04-07-2013, 08:36 PM | #51 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: खेल डेस्क
विराट साबित होंगे अगले धोनी राज कुमार शर्मा ने कहा, 'विराट कोहली में नेतृत्व क्षमता कूट-कूटकर भरी है। लंबे समय तक देश के सबसे कामयाब कैप्टन धोनी के साथ खेलने और घरेलू स्तर पर कप्तानी का अनुभव उनके काम आएगा। यह भारत की बदकिस्मती है कि चोट के कारण है कि धोनी नहीं खेल रहे हैं। भारत को उनकी कमी अखरेगी। धोनी महान कैप्टन हैं। भारत को अभी धोनी की जरूरत है, लेकिन विराट उनसे सीख रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि विराट भारत के अगले धोनी बनने में कामयाब रहेंगे। यह गर्व की बात है कि विराट देश की कप्तानी कर रहे हैं। यह बहुत बड़ा सम्मान है। मेरे लिए भी यह गर्व की बात है कि जिसे मैंने कोचिंग दी वह देश की कप्तानी कर रहा है।' आक्रामकता है विराट की ताकत विराट कोहली घरेलू स्तर पर दिल्ली की रणजी टीम और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की कप्तानी करते रहे हैं। धोनी को जहां 'कैप्टन कूल' माना जाता है वहीं विराट कोहली आक्रामक तेवरों के लिए ख्यात हैं। विराट के कोच शर्मा का मानना है कि यही गुण उन्हें कामयाब कप्तान भी बनाएगा। शर्मा ने कहा, 'आक्रामकता विराट की ताकत है। माही बहुत शांत हैं और दबाव में भी उनके चेहरे पर शिकन नहीं आती है। विराट में शुरू से ही नेतृत्व के गुण थे और इसमें उनका आक्रामकता मददगार होती है। उन्हें कप्तानी का अनुभव है और यह जरूर उनके काम आएगा। मेरी सोमवार रात विराट से बात हुई लेकिन हमने पिछले (मैच वेस्ट इंडीज के खिलाफ) के बारे में ही बात की। उस मैच में उन्होंने अच्छी कप्तानी की। भारत ने वेस्ट इंडीज के नौ विकेट निकाल लिये थे और वह जीत के करीब था।' |
06-07-2013, 05:30 PM | #52 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
टीम इंडिया का धांसू रिकॉर्ड
वैसे तो रन बनाने के मामले में लंबे समय तक दबदबा रहा है, लेकिन कछुए की चाल से ही सही, टीम इंडिया एक धांसू रिकॉर्ड में सभी धुरंधरों से आगे निकल चुकी है। वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा बार 300 प्लस रनों का स्कोर खड़ा करने के मामले में टीम इंडिया नंबर 1 पर है। वेस्ट इंडीज के खिलाफ 311 रन का स्कोर बनाकर भारतीय टीम ने अपने रिकॉर्ड को और मजबूत कर लिया। वनडे में सर्वाधिक बार 300+ का स्कोर बनाने वाली टीमें इस प्रकार से हैं- भारत - 73 ऑस्ट्रेलिया - 67 पाकिस्तान - 55 साउथ अफ्रीका - 52 श्रीलंका - 44 न्यूजीलैंड - 36 वेस्ट इंडीज - 29 इंग्लैंड - 28 जिम्बाब्वे - 20
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
06-07-2013, 05:31 PM | #53 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
06-07-2013, 05:41 PM | #54 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
06-07-2013, 05:42 PM | #55 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
टीम इंडिया के चोटिल कप्तान एमएस धोनी की जगह वेस्टइंडीज में कप्तानी कर रहे विराट कोहली को सिलेक्टर्स ने जिम्बावे दौरे के लिए भी टीम की कमान सौंपी है। साथ ही धोनी समेत पांच खिलाड़ियों को भी आराम दिया गया है।
जिम्बावे सीरीज के लिए सिलेक्टर्स ने एमएस धोनी, मुरली विजय, उमेश यादव, आर अश्विन और भुवनेश्वर कुमार को आराम देते हुए आजिंक्य रहाने, चेतेश्वर पुजारा, परवेज रसूल, जयदेव उनादकट और मोहित शर्मा को टीम में शामिल किया है। टीम की घोषणा के साथ ही कप्तानी के मोर्चे पर पहले मैच में नाकाम विराट पर ही सिलेक्टर्स ने भरोसा भी जताया है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
06-07-2013, 05:42 PM | #56 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
पहला निशाना
आंजिक्य रहाने को टीम में शामिल कर सिलेक्टर्स ने पहला निशाना गौतम गंभीर पर लगा दिया। टीम सिलेक्शन से पहले यह अटकलें थीं कि धोनी की गैरमौजूदगी में अनुभवी गंभीर की टीम में वापसी हो सकती है लेकिन टीम की घोषणा के साथ ही इस पर विराम लग गया। सिलेक्टर्स ने यह साफ कर दिया कि फिलहाल टीम में गंभीर के लिए जगह नहीं है और वे 2015 वर्ल्डकप के लिए ज्यादा से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
06-07-2013, 05:42 PM | #57 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
06-07-2013, 05:42 PM | #58 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
दूसरा निशाना
रहाने के बहाने सिलेक्टर्स ने दूसरा निशाना बनाया है टीम इंडिया के ओपनिंग जोड़ी पर। चैंपियंस ट्रॉफी में शिखर धवन के साथ ओपनिंग स्लॉट में रोहित शर्मा को मौका दिया गया था। रोहित ने हालांकि इस मौके को भुना लिया है लेकिन फिर भी रहाने को टीम में शामिल कर सिलेक्टर्स ने रोहित को टेंशन दे दी है। रहाने के चुने जाने के बाद रोहित पर यह दबाव बन गया है कि वे ओपनिंग करते हुए कंसिस्टेंसी पर ध्यान दें वहीं पुजारा के आने से मिडिल ऑर्डर में उनके लिए आना आसान नहीं होगा।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
06-07-2013, 05:42 PM | #59 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
06-07-2013, 05:43 PM | #60 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
तीसरा निशाना
टीम में पांच खिलाड़ियों को विश्राम देने के बहाने सिलेक्टर्स ने इशांत और मुरली विजय जैसे खिलाड़ियों को चेता दिया है। लगातार मौके मिलने के बाद भी मुरली अपनी जगह पक्की नहीं कर पा रहे थे वहीं इशांत सबसे अनुभवी होकर भी लगातार मंहगे साबित हो रहे थे। साथ ही मोहित शर्मा का चयन कर सिलेक्टर ने जता दिया कि उभरते हुए खिलाड़ियों पर उनकी निगाह है और टीम में बने रहने के लिए अच्छा प्रदर्शन जरूरी है।

Bookmarks |
|
|