17-11-2012, 10:48 PM | #11 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: बाल ठाकरे की जीवन यात्रा
बाल ठाकरे का महाराष्ट्र की राजनीति में विशिष्ट स्थान था - नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिवसेना सुप्रीमों बाला साहेब ठाकरे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते आज कहा कि स्वर्गीय ठाकरे का महाराष्ट्र की राजनीति में विशिष्ट स्थान था। नीतीश ने ठाकरे के निधन को असामयिक बताते हुए गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय ठाकरे का महाराष्ट्र की राजनीति में विशिष्ट स्थान था और उनके निधन से महराष्ट्र की राजनीति में एक युग का अंत हो गया। नीतीश ने स्वर्गीय ठाकरे की आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। राजद सुप्रीमों और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी, बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे और पार्टी सांसद रामकृपाल यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
|
|