18-05-2012, 12:52 AM | #71 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
भारत के एक से ज्यादा पदक जीतने की सबसे अधिक उम्मीद निशानेबाजी से है। गत ओलिंपिक चैम्पियन अभिनव बिंद्रा और गगन नारंग 50 मीटर एयर राइफल में देश को दो पदक दिला सकते हैं। इसके अलावा रंजन सिंह सोढ़ी भी डबल ट्रैप में पदक जीतने का माद्दा रखते हैं। इसके अलावा विजय कुमार भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की स्थित में पदक पर निशाना साध सकते हैं। इस तरह भारत को इस खेल में कम से कम तीन पदक की उम्मीद है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
18-05-2012, 12:52 AM | #72 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
मुक्केबाजों में है दम
निशानेबाजी के बाद जो खेल भारत का मजबूत पक्ष है वह मुक्केबाजी है। इसमें हालिया फॉर्म के हिसाब से विकास कृष्णा, शिवा थापा और महिला वर्ग में एम सी मैरीकोम देश को पदक दिलाने का माद्दा रखते हैं। विजेंदर गत ओलिंपिक के कांस्य पदक विजेता हैं और यदि वे समय पर फॉर्म हासिल कर पाएं तो वह भी पदक जीतने में कामयाब हो सकते हैं। ऐसे में मुक्केबाज भी भारत को तीन पदक दिला सकते हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
18-05-2012, 12:53 AM | #73 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
टेनिस में दो पदक की आस
टेनिस में भले ही भारतीय खिलाड़ी आपसी विवाद में उलझे हों लेकिन वे अगर इन्हें पीछे छोड़ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाए तो दो पदक भारत की झोली में आ सकते हैं। एक पदक पुरुष युगल में और एक पदक महिला युगल में जीतने का माद्दा भारतीय सितारों के पास है। पुरुष युगल में लिएंडर पेस और महेश भूपति से उम्मीदें हैं। भले ही ये खिलाड़ी किसी के साथ भी जोड़ी बनाएं। उसी तरह ओलिंपिक में पहली बार शामिल किए गए मिश्रित युगल में पेस-सानिया या भूपति-सानिया की जोड़ी देश के लिए पदक जीत सकती है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
18-05-2012, 12:53 AM | #74 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
तीरंदाजी में दो की आस
दीपिका कुमारी की अगुवाई वाली भारतीय महिला तीरंदाजी टीम भी दो पदक जीतने में सक्षम है। एक पदक महिला टीम स्पर्धा और एक पदक महिला एक स्पर्धा में मिलने की उम्मीद है। हालांकि इसके लिए हमारी महिला तीरंदाजों को दक्षिण कोरिया, इटली और अमेरिका की मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ना होगा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
18-05-2012, 12:54 AM | #75 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
सुशील और साइना भी करेंगे कमाल
कुश्ती में सुशील कुमार और बैडमिंटन में साइना नेहवाल भारत के लिए पदक जीतने का कारनाम कर सकते हैं। दोनों ही खिलाड़ी हाल के समय में अच्छी फॉर्म में नहीं रहे हैं, लेकिन दोनों को ही अपने-अपने खेल में विश्वस्तरीय माना जाता है। एशियाई क्वालिफिकेशन में बुरी तरह फ्लॉप रहने के बाद सुशील वर्ल्ड क्वालिफिकेश में अच्छा प्रदर्शन किया है। इससे वह खोई लय वापस पाते हुए दिख रहे हैं। वहीं साइना को पिछले कुछ बैडमिंटन टूर्नामेंटों की निराशा को पीछे छोड़कर दमदार प्रदर्शन करना होगा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
18-05-2012, 12:54 AM | #76 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
एथलेटिक्स, रोइंग, हॉकी से भरपाई
निशानेबाजी, मुक्केबाजी, तीरंदाजी, टेनिस, बैडमिंटन और कुश्ती को मिलाकर भारत अधिकतम 12 पदक जीतने की क्षमता रखता है। लेकिन यह भी तय है कि इन खेलों में कुछ खिलाड़ी लक्ष्य हासिल करने में विफल रहेंगे। ऐसे में एथलेटिक्स, रोइंग के साथ-साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम पदक जीतकर इनकी भरपाई कर सकती है। एथलेटिक्स में विकास गौड़ा, कृष्णा पूनिया और गुरमीत सिंह के पास आउटसाइड चांस है। वहीं रोइंग की टीम भी किस्मत साथ देने पर कमाल दिखा सकती है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
18-05-2012, 12:55 AM | #77 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
नम्बर गेम
1920 ओलिंपिक से भारत ने आधिकारिक तौर पर ओलिंपिक में भाग लेना शुरू किया। 06 ओलिंपिक खेलों 1920, 1924, 1976, 1984, 1988, 1992 में भारत को कोई पदक नहीं मिला। 04 खेलों हॉकी, कुश्ती, निशानेबाजी और मुक्केबाजी में ही भारत को अब तक ओलिंपिक पदक मिले हैं। 02 पदक नॉर्मन प्रिटचार्ड ने भारत के नाम पर 1900 में जीते थे, लेकिन भारत इसे अपना नहीं मानता।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
18-05-2012, 01:08 AM | #78 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
जब डोपिंग के डंक ने डसा ओलिंपिक को
लिलजेनवाल ओलिंपिक इतिहास में डोपिंग के कारण कलंकित हुए पहले एथलीट इस खेल महाकुंभ के इतिहास में कई ऐसे अवसर आए जब शानदार प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी डोपिंग का दोषी पाया गया। पेश हैं ऐसे ही पांच सबसे चर्चित उदाहरण। 1. लिलजेनवाल (स्वीडन) 1968, मैक्सिको ओलिंपिक स्वीडन के पेंटाथलीट हांस गनर लिलजेनवाल ओलिंपिक इतिहास में डोपिंग के कारण कलंकित हुए पहले एथलीट हैं। अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति ने 1967 में एंटी डोपिंग रेगुलेशन लागू किया और अगले ही ओलिंपिक में लिलजेनवाल इसके पहले शिकार बने। लिलजेनवाल के यूरीन सैंपल में अल्कोहल की मात्रा पाई गई। लिलजेनवाल ने स्वीकार किया ने अपनी स्पर्द्धा के दौरान घबराहट कम करने के लिए उन्होंने दो बोतल बीयर पी थी। उनकी इस हरकत के कारण स्वीडिश टीम को अपना कांस्य पदक गंवाना पड़ा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
18-05-2012, 02:04 AM | #79 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
2. बेन जॉनसन (कनाडा)
1988, सियोल ओलिंपिक 100 मीटर फर्राटा दौड़ ओलिंपिक में सबसे लोकप्रिय स्पर्द्धा मानी जाती है। इसमें स्वर्ण पदक जीतने वाला खिलाड़ी रातों-रात स्टार बन जाता है और कम से कम अगले ओलिंपिक तक पूरी दुनिया की नजरें उस पर टिकी होती हैं। जाहिर है इतनी महत्वपूर्ण स्पर्द्धा का स्वर्ण पदक जीतने की चाहत इसमें भाग लेने वाले हर एथलीट को होती है और इनमें से कुछ इसके लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। डोपिंग भी। ऐसा ही एक एथलीट था कनाडा का बेन जॉनसन। 1988 ओलिंपिक में कार्ल लुईस और बेन जॉनसन 100 मीटर की दौड़ जीतने के दो सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। इससे पहले के कुछ सालों में जॉनसन ने लुईस के कई रिकॉर्ड तोड़े थे। तब लुईस ने डोपिंग की आशंका जताई थी, लेकिन किसी ने इस पर यकीन नहीं किया था। 1988 की रेस भी जॉनसन ने जीत ली। वह 9.79 सेकंड के विश्व रिकॉर्ड समय के साथ। हालांकि उनकी खुशी तीन दिन तक ही कायम रही और वे डोप टेस्ट में पकड़े गए। उनके यूरीन सैंपल में प्रतिबंधित ड्रग स्टैनोजोलोल पाया गया। उनका स्वर्ण पदक छीन लिया गया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
18-05-2012, 02:05 AM | #80 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
3. आंद्रीया राडुकन (रोमानिया)
2000, सिडनी ओलिंपिक 1983 में जन्मीं रोमानियाई जिमनास्ट आंद्रीया राडुकन ने महज 16 साल की उम्र में विश्व आर्टिस्टिक जिमनास्टिक चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते थे। इसके बाद वे वर्ष 2000 में सिडनी में आयोजित होने वाले ओलिंपिक गेम्स में भी स्वर्ण पदक की दावेदार बन गर्इं। उन्होंने इस ओलिंपिक में उम्मीद के अनुकूल प्रदर्शन किया और टीम स्पर्द्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ-साथ एकल स्पर्द्धा में कांस्य पदक जीता। वह ओवरआल एकल चैम्पियन भी बनने वाली थी कि तभी यह खुलासा हुआ कि राडुकन डोप टेस्ट में फेल हो गई हैं। उन्हें प्रतिबंधित दवा श्यूडोफेड्रिन के सेवन का दोषी पाया गया और उनके पदक छीन लिए गए। हालांकि उनके कोच और खुद राडुकन यह कहती रहीं कि उन्होंने यह दवा जुकाम के इलाज के तौर पर ली थी और यह दवा शरीर में फुर्ती के बजाय सुस्ती लाती है। उनकी बात काफी हद तक सही भी थी, क्योंकि आमतौर पर जिमनास्टिक में यह दवा प्रदर्शन में सुधार लाने वाला नहीं माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें ओलिंपिक में अपने जीते पदक वापस नहीं मिले। उनके डॉक्टर पर दो साल का प्रतिबंध लगा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
london olympics, olympic games, olympics |
|
|