13-06-2012, 05:46 AM | #151 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
1912 ओलिंपिक से पहली बार महिला स्विमिंग को शामिल किया गया। 214 स्वर्ण सहित कुल 489 पदक जीते हैं अमेरिका ने। आस्ट्रेलिया 56 स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान पर। 87 स्वर्ण पदक सहित 208 पदक जीते हैं अमेरिका ने ओलिंपिक महिला स्विमिंग में। 1968 ओलिंपिक में पहली बार महिलाओं के लिए लंबी दूरी की तैराकी का आयोजन हुआ।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
13-06-2012, 05:47 AM | #152 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
पानी में गोता लगाकर तलाशेंगे स्वर्ण
लंदन ओलिंपिक में डाइविंग में दांव पर होंगे आठ स्वर्ण पदक, चीन का है इस खेल में दबदबा वेन्यू - लंदन एक्वाटिक सेंटर तिथि - 29 जुलाई - 11 अगस्त चीन को ओलिंपिक महाशक्ति बनाने में जिन खेलों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है उनमें से एक डाइविंग यानी गोताखोरी भी है। बीजिंग ओलिंपिक में चीन ने डाइविंग में दांव पर लगे आठ में से सात स्वर्ण पदक जीते थे। कभी इस खेल की महाशक्ति रहा अमेरिका एक भी पदक नहीं जीत पाया था। लंदन ओलिंपिक में भी डाइविंग में आठ स्वर्ण सहित कुल 24 पदकों के लिए होड़ होगी और इस बार भी चीन की दावेदारी सबसे अधिक मजबूत है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
13-06-2012, 05:48 AM | #153 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
इवेंट इंट्रोडक्शन
लंदन ओलिंपिक में महिला और पुरुष दोनों वगों में चार-चार स्पर्धाएं होंगी। ये स्पर्धाएं 3 मी. स्प्रिंग बोर्ड, सिंक्रोनाइज्ड 3 मी. स्प्रिंग बोर्ड, 10 मीटर प्लेटफॉर्म और 10 मी. सिंक्रोनाइज्ड प्लेटफॉर्म हैं। लंदन में इन चारों वर्गों को मिलाकर कुल 136 पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। डाइविंग में तीन पहलुओं एप्रोच, डाइव और इंट्री को ध्यान में रखकर अंक दिए जाते हैं। एक डाइव में हर पहलू के लिए तीन अंक हैं और एक अंक जज के विवेक पर मिलता है। इस तरह प्रत्येक डाइव में अधिकतम 10 अंक मिल सकते हैं। कुल मिलाकर सर्वाधिक अंक लाने वाला स्वर्ण पदक जीतता है। दूसरे स्थान के लिए रजत और तीसरे स्थान के लिए कांस्य पदक मिलते है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
13-06-2012, 05:48 AM | #154 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
1904 ओलिंपिक से हुई थी शुरुआत
पहले दो ओलिंपिक खेलों (1896 और 1900) में डाइविंग का आयोजन नहीं हुआ था। पहली बार यह खेल 1904 ओलिंपिक खेलों का हिस्सा बना और तब से लगातार यह ओलिंपिक खेल बना हुआ है। तब इसे फेंसी डाइविंग के नाम से जाना जाता था। 1904 में सिर्फ प्लेटफार्म डाइविंग (सिर्फ पुरुष वर्ग में) को शामिल किया गया था। 1908 ओलिंपिक में भी सिर्फ पुरुषों ने भाग लिया था, लेकिन उस बार स्प्रिंग बोर्ड डाइविंग को भी शामिल किया गया। महिला डाइविंग पहली बार 1912 ओलिंपिक में शामिल हुआ। महिलाओं की स्प्रिंग बोर्ड डाइविंग 1920 ओलिंपिक खेलों में पहली बार शामिल हुई।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
13-06-2012, 05:49 AM | #155 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
अमेरिका के नाम 48 स्वर्ण
चीन ने ओलिंपिक में काफी देर से भाग लेना शुरू किया है। इससे पहले डाइविंग में अमेरिका का ही दबदबा था। अमेरिका ने डाइविंग में अब तक 48 स्वर्ण सहित 131 पदक जीते हैं। वहीं चीन 27 स्वर्ण सहित 49 पदक लेकर दूसरे स्थान पर है। स्वीडन छह स्वर्ण के साथ 21 पदक जीतकर तीसरे और सोवियत यूनियन (अब अस्तित्व में नहीं) चार स्वर्ण सहित 14 पदक लेकर चौथे स्थान पर है। सोवियत संघ के विघटन के बाद रूस ओलिंपिक में हिस्सा लेता रहा है। डाइविंग में रूस के नाम तीन स्वर्ण सहित 16 पदक हैं और वह ओवरआॅल तालिका में पांचवें स्थान पर है। इटली, आस्ट्रेलिया और जर्मनी ने भी तीन-तीन स्वर्ण पदक जीते हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
13-06-2012, 05:50 AM | #156 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
नंबर गेम
1984 में पहली बार चीन ने भाग लिया। इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय स्विमिंग एसोसिएशन (फीना) ने उस पर प्रतिंबध लगाया हुआ था। 2000 सिडनी ओलिंपिक से पहली बार पुरुष और महिला दोनों वर्गों में सिंक्रोनाइज्ड डाइविंग को शामिल किया गया। 1964 टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने भी डाइविंग स्पर्धा में हिस्सा लिया था। हालांकि भारतीय पदक जीतने में सफल नहीं हो पाए। 1928 से लेकर 1996 ओलिंपिक तक डाइविंग की स्पर्धाओं में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस दरम्यान छह स्वर्ण पदक दांव पर रहते थे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
13-06-2012, 05:52 AM | #157 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
रोइंग में 14 स्वर्ण पदक के लिए होगा मुकाबला
लंदन ओलिंपिक में पुरुष वर्ग में आठ , महिला वर्ग में छह स्वर्ण पदक दांव पर वेन्यू : डोर्नी लेक तिथि : 28 जुलाई से 4 अगस्त ओलिंपिक में नाव (बोट) से जुड़ी कुल तीन स्पर्धाएं रोइंग, सेलिंग और कैनोइंग शामिल हैं। इन तीनों खेलों में पानी और नाव की मौजूदगी है लेकिन ये एक-दूसरे से काफी अलग हैं। आज हम रोइंग के बारे में जानेंगे। रोइंग को हम नौकायन के तौर पर भी जानते हैं। लंदन ओलिंपिक में इस खेल में कुल 14 स्वर्ण पदक दांव पर होंगे। इनमें से आठ पुरुष वर्ग में और छह महिला वर्ग में होंगे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
13-06-2012, 05:53 AM | #158 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
इवेंट इंट्रोडक्शन : कुल दूरी-2000 मी.
रोइंग में दो तरह की नाव एक लाइटवेट और एक हैवीवेट इस्तेमाल होती है। इसके अलावा रोइंग के मुकाबले दो शैलियों स्वीप और स्कलिंग में भी विभाजित होते हैं। स्वीप में एक प्रतियोगी द्वारा एक चप्पू का इस्तेमाल किया जाता है वहीं स्कलिंग में दो चप्पुओं का इस्तेमाल होता है। पुरुष वर्ग की स्पर्धाएं : सिंगल स्कल्स, कोक्सलेस पेयर, डबल स्कल्स, लाइटवेट डबल स्कल्स, कोक्सलेस फोर, क्वाड्रापल स्कल्स, एट और लाइटवेट कोक्सलेस फोर। महिला वर्ग की स्पर्धाएं : सिंगल स्कल्स, कोक्सलेस पेयर, डबल स्कल्स, लाइटवेट डबल स्कल्स, क्वाड्रापल स्कल्स और एट।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
13-06-2012, 05:54 AM | #159 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
अमेरिका और जर्मनी का दबदबा
ओलिंपिक रोइंग में ईस्ट जर्मनी (अब अस्तित्व में नहीं) ने सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीते हैं। ईस्ट जर्मनी के नाम 33 स्वर्ण सहित कुल 48 पदक हैं। वहीं दूसरे स्थान पर अमेरिका के नाम 31 स्वर्ण सहित कुल 84 पदक हैं। ब्रिटेन ने 24 स्वर्ण के साथ कुल 54 और जर्मनी ने 19 स्वर्ण के साथ 45 पदक जीते हैं। एशियाई देशों में सबसे अच्छा प्रदर्शन चीन का है। चीन ने एक स्वर्ण के साथ कुल छह पदक जीते हैं। 2008 बीजिंग ओलिंपिक में ब्रिटेन दो स्वर्ण के साथ कुल छह पदक जीतकर पहले स्थान पर रहा था। आस्ट्रेलिया ने दो स्वर्ण के साथ तीन पदक जीते थे। कनाडा, अमेरिका, चीन समेत कुल 10 देशों ने एक-एक स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। लंदन ओलिंपिक में भारत भी रोइंग में भाग लेगा। भारतीय के तीन खिलाड़ियों ने दो स्पर्धाओं मेंस सिंगल्स स्कल्स और लाइटवेट मेंस डबल्स स्क्लस के लिए क्वालिफाई किया है। ग्वांगझू एशियन गेम्स ने राजस्थान के बजरंग लाल ताखड़ ने भारत को इस खेल का पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। लिहाजा लंदन में भी भारत को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
13-06-2012, 05:54 AM | #160 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
सबसे पुराने खेलों में से एक
रोइंग ओलिंपिक में शामिल सबसे पुराने खेलों में से एक है। 1900 में पेरिस में आयोजित दूसरे ओलिंपिक में रोइंग को पहली बार शामिल किया गया, तब से यह हर बार इस खेल महाकुंभ का हिस्सा है। 1896 में आयोजित पहले ओलिंपिक में भी रोइंग शामिल था लेकिन तब खराब मौसम के कारण टाल देना पड़ा। 1900 से 1972 ओलिंपिक तक रोइंग में सिर्फ पुरुषों की भागीदारी थी लेकिन 1976 से महिलाओं को भी इसमें मौका मिलने लगा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
london olympics, olympic games, olympics |
|
|