08-06-2014, 12:48 PM | #1 |
VIP Member
|
आम का पन्ना - Aam ka Panna
आम का पन्ना बहुत ही स्वादिष्ट होता है। जब गर्मियाँ अपने चरम पर हों तब आप आम का पन्ना बनाकर पी सकते हैं। यह आपके शरीर को शीतलता व तरावट देगा और आपको गर्मी व लू से भी बचाएगा। इसे बनाना ना केवल बेहद आसान है बल्कि यह बहुत जल्दी भी बन जाता है। तो आइये आज हम आम का पना बना लेते हैं। पन्ना - 8-10 गिलास समय - 25 मिनट आवश्यक सामग्री: कच्चे आम - 300 ग्राम (2-3 मीडियम आकार के) भुना जीरा पाउडर - 2 छोटी चम्मच काला नमक - स्वादानुसार (2 छोटी चम्मच) काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच चीनी - 100-150 ग्राम (1/2 - 3/4 कप) पोदीना - 20-30 पत्तियाँ विधि: पुराने समय में जब खाना चूल्हे पर बनाया जाता था तब लोग कच्चे आम को चूल्हे की राख में दबा कर भून लिया करते थे और फिर इन भुने हुए कच्चे आमों से आम का पन्ना बनाते थे। आजकल हम कच्चे आम को उबाल कर पीस लेते हैं और फिर इनसे आम का पन्ना बना लेते हैं। लेकिन उबले हुए आमों को छील कर उनका गूदा निकालने की जगह कच्चे आमों को उबालने से पहले ही छील लेना ज्यादा सुविधाजनक होता है। आज हम आम का पन्ना इसी तरीके से बनाएंगे। इसके लिये सबसे पहले कच्चे आमों को धोकर उन्हें छील लीजिये और फिर उनकी गुठलियों से गूदे को अलग करके एक कप पानी में डालकर उबाल लीजिये। अब मिक्सी में ये उबला हुआ गूदा, चीनी, काला नमक और पोदीने की पत्तियाँ डालकर अच्छी तरह से पीस लीजिये और फिर इसमें एक लीटर ठंडा पानी मिला कर इसे छलनी में छान लीजिये। आम का पन्ना तैयार है। अब इसमें काली मिर्च व भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिलाइये और फिर बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा परोस कर पीजिये। यदि आप चाहें तो इस आम के पन्ने को पोदीने की पत्तियों से सजा कर भी परोस सकते हैं।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
|
|