03-06-2012, 06:25 AM | #111 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
ओलिंपिक फुटबॉल विश्व कप फुटबॉल को चुनौती न दे इसके लिए फीफा ने तय कर दिया है कि ओलिंपिक में हर देश की अंडर-23 फुटबॉल टीमें ही भाग लेंगी। सभी टीमों में हालांकि तीन खिलाड़ी 23 साल से ज्यादा के हो सकते हैं। इसी नियम के कारण फुटबॉल जगत की दिग्गज टीमें ओलिंपिक में खास कमाल नहीं कर पाई है। पुरुष वर्ग में ओलिंपिक फुटबॉल को फीफा का अंडर-23 वर्ल्ड कप भी कहा जाता है। वहीं महिला वर्ग में कोई उम्र सीमा लागू नहीं है और इसमें किसी भी देश की सर्वश्रेष्ठ टीम भाग ले सकती है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-06-2012, 06:28 AM | #112 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
प्रोफेशनल खिलाड़ियों पर थी पाबंदी
1900 और 1904 ओलिंपिक की फुटबॉल स्पर्द्धा में किसी देश की राष्ट्रीय टीम ने नहीं बल्कि क्लबों ने भाग लिया था। इसके बाद से ही इसमें राष्ट्रीय टीमों की भागीदारी शुरू हुई। हालांकि तब अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति ने प्रोफेशनल खिलाड़ियों के भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया था और सिर्फ एमेच्योर्स को ही ओलिंपिक में खेलने की अनुमति थी। दूसरे विश्व युद्घ के बाद से सोवियत संघ और इसके नजदीकी पूर्वी यूरोप के देशों ने इस नियम का खूब फायदा उठाया। यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय तौर पर प्रायोजित होते थे, जिससे वे एमेच्योर बने रहते थे। यही वजह है कि 1948 से 1980 तक ओलिंपिक फुटबॉल में दांव पर लगे 27 में से 23 पदक पूर्वी यूरोप के देशों ने जीते।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु Last edited by Dark Saint Alaick; 03-06-2012 at 06:34 AM. |
03-06-2012, 06:28 AM | #113 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
1984 में फिर बदला नियम
प्रोफेशनल खिलाड़ियों पर पाबंदी लगने से ओलिंपिक फुटबॉल की लोकप्रियता घटने लगी थी। इसके बाद आईओसी ने इस नियम को हटा दिया। हालांकि तब तक फुटबॉल इतना लोकप्रिय हो चुका था कि फीफा ने अपने वर्ल्ड कप की साख बचाने के लिए ओलिंपिक में यूरोप और लैटिन अमेरिकी देशों की नंबर एक टीम की भागीदारी पर रोक लगा दी। तब यह समझौता हुआ कि यूरोप और लैटिन अमेरिकी देशों से अंडर-23 टीमें और एशिया, अफ्रीका और ओसियाना के देशों की नंबर एक टीमें ओलिंपिक में भाग लेंगी। 1992 बार्सिलोना ओलिंपिक से सभी देशों की अंडर-23 टीम ही ओलिंपिक में भाग लेती हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु Last edited by Dark Saint Alaick; 03-06-2012 at 06:35 AM. |
03-06-2012, 06:30 AM | #114 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
एक बार सेमीफाइनल में पहुंची थी भारतीय टीम
भारतीय फुटबॉल टीम भले ही आज तक एक बार भी विश्व कप में न खेल पाई हो, लेकिन इसे ओलिंपिक में भाग लेने के मौके मिले हैं। भारतीय फुटबॉल टीम ने पहली बार 1948 लंदन ओलिंपिक में हिस्सा लिया था। इसमें बिना जूते खेलते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने फ्रांस की मजबूत टीम को कड़ी चुनौती दी। भारत यह मैच 1-2 से हारा था। भारतीय टीम ने अगर दो पेनल्टी नहीं गंवाए होते तो मैच का परिणाम बदल भी सकता था। 1952 ओलिंपिक में भारत को यूगोस्लाविया के हाथों 1-10 से हार का सामना करना पड़ा। 1956 में हमारी टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। इसी ओलिंपिक में आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के नेविले डिसूजा ने हैट्रिक जमाई थी। डिसूजा ओलिंपिक में हैट्रिक जमाने वाले एशिया के पहले प्लेयर हैं। सेमीफाइनल में भारत को यूगोस्लाविया से और तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में बुल्गारिया से हार का सामना करना पड़ा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु Last edited by Dark Saint Alaick; 03-06-2012 at 06:35 AM. |
03-06-2012, 06:33 AM | #115 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
नंबर गेम
02 रजत पदक ही जीत पाया है ब्राजील ओलिंपिक फुटबॉल में, वहीं वर्ल्ड कप में ब्राजील के नाम पांच खिताब हैं। 1996 अटलांटा ओलिंपिक में महिला फुटबॉल को पहली बार इस खेल महाकुंभ में शामिल किया गया। 2004 में अर्जेंटीना की टीम पहली बार ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। 2008 में भी अर्जेंटीना चैम्पियन बना। 1974 के बाद से पहली बार 2012 में ब्रिटेन की टीम ओलिंपिक फुटबॉल में हिस्सा लेगी। इसमें सिर्फ इंग्लैंड के खिलाड़ी होंगे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
09-06-2012, 12:06 PM | #116 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
एक माह में दो बार गुलजार होगा विम्बलडन
लंदन ओलिंपिक की टेनिस स्पर्धाएं विम्बलडन के ग्रास कोर्ट पर आयोजित होगी, पांच स्वर्ण पदक होंगे दांव पर टेनिस दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों मे शामिल है और ओलिंपिक के दौरान इसमें विश्व भर के दिग्गज खिलाड़ी भाग लेते हैं। लंदन ओलिंपिक में पांच स्वर्ण पदक दांव पर होंगे। इनमें से दो पर भारत की निगाहें भी होंगी। 1896 में आयोजित पहले ओलिंपिक खेलों में भी टेनिस शामिल हुआ था और तब से 1924 तक लगातार सात बार इसका आयोजन हुआ। 1928 से 1964 तक टेनिस ओलिंपिक से बाहर रहा। 1968 में इस खेल की वापसी हुई लेकिन फिर 1972 से 1980 तक ओलिंपिक में टेनिस का आयोजन नहीं हुआ। 1984 ओलिंपिक से अब तक लगातार टेनिस इस खेल में बना हुआ है। लंदन ओलिंपिक में इसका आयोजन विश्व प्रसिद्ध विम्बलडन के ग्रास कोर्ट पर होगा। खास बात यह है कि इसी कोर्ट पर 25 जून से 8 जुलाई तक टेनिस ग्रैंड स्लैम में सबसे प्रतिष्ठित विम्बलडन टूर्नामेंट का आयोजन होना है। इसके तीन सप्ताह बाद ही यहां ओलिंपिक मुकाबले होंगे। इस तरह एक महीने के भीतर विम्बलडन कोर्ट दो बार गुलजार होंगे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
09-06-2012, 12:07 PM | #117 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
मिश्रित युगल का भी आयोजन
ओलिंपिक में अब तक टेनिस की चार स्पर्धाएं पुरुष एकल, महिला एकल,पुरुष युगल व महिला युगल आयोजित होती रही है। इस बार मिश्रित युगल का भी आयोजन होना है। हालांकि इससे पहले सिर्फ एक बार 1924 ओलिंपिक में भी मिश्रित युगल स्पर्धा आयोजित हुई थी। टेनिस के मुकाबले विम्बलडन के 12 कोर्ट पर आयोजित किए जाएंगे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
09-06-2012, 12:07 PM | #118 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
अमेरिका का दबदबा
ओलिंपिक टेनिस की पदक तालिका में वैसे तो अमेरिका और ब्रिटेन लगभग बराबरी की शक्ति दिखते हैं लेकिन ब्रिटेन के ज्यादातर पदक 1924 ओलिंपिक तक के ही जीते हुए हैं। अमेरिका ने इस खेल में अब तक 17 स्वर्ण सहित कुल 34 पदक जीते हैं। वहीं ब्रिटेन ने 16 स्वर्ण सहित 44 पदक अपने नाम किए हैं। ब्रिटेन ने इन पदकों में से 39 (15 स्वर्ण सहित) 1924 ओलिंपिक तक जीत लिए थे। ओवरआल पदक तालिका में फ्रांस पांच स्वर्ण सहित 19 पदक जीतकर तीसरे, जर्मनी चौथे और दक्षिण अफ्रीका पांचवें स्थान पर हैं। भारत ने ओलिंपिक टेनिस में अब तक सिर्फ एक पदक जीता है। लिएंडर पेस ने 1996 ओलिंपिक में पुरुष एकल में कांस्य पदक जीता था।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
09-06-2012, 12:08 PM | #119 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
भाग लेते हैं लगभग सभी दिग्गज
1992 ओलिंपिक तक टेनिस स्पर्धाओं में ऊंची रैंकिंग वाले खिलाड़ी कम ही भाग लेते थे लेकिन 1996 में आंद्रे अगासी ने इसमें भाग लेने के साथ-साथ स्वर्ण पदक जीतकर इस परंपरा को बदल दिया। अब तो राफेल नडाल (बीजिंग ओलिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता), रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच सहित लगभग तमाम दिग्गज ओलिंपिक खेलों में शिरकत करते हैं। वीनस विलियम्स ओलिंपिक में तीन स्वर्ण पदक जीतक सबसे सफल महिला खिलाड़ी हैं। वहीं पुरुष वर्ग में ब्रिटेन के रेगिनाल्ड डोहर्टी ने तीन स्वर्ण सहित कुल चार पदक जीते हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
09-06-2012, 12:08 PM | #120 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
करियर गोल्डन स्लैम की चाहत
कोई टेनिस खिलाड़ी अपने करियर में सभी ग्रैंड स्लैम जीत लेता है तो इसे करियर स्लैम बनाना कहा जाता है। करियर स्लैम बनाने वाला कोई खिलाड़ी अगर ओलिंपिक स्वर्ण भी जीत लेता तो इसे करियर गोल्डन स्लैम बनाना कहा जाता है। स्पेन के राफेल नडाल ने बीजिंग ओलिंपिक का स्वर्ण पदक जीता था। बाद में उन्होंने करियर स्लैम भी बना लिया। इस तरह नडाल का भी गोल्डन स्लैम पूरा हो गया। उनके अलावा अब तक सिर्फ दो अन्य खिलाड़ी जर्मनी की स्टेफी ग्राफ और अमेरिका के आंद्रे अगासी इस उपलब्धि को हासिल कर पाए हैं। इस बार अगर रोजर फेडरर स्वर्ण जीतने में सफल रहते हैं तो वह भी करियर गोल्डन स्लैम बना लेंगे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
london olympics, olympic games, olympics |
|
|