03-01-2013, 01:27 AM | #11 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यूं लाएं जिंदगी में ‘नयापन’
आज कॅरियर के क्षेत्र में कई ऐसे कोर्स आ गए हैं, जिन्हें यूथ काफी पसंद कर रहा है। डॉक्टर, इंजीनियर जैसे फील्ड्स को आज के कोर्सेज काफी पीछे छोड़ रहे हैं। हालांकि इन कोर्सेज ने जीवन को काफी ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। पर अब स्टूडेंट इन्हें ज्यादा तरजीह नहीं दे रहे हैं। उनका मानना है कि अब केवल टीचर बनने या व्यापार करने की जरूरत नहीं है, बल्कि बदलते वक्त ने लोगों के सामने ऐसे कोर्सेज ला दिए हैं, जिनको करने पर आप कम समय में शानदार सैलेरी पा सकते हैं। साथ ही नाम भी रोशन होगा, जरूरी नहीं कि इसके लिए आपको दूर देश में जाना पड़े, बल्कि ये कोर्सेज देश की अच्छी यूनिवर्सिटीज में भी उपलब्ध हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-01-2013, 01:41 AM | #12 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यूं लाएं जिंदगी में ‘नयापन’
10. परम्परा-संस्कृति में ‘नयापन’
परम्परा और संस्कृति के नाम पर लोगों की सोच बदली है और वे हर भांति-भांति की संस्कृति और परम्पराएं अपना रहे हैं। जहां विदेशी भारतीय त्योहारों को पारम्परिक तौर पर मना रहे हैं तो वहीं देसी लोगों ने भी अपने नजरिए को बदलते हुए विदेशी कार्यक्रमों और पर्वों को मनाना शुरू कर दिया है। आज हर त्योहार और प्रोग्राम पूरे देश में मनाया जा रहा है। अब चाहे कोई हिंदू हो या मुसलमान, लोग एक-दूसरे के साथ अपनी खुशियों, परम्पराओं और रीति-रिवाजों को मिल-जुलकर मना रहे हैं। ऐसे में कई बच्चे कुछ कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-01-2013, 01:43 AM | #13 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यूं लाएं जिंदगी में ‘नयापन’
11. आस्था में ‘नयापन’
आस्था और धर्म को लोगों ने जहां कई रूपों में बांट दिया था, आज उसी धर्म के प्रति लोगों की सोच बदली है। जहां पहले अपने-अपने धर्म को लोगों द्वारा ज्यादा तरजीह दी जाती थी, वहीं आज के युवा एकजुट होकर हर धर्म-मान्यता को अपना रहे हैं। आज लोग आस्था के रूप में किसी मंदिर-मस्जिद में जाने के बजाय इंसानियत के रूप में भाईचारे को बढ़ावा दे रहे हैं। लोगों की सोच बदली है कि अगर एक धर्म के बजाय सभी धर्मों को माना जाए तो क्या बुराई है, क्योंकि सभी धर्मों में एक अच्छे इंसान बनने की नसीहत ही दी गई है, अब चाहे वह हिंदू हो या फिर मुसलमान। इस बदलती सोच और नएपन का ही नतीजा है कि धर्म के नाम पर बढ़ रही कट्टरवादिता और व्यापार के परे होकर समाज फिर से एकजुट और एकता की मिसाल बन रहा है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-01-2013, 01:44 AM | #14 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यूं लाएं जिंदगी में ‘नयापन’
12. व्यक्तित्व में ‘नयापन’
लोगों की सोच बदली तो काम करने का नजरिया भी बदला है। अब हर व्यक्ति अपने हिसाब से जिंदगी को जीने लगा है। पहले जहां लोग केवल काम को ही जीवन का महत्वपूर्ण अंग मानते थे, उसके लिए किसी प्रकार की क्लासेज या फिर इंस्टीट्यूट की जरूरत नहीं होती थी, ना ही उसके किसी प्रकार से व्यक्तित्व की परख होती थी, पर अब समय बदल गया है और इसके साथ ही लोगों की सोच भी बदल गई है। आज लोग किसी भी कम्पनी में जाने से पहले या कोई भी काम करने से पहले अपने व्यक्तित्व पर भी एक नजर डालते हैं, ताकि वे किसी भी प्रकार से पीछे नहीं रहें।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-01-2013, 01:46 AM | #15 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यूं लाएं जिंदगी में ‘नयापन’
13. विचारों में ‘नयापन’
नए-नए कोर्सेज के चलते लोगों ने अपने विचारों को भी बदल लिया है। पहले लोग अधिकतर वंशानुगत चल रहे व्यापार या काम को सम्भालते थे अर्थात पिता के व्यवसाय को आगे बढ़ाने का जिम्मा बेटे के हाथों में होता था। ऐसे में उन्हें पढ़ाई के प्रति ज्यादा क्रेज नहीं होता था और पिता के व्यापार को बढ़ाने में लग जाते थे। पर आज सोच बदली है, यूथ अपनी पसंद के मुताबिक काम करने लगा है। जिस क्षेत्र में उसे इंटरेस्ट है, वह उसी में आगे बढ़ रहा है और परिवार भी उसका साथ दे रहा है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-01-2013, 01:48 AM | #16 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यूं लाएं जिंदगी में ‘नयापन’
... और अंत में
मनोरंजन में ‘नयापन’ बदलती जिंदगी ने लोगों की सोच बदली, जिसके चलते आज लोगों के मनोरंजन के तरीके काफी हद तक बदल गए हैं। मनोरंजन के तौर पर आज लोग काफी जागरू क हो गए हैं। ऐसे में लोगों के पसंदीदा मनोरंजन के साधनों में कम्प्यूटर, लैपटॉप और गेम्स हो गए हैं। वहीं, कुछ लोग जीवन को खुशनुमा बनाने के तरीके के रूप में गानों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं तो कुछ सप्ताह में एक बार फिल्म जरूर देखते हैं। काम के साथ ही मनोरंजन को जिंदगी का अहम हिस्सा मानकर लोग उसे भी अनोखे तरीके से एंजॉय कर रहे हैं। वैसे समय ने लोगों की पसंद भी बदली है और अब फिर से लोग पुराने और क्लासिकल गानों को पसंद करने लगे हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
|
|