08-03-2015, 05:12 PM | #1 |
Diligent Member
Join Date: May 2014
Location: east africa
Posts: 1,288
Rep Power: 65 |
क्या आप जानते हैं
क्या आप जानते हैं ये चौंकाने वाले मजेदार तथ्य
ऐसे मजेदार तथ्य, जो आपका ज्ञान तो बढ़ाएंगे ही आपको गुदगुदाएंगे भी। पेश हैं दुनिया भर के ऐसे ही रोचक तथ्य- 1. दो केलों में 90 मिनट तक कड़े व्यायाम करने के लिए ऊर्जा होती है। केले को खुशी देने वाला फल भी कहा जाता है। interesting facts 2. जो लोग जल्दी शरमा जाते हैं वे अधिक दयालु और विश्वसनीय होते हैं। 3. आप जिनसे प्यार करते हैं उनके बगल में सोने से न केवल अवसाद में कमी आती है बल्कि आपकी उम्र भी बढती है। आपको नींद जल्दी आती है और आप गहरी नींद में सोते हैं। 4. हमारे दिमाग में अच्छी यादों से ज्यादा बुरी यादों को याद रखने की क्षमता होती है। 5. बाएं हाथ से काम करने वाले लोग दांए हाथ से काम करने वाले लोगों की तुलना में कम्प्यूटर गेम्स और खेलों में ज्यादा तेजी से काम करते हैं। 6. सिर्फ एक घंटे तक भी अगर हेडफोन का इस्तेमाल कर लिया जाए तो आपके कानों में बैक्टीरिया 700 गुना ज्यादा बढ जाते हैं। 7. अगर आप मदद के लिए पुकार रहे हैं तो कुछ लोगों को खासतौर पर चुनिए जैसे आप जिन्होंने लाल शर्ट पहनी है। इससे उन लोगों को जिम्मेदारी का एहसास होगा और आपको मदद मिलने की संभावना बढ जाएगी। 8. आपकी लंबाई साधारण तौर पर आपके पिता पर जाती है जबकि दिमागी क्षमता, भावनात्मक मजबूती और शरीर की बनावट मम्मी पर। 9. काम करते समय खुद से बातचीत करने से ध्यान भटकना कम होता है। 10. 30 से 35 मिनट की पढ़ाई के बाद 10 मिनट का ब्रेक लेने से पढ़ा हुआ याद रखने का सबसे कारगर तरीका है। |
Bookmarks |
|
|