26-09-2013, 08:46 PM | #111 |
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 116 |
Re: खबरें अजब-गजब
मुम्बई में रहते हुए भी यह पता नही था की मुम्बई में इतनी खतरनाक जगहें भी हैं ?.....................
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: .........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :......... Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. |
01-10-2013, 06:54 PM | #112 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
कहीं इस तांत्रिक के श्राप से तो जेल नहीं पहुंचे लालू
वाराणसी/मिर्जापुर. अपनी बेबाक बयानबाजी और अल्ल्हड़ अंदाज की वजह से अलग पहचान रखने वाले लालू यादव जेल पहुंचते ही फिर सुर्ख़ियों में आ गए हैं। 28 जुलाई को ही लालू के गुरु ने मिट्टी में मिल जाने की भविष्यवाणी कर दी थी। लालू को मानों अंदाजा था कि उनका आने वाला समय ठीक नहीं है। इसलिए उन्होंने मां के दरबार में पहले मथ्था टेका, फिर पहुंच गए थे अपने धार्मिक गुरु के पास। लालू के धार्मिक गुरु ने तीन घंटे तक उनके लिए तंत्र साधना की थी। लेकिन अचानक लालू के गुरु पगला बाबा नाराज हो गए और उन्होंने श्राप दिया कि तीन महीने के अंदर लालू यादव बदनाम होगा, जेल जाएगा। राजनीतिक छवि खराब होगी, कई दिनों तक परिवार से दूर रहना पड़ेगा। |
01-10-2013, 06:55 PM | #113 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
जानिए कौन है पगला बाबा... भारतीय राजनीति के धुरंधर लालू प्रसाद यादव बुरे दौर से गुजर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसकी कल्पना उनके तांत्रिक गुरु विभूति नारायण उर्फ़ पगला बाबा ने पहले ही कर ली थी। 27 जुलाई को लालू मिर्जापुर में बाबा के आश्रम पहुंचते थे। बाबा उनके लिए तीन घंटे तक लगातार तंत्र क्रिया करते रहे। अनुष्ठान के बाद बाबा ने लालू को तप करने को कहा था। लालू से किसी बात को लेकर उनकी अनबन हो गई। फिर क्या था पगला बाबा ने अगले दिन लालू यादव को चीख-चीख कर श्राप दिया और बोले तू मिट्टी में मिल जाएगा। |
01-10-2013, 06:55 PM | #114 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
बाबा ने कहा लालू तुझे घमंड है कि तू बहुत बड़ा पुरोधा है। कुछ भी नहीं कर पाएगा और सितंबर या अक्टूबर तक तू मिट्टी में मिल जाएगा। बाबा ने यह भी कहा था कि औघड़ गुरु का श्राप बेकार नहीं जा सकता। बताया जाता है कि पगला बाबा ने करीब 10 साल पहले अमरावती गांव के पास अपनी छोटी सी कुटियां लगाई थी। बाबा ने कई भक्तों की समस्याओं का जब समाधान किया तो उनकी ख्याति भी बढ़ने लगी। |
01-10-2013, 06:55 PM | #115 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
बताया जाता है कि लालू प्रसाद यादव 2011 में जब परेशानियों से घिरे थे तब उन्होंने पगला बाबा के यहां पहुंचकर अनुष्ठान कराया था। लालू प्रसाद यादव अपने परिजनों के साथ भी पगला बाबा के यहां आ चुके हैं। पगला बाबा कहां से आए हैं, कौन हैं, यह कोई नहीं जानता। हां इतना जरुर है बाबा अपने को आसाम नरेश कहते हैं |
06-10-2013, 07:34 PM | #116 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
मौत की रूह कंपा देने वाली घटनाएं
"कोई नहीं बता सकता कि कल वह जीवित रहेगा या नहीं।" महान विचारक यूरिपिडस द्वारा कही गई ये पंक्ति दुनिया का कड़वा सत्य है। दुनिया का कोई भी शख्स ये नहीं बता सकता कि कब उसकी ज़िंदगी के दिन पूरे हो जाएं। कुछ लोग लंबा जीते हैं, तो कुछ की उम्र कम होती है। लेकिन मौत अटल है। दुनियाभर में हर मिनट तकरीबन 107 लोगों की मौत होती है। इस हिसाब से हर दिन 150,000 और साल में 56 मिलियन लोगों की जिंदगी खत्म हो जाती है। इनमें से ज्यादातार की मौत सामान्य आयु पूरी होने के बाद होती है, लेकिन कुछ बदनसीब ऐसे भी होते हैं, जो जिनकी मौत की वजह बेहद मामूली कारण होते हैं। |
06-10-2013, 07:39 PM | #117 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
चांद के प्रतिबिंब को आगोश में लेने से मौत - ली पो (701-706) चीनी साहित्यिक इतिहास के मशहूर कवि थे। कविताओं के साथ-साथ वे अपने शराब प्रेम के कारण भी जाने जाते थे। यह भी कहा जाता है कि सभी महान कविताएं उन्होंने शराब के नशे में ही लिखीं। एक रात नाव में बैठे ली पो यांगची नदी में गिर गए और उनकी मौत हो गई। दरअसल शराब के नशे में ली नदी में बनने वाले चांद के प्रतिबिंब को असली समझ बैठे और उसे पकड़ने के चक्कर में नदी में डूब गए। |
06-10-2013, 07:40 PM | #118 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
दाढ़ी से मौत - ऑस्ट्रिया के हैंस स्टेनिंगर अपनी बड़ी दाढ़ी के लिए दुनियाभर में मशहूर थे। उनकी दाढ़ी की लंबाई तकरीबन 4.5 फीट थी, जो उनकी मौत का कारण भी बनी। सन् 1567 में एक दिन उनके शहर में आग लगी और सुरक्षित बच निकलने की जल्दबाजी में उनकी मौत हो गई। दरअसल हैंस उस दिन अपनी दाढ़ी बांधना भूल गए थे। जब आग लगी तो वे घर से बाहर की ओर भागे और उन्होंने अपनी ही दाढ़ी पर पैर रख दिया। उनका संतुलन बिगड़ा और वे गिर गए। गर्दन टूटने से हैंस की मौत हो गई। |
06-10-2013, 07:40 PM | #119 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
अपनी ही जीभ काटने से मौत - एलेन पिंकर्टन (1891-1884) को पिंकर्टन डिटेक्टिव एजेंसी शुरू करने के लिए जाना जाता है। एक दिन पैर फिसलने के दौरान वह उन्होंने अपनी ही जीभ काट ली और उसमें फैले इन्फेक्शन से उनकी मौत हो गई |
06-10-2013, 07:40 PM | #120 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
स्कार्फ से मौत - 'मदर ऑफ मॉर्डन डांस' इसाडोरा डंकन की मौत 1927 को अपने ही स्कार्फ की वजह से हो गई। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 15 सितंबर 1927 के दिन वह गाड़ी में बैठकर कहीं जा रही थीं। इस दौरान उनके पसंदीदा स्कार्फ का एक सिरा गाड़ी के पहिए में उलझ गया और दम घुंटने से उनकी मौत हो गई। |
Bookmarks |
Tags |
अजब गज़ब खबर, ajab gazab, ajab gazab khabren, ajab khabren, bizzare news, farmer protest in paris, gazab khabren, grumpy cat, mosque made by sikhs |
|
|