13-06-2012, 05:55 AM | #161 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
1996 ओलिंपिक में पहली बार लाइटवेट रोइंग को शामिल किया गया। इससे पहले सर्फ हैवीवेट रोइंग होती थी। 1992 में महिलाओं की कोक्सलेस फोर इवेंट शामिल की गई लेकिन इसके बाद इसे हटा लिया गया। 1000 मीटर रेस होती थी महिला रोइंग में 1988 तक। बाद में इसे 2000 मीटर कर दिया गया। 550 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे लंदन ओलिंपिक की रोइंग स्पर्धा में। इसमें 353 पुरुष और 197 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
13-06-2012, 05:57 AM | #162 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
कैनोइंग और कयाकिंग में 16 पदक दांव पर
*पुरुष वर्ग में 11 और महिला वर्ग में पांच स्वर्ण पदक *इस खेल में यूरोपीय देशों का है दबदबा वेन्यू - ली वैली व्हाइट वाटर सेंटर और एटोन डोर्नी तिथि - 29 जुलाई से 2 अगस्त, 6 से 11 अगस्त कैनोइंग और कयाकिंग भी रोइंग की तरह एक बोट स्पोर्ट्स है, लेकिन उपकरणों की बनावट और खेल के नियमों में भिन्नता के कारण यह एक दूसरे से काफी अलग है। कैनोइंग और कयाकिंग सबसे लोकप्रिय ओलिंपिक खेलों में एक है और लंदन में इसमें 16 स्वर्ण पदक दांव पर होंगे। इसमें पुरुष वर्ग में 11 और महिला वर्ग में पांच स्वर्ण पदक के लिए मुकाबले होंगे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
13-06-2012, 05:58 AM | #163 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
इवेंट इंट्रोडक्शन
जैसा कि नाम से जाहिर है इस खेल में दो तरह की बोट इस्तेमाल में आती हैं। एक का नाम कैनो है। इससे होने वाली स्पर्धा कैनोइंग के नाम से जाती है। वहीं कयाक से होने वाली स्पर्धा कयाकिंग कहलाती है। कैनोइंग की स्पर्धाएं सी 1, सी 2 कोड से जानी जाती हैं। इसमें एक या दो खिलाड़ियों वाले मुकाबले होते हैं। कयाकिंग की स्पर्धाओं में के1 से लेकर के4 (खिलाड़ियों की संख्या के आधार पर) तक कोड इस्तेमाल होते हैं। इसमें एक से लेकर चार खिलाड़ियों तक के मुकाबले होते हैं। महिलाएं सिर्फ कयाकिंग स्पर्धाओं में भाग लेती हैं। ये स्पर्धाएं भी दो प्रारूपों स्लैलोम और स्प्रिंट में होती है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
13-06-2012, 05:59 AM | #164 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
लंदन ओलिंपिक की स्पर्धाएं
स्लैलोम - पुरुष सी-1, पुरुष सी-2, पुरुष के -1 और महिला के-1 स्प्रिंट - पुरुष वर्ग : सी-1 200 मीटर, सी-1 1000 मीटर, सी-2 1000 मीटर, के-1 200 मीटर, के-1 1000 मीटर, के-2 1000 मीटर, के-4 1000 मीटर महिला वर्ग : के-1 200 मीटर, के-1 500 मीटर, के-2 500 मीटर, के-4 500 मीटर
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
13-06-2012, 06:00 AM | #165 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
1936 से ओलिंपिक का हिस्सा
कैनोइंग और कयाकिंग को पहली बार 1936 ओलिंपिक में शामिल किया गया। तब से यह लगातार इस खेल महाकुंभ का हिस्सा है। हालांकि इसे 1924 ओलिंपिक में भी शामिल किया गया था, लेकिन तब यह सिर्फ एक प्रदर्शनी खेल था और इसमें विजेताओं को कोई पदक नहीं दिए गए थे। कैनोइंग को कयाकिंग की तुलना में ज्यादा मुश्किल माना जाता है लिहाजा अभी भी महिलाएं सिर्फ कयाकिंग में ही हिस्सा लेती हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
13-06-2012, 06:00 AM | #166 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
सोवियत संघ और जर्मनी सबसे आगे
कैनोइंग और कयाकिंग में सोवियत संघ (अब अस्तित्व में नहीं) ने 29 स्वर्ण सहित कुल 51 पदक जीते हैं। जर्मनी 25 स्वर्ण सहित कुल 55 पदक लेकर दूसरे स्थान पर है। हंगरी ने 19 स्वर्ण सहित कुल 71 पदक जीते हैं। चौथे स्थान पर काबिज स्वीडन ने 15 स्वर्ण सहित कुल 30 पदक अपने नाम किए हैं। पूर्वी जर्मनी (अब अस्तित्व में नहीं) ने 14 स्वर्ण सहित 30 पदक जीते हैं। एशियाई देशों में सिर्फ चीन ने पदक जीतने में सफलता हासिल की है। चीन के नाम दो स्वर्ण सहित चार पदक हैं। 2008 बीजिंग ओलिंपिक में जर्मनी ने तीन स्वर्ण सहित आठ पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया था। दूसरे स्थान पर रहने वाले स्लोवाकिया ने तीन स्वर्ण सहित चार पदक जीते थे। हंगरी और बेलारूस ने दो-दो स्वर्ण जीते थे। स्पेन, आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, रूस, यूक्रेन और चीन ने एक-एक स्वर्ण अपने नाम किया था।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
13-06-2012, 06:01 AM | #167 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
नंबर गेम
2008 ओलिंपिक तक पुरुष वर्ग में भी 500 मीटर की स्पर्धा होती थी, लेकिन लंदन ओलिंपिक में इसे 200 मीटर की स्पर्धा से तब्दील कर दिया गया है। 1936 से 1956 ओलिंपिक तक पुरुष वर्ग में 10 किलोमीटर लंबी स्पर्धा भी आयोजित होती थी।1960 से इसका आयोजन बंद हो गया। 1976 से 2008 ओलिंपिक तक कैनोइंग और कयाकिंग स्पर्धा के फाइनल दो दिन में समाप्त होते थे। इस बार फाइनल्स तीन दिन चलेंगे। 330 खिलाड़ी लंदन ओलिंपिक की कैनोइंग और कयाकिंग स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। इसमें पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ी शामिल हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
13-06-2012, 06:03 AM | #168 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
दस स्वर्ण के लिए सागर में होगी होड़
ओलिंपिक की सबसे लोकप्रिय स्पर्धाओं में एक है सेलिंग, ग्रेट ब्रिटेन का है इस खेल में दबदबा वेन्यू - वे माउथ और पोर्टलैंड तिथि -28 जुलाई - 11 अगस्त सेलिंग यानी पाल नौकायन की गिनती ओलिंपिक की सबसे लोकप्रिय स्पर्धाओं में होती है। यह संभवत: इकलौता ओलिंपिक खेल है जिसका आयोजन सागर में होता है। लंदन ओलिंपिक में प्रतिभागी इस खेल में दांव पर लगे 10 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबला करेंगे। यह खेल 1904 को छोड़कर हर ओलिंपिक का हिस्सा रहा है। 1896 में आयोजित पहले ओलिंपिक खेलों में खराब मौसम के कारण इसकी स्पर्धाएं रद्द करनी पड़ी थी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
13-06-2012, 06:05 AM | #169 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
इवेंट इंट्रोडक्शन
लंदन ओलिंपिक में सेलिंग की कुल दस स्पर्धाएं आयोजित होंगी। इसमें से पांच पुरुषों के लिए, चार महिलाओं के लिए और एक मिश्रित वर्ग में है। पुरुष वर्ग की स्पर्धाएं - सेलबोर्ड, लेजर क्लास, फिन क्लास, 470 क्लास और स्टार क्लास। महिला वर्ग की स्पर्धाएं - सेलबोर्ड,लेजर रेडियल, 470 क्लास और एलियट 6 एम। ओपन वर्ग - 49ईआर क्लास 49ईआर क्लास ओपन वर्ग है और इसमें पुरुष और महिला दोनों हिस्सा ले सकते हैं। इस स्पर्धा की वजह से घुड़सवारी के साथ सिर्फ दूसरा ऐसा ओलिंपिक खेल है जिसमें एक पदक के लिए महिलाएं सीधे पुरुषों को चुनौती दे सकती हैं। 1988 सियोल ओलिंपिक तक सेलिंग की सभी स्पर्धा ओपन वर्ग की थीं लेकिन 1992 बार्सिलोना ओलिंपिक से इसमें बदलाव कर पांच पुरुषों के लिए, चार महिलाओं के लिए और एक ओपन वर्ग के लिए कर दिया गया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
13-06-2012, 06:05 AM | #170 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
ब्रिटेन का रहा है दबदबा
ओलिंपिक सेलिंग में ब्रिटेन ने सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक जीते हैं। ब्रिटेन के नाम इस खेल में 24 स्वर्ण सहित कुल 49 पदक हैं। वहीं अमेरिका ने 19 स्वर्ण सहित 59 पदक जीते हैं। नार्वे 17 स्वर्ण के साथ कुल 31 पदक जीतकर तीसरे, फ्रांस 12 स्वर्ण सहित 37 पदक जीतकर चौथे और डेनमार्क 12 स्वर्ण सहित 26 पदक जीतकर पांचवें स्थान पर है। एशियाई देशों में चीन का प्रदर्शन सबसे अच्छा है। चीन ने एक स्वर्ण सहित कुल चार पदक जीते हैं और वह आॅवरआॅल सूची में 23वें स्थान पर है। पिछले तीन ओलिंपिक ;सिडनी, एथेंस और बीजिंग में भी ब्रिटेन ही सेलिंग में अव्वल रहा है। बीजिंग ओलिंपिक में ब्रिटेन ने चार स्वर्ण सहित कुल छह पदक जीते थे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
london olympics, olympic games, olympics |
|
|