04-09-2011, 10:18 AM | #1 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
अपने शहर का ताज़ा हाल
जिसे देखो , वो परेशान नज़र आता है . पत्थरों के शहर में दिल भी हो गए पत्थर ; सबके भीतर बड़ा वीरान नज़र आता है . ख्वाहिशें रोज दफ्न हो रहीं दिल में कितनी ; हर एक चेहरा शमशान नज़र आता है . हर कोई अपने उसूलों को बेचता दिखता ; कोई फुर्सत , कोई जल्दी में नज़र आता है . क्यों भला पार करे आग का दरिया कोई ; उसूल वाला जब सूली पे नज़र आता है . यकीन खुद का नहीं जब , करे क्या दूजे का ; सामने वाला हर बे -ईमान नज़र आता है . बहुत सी गणित लगा करके दिल धड़कते यहाँ ; शहर में प्यार भी व्यापार नज़र आता है . भावना थोड़ी बहुत स्वार्थ वश दिख जाती है ; घरों में हर तरफ सामान नज़र आता है . छुट्टियाँ गर्मी की , स्कूल में होतीं अब भी ; नाना - दादी का घर सुनसान नज़र आता है . रचयिता~~डॉ. राकेश श्रीवास्तव लखनऊ ,(यू.पी.),इंडिया. Last edited by Dr. Rakesh Srivastava; 04-09-2011 at 11:18 PM. |
04-09-2011, 10:23 AM | #2 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: ♕★ ★ ★ ★ ★♕
Posts: 2,316
Rep Power: 27 |
Re: अपने शहर का ताज़ा हाल
वाह ....
|
04-09-2011, 10:29 AM | #3 | |
VIP Member
|
Re: अपने शहर का ताज़ा हाल
Quote:
ये अंडर लाईन वाली पंक्ति मे हर शख्स परेशान नजर आता है हो सकता था
__________________
Disclaimer......! "फोरम पर मेरे द्वारा दी गयी सभी प्रविष्टियों में मेरे निजी विचार नहीं हैं.....! ये सब कॉपी पेस्ट का कमाल है..." click me
Last edited by Sikandar_Khan; 04-09-2011 at 01:44 PM. |
|
04-09-2011, 12:10 PM | #4 |
Administrator
|
Re: अपने शहर का ताज़ा हाल
बेहतरीन कविता है.. जितनी तारीफ़ की जाए उतनी ही कम..
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
04-09-2011, 01:23 PM | #5 |
Special Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 3,570
Rep Power: 42 |
Re: अपने शहर का ताज़ा हाल
shaaandar prstuti........................
|
04-09-2011, 03:37 PM | #6 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
Re: अपने शहर का ताज़ा हाल
सर्वश्री युवराज जी, सिकंदर जी ,मलेथिया जी, अरविन्द जी
एवं अभिशेष जी का बहुत - बहुत धन्यवाद . |
04-09-2011, 03:56 PM | #7 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
Re: अपने शहर का ताज़ा हाल
सिकंदर जी , सुझाव के लिए पुनः धन्यवाद .
हाँ , ऐसा भी हो सकता था किन्तु विनम्रता पूर्वक कहना चाहूँगा की मैंने जान - समझ कर ऐसा नहीं किया .भविष्य में ध्यान रखूँगा . कोई इतने गौर से पढ़ता है तो अच्छा लगता है . धन्यवाद . Last edited by Dr. Rakesh Srivastava; 04-09-2011 at 03:58 PM. |
04-09-2011, 04:59 PM | #8 | |
VIP Member
|
Re: अपने शहर का ताज़ा हाल
Quote:
एक बार फिर से शुक्रिया बस उर्दू अल्फाजोँ मे मजा दुगना हो जाता है | इसीलिए मैने आपको लिखा था |
__________________
Disclaimer......! "फोरम पर मेरे द्वारा दी गयी सभी प्रविष्टियों में मेरे निजी विचार नहीं हैं.....! ये सब कॉपी पेस्ट का कमाल है..." click me
|
|
05-09-2011, 05:28 PM | #9 |
Senior Member
Join Date: Dec 2010
Location: Dilli NCR
Posts: 1,210
Rep Power: 20 |
Re: अपने शहर का ताज़ा हाल
बहुत अच्छी कविता है राकेश जी. मैं तो आपका फैन हो गया.
__________________
क्योंकि हर एक फ्रेंड जरूरी होता है. |
06-09-2011, 03:58 PM | #10 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
Re: अपने शहर का ताज़ा हाल
मनीष जी , ये बात है ! तो डबल धन्यवाद .
|
Bookmarks |
Thread Tools | |
Display Modes | |
|
|