13-11-2010, 11:57 PM | #1 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: ♕★ ★ ★ ★ ★♕
Posts: 2,316
Rep Power: 27 |
~ एके-४७ राइफल मुफ्त ^_^
एके-४७ राइफल मुफ्त फ्लोरिडा के एक कार डीलर ने नए खरीदारों को हर ट्रक के साथ एक एके-४७ राइफल मुफ्त देने की पेशकश की है। ओरलांडो के 'टीवी चैनल १३' ने शुक्रवार को इस अनोखी पेशकश के बारे में बताया गया। फ्लोरिडा के सेमिनोल काउंटी के ट्रक डीलर 'नेशंस ट्रक' ने अमेरिका में वृद्ध सैनिकों के सम्मान में मनाए जाने वाले 'वेटरंस डे' के अवसर पर महीने भर के लिए यह योजना पेश की है। बिक्री प्रबंधक निक जिनेटा को इस योजना से अच्छी बिक्री की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों का ध्यान आकर्षित करने और अमेरिका में बंदूक रखने के संवैधानिक अधिकार की याद दिलाने के लिए प्रचार का यह अनोखा तरीका अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि एके-४७ खरीदने के लिए यद्यपि आपको ट्रक खरीदने की जरूरत नहीं है। यदि आप राज्य और संघ सरकार के कानूनी शर्तों को पूरा करते हैं, तो आप इसे खरीद सकते हैं। इसलिए यह सिर्फ एक प्रचार अभियान है और मुझे नहीं लगता कि इससे कोई गलत संदेश जाएगा। लेकिन इस प्रचार से यह नहीं समझा जाना चाहिए कि ट्रक खरीदने वाले को उसी समय एके ४७ दे दी जाती है। इसके बदले खरीदार को ४०० डॉलर मूल्य का एक प्रमाणपत्र दिया जाता है, जिससे स्थानीय दुकानों में एके-४७ या दूसरी बंदूक खरीदी जा सकती हैं। फ्लोरिडा में बंदूक खरीदने के लिए किसी परमिट की जरूरत नहीं होती, बशर्ते खरीदार अदालत में अपराधी सिद्ध न हो। लेकिन बंदूक को साथ में कहीं भी ले जाने के लिए लाइसेंस की जरूरत होती है। चैनल के मुताबिक यदि खरीदार बंदूक नहीं लेना चाहे तो उसके लिए ट्रक की कीमत घटाई जा सकती है। |
14-11-2010, 08:03 AM | #2 |
Exclusive Member
|
बहुत अच्छी जानकारी हैँ युवी भाई
..... |
14-11-2010, 11:31 AM | #3 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: ♕★ ★ ★ ★ ★♕
Posts: 2,316
Rep Power: 27 |
हार्दिक धन्यवाद खालिद भाई / बस नेट पर देखा और यहाँ ठोक दिया /
|
14-11-2010, 11:36 AM | #4 |
Tech. Support
Join Date: Dec 2009
Location: Bangalore
Posts: 2,771
Rep Power: 35 |
किसी भी ऑफर के बारे में पोस्ट करने से पहले सोचिये. ऐसे ऑफर के बारे में जानकारी अगर सम्पूर्ण है तो कृपया लिंक शेयर करे. अन्यथा, ऐसे ऑफर को गलत ही माना जायेगा!
उम्मीद है, अगली बार इस तरह के ऑफर के बारे में पोस्ट नहीं किया जायेगा!
__________________
|
14-11-2010, 01:16 PM | #5 |
Administrator
|
यह कोई ऑफर नहीं है.. और ना ही कोई विज्ञापन है.. यह एक चटपटी खबर. .है.. इसलिए इसमें कोई प्रॉब्लम नहीं है.. reopened the thread ..
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
14-11-2010, 01:18 PM | #6 | |
Administrator
|
Quote:
kye forum par aane wale ट्रक kharidte hai.. ?????
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
|
14-11-2010, 09:18 PM | #7 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: ♕★ ★ ★ ★ ★♕
Posts: 2,316
Rep Power: 27 |
Re: ~ एके-४७ राइफल मुफ्त ^_^
अभिषेक भाई जी …
तहे दिल से आपका शुक्रिया अदा करता हूं। |
14-11-2010, 09:22 PM | #8 |
Administrator
|
Re: ~ एके-४७ राइफल मुफ्त ^_^
युवराज जी .. आपका भी फोरम में सक्रिय योगदान के लिए धन्यवाद..
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
17-11-2010, 06:05 PM | #9 |
Senior Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 516
Rep Power: 16 |
Re: ~ एके-४७ राइफल मुफ्त ^_^
|
17-11-2010, 08:02 PM | #10 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: ♕★ ★ ★ ★ ★♕
Posts: 2,316
Rep Power: 27 |
Re: ~ एके-४७ राइफल मुफ्त ^_^
|
Bookmarks |
|
|