25-09-2013, 07:33 PM | #91 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
उनके जीवन से जुड़ी एक सच्ची घटना हम आपको बताने जा रहे है। एक बार संत हाजी अली ने एक गरीब महिला को सड़क पर रोते हुए तथा विलाप करते देखा जिसके हाथ में एक खली डिब्बा था, उन्होंने उस महिला से पूछा की उसको क्या तकलीफ है, उसने झिझकते हुए जवाब दिया की वह तेल लेने गई थी और ठोकर लगने से उसका सारा तेल जमीं पर ढुल गया है और अब उसका पति उसे बहुत पीटेगा, संत ने उस महिला से कहा की मुझे उस जगह पर लेकर चलो जहां तुम्हारा तेल गिरा है। |
25-09-2013, 07:33 PM | #92 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
वह महिला उन्हें उस जगह पर लेकर गई संत उस जगह पर बैठ गए और अपने ऊंगली से जमीन को कुरेदने लगे। कुछ ही देर में जमीन से तेल की एक मोटी धार फव्वारे के रूप में निकली। महिला ने ख़ुशी से झूमते हुए अपना पूरा डिब्बा तेल से भर लिया। |
25-09-2013, 07:34 PM | #93 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
बाद में हाजी अली को एक घबराहट पैदा करने वाला सपना बार बार आने लगा की उन्होंने दुखी महिला की मदद करने के लिए धरती मां को कुरेदकर उन्हें तकलीफ पहुंचाई है। पश्चाताप की आग में जलते हुए वे बुरी तरह से बीमार पड़ गए तथा उन्होंने अपने अनुयायियों को आदेश दिया की उनकी मृत्यु के पश्चात् उनके शरीर को एक कोफीन में भरकर अरब सागर में छोड़ दिया जाये। |
25-09-2013, 07:34 PM | #94 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
हाजी अली ने अपनी मक्का यात्रा के दौरान अपना शरीर त्याग दिया तथा आश्चर्यजनक रूप से वह ताबुत जिसमें उनका मृत शरीर रखा था तैरते हुए इस जगह पहुँच गया तथा मुंबई में वरली के समीप एक छोटे से टापू की चट्टानों में अटककर रुक गया जहां आज उनकी दरगाह है, जिसे हम हाजी अली की दरगाह कहते हैं। |
25-09-2013, 07:34 PM | #95 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
गुरुवार तथा शुक्रवार को यहां पर कम से कम 40,000 लोग दर्शन के लिए आते हैं। आस्था और धर्म को दरकिनार करके यहां हर जाति तथा धर्म के लोग आकर इस महान संत की दुआएं लेते हैं। |
25-09-2013, 07:35 PM | #96 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
समुद्र के अंदर पगडण्डी? क्या आप कभी पैदल चले हैं समुद्र में? दरगाह तक पहुंचना बहुत हद तक समुद्र की लहरों की तीव्रता पर निर्भर करता है क्योंकि जलमार्ग पर रेलिंग नहीं लगी हैं। जब कभी समुद्र में उच्च तीव्रता की लहरें आती हैं तो यह जलमार्ग पानी में डूब जाता है तथा दरगाह तक पहुंचा मुश्किल हो जाता है। दरगाह पर निम्न तीव्रता की लहरों के दौरान ही पहुंचा जा सकता है। |
25-09-2013, 07:36 PM | #97 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
इस जलमार्ग से आधा किलोमीटर का यह पैदल सफ़र बड़ा ही मोहक तथा रोमांचकारी होता है। कम लहरों के दौरान पुरे रास्ते के सफ़र के दौरान तीन चार बार तो यात्रियों के पैर जलमग्न हो ही जाते है। इस सफ़र के दौरान कई बार लहरें एक बड़े फव्वारे के रूप में आती है तथा हमें भीगा कर चली जाती हैं। यह सफ़र इतना सुहाना होता है की कदमों समय की मांग के अनुरूप आगे की ओर धकेलना पड़ता है। क्योंकि हम इस सफ़र को ख़त्म होने नहीं देना चाहते है। |
25-09-2013, 07:36 PM | #98 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
कल्पना कीजिये आप एक पगडण्डी पर चल रहे हैं और आपके दोनों ओर से असीम समुद्र की लहरें आपके करीब आकर आपको छूना चाह रहीं हो। पुरे रास्ते में छोटी छोटी खिलौनों तथा साज सज्जा के सामान की सुन्दर सजी दुकानें, खाने पीने की दुकानें, जो कभी कभी आधी जल में डूबी हुई दिखाई देती हैं। |
25-09-2013, 07:38 PM | #99 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
|
25-09-2013, 07:40 PM | #100 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
ये सच्चाई है मुंबई के कुछ सुनसान इलाकों की
रात........घुप्प अंधेरा....चारों ओर पसरा सन्नाटा...अनदेखी-अनसुनी आवाजें और कुछ अनिष्ट होने की आशंका...ये सब पैदा करती है डर..........डर एक अंजाने अंजाम का..कुछ अनहोनी होने की संभावना...सुनने में ही कितना डरावना लगता है। अब अगर हम आपसे ये कहें कि इन जगहों में आपको जाना पड़े तो आपको कैसा लगेगा...आप तो सोच कर ही पसीना-पसीना हो जाएंगे। जाना तो दूर आप इन जगहों के आस-पास नहीं फटकना चाहेंगे। आपके कौतुहल को और बढ़ाते हुए अगर हम आपसे ये कहें कि एक खूनी बिल्डिंग जिसमें एक परिवार ने बारी-बारी खिड़की से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया, वो जगह जहां अबतक 20 लोग इन अतृप्त आत्माओं का शिकार बन चुके हैं या फिर एक जंगल जहां आपसे भूत लिफ्ट मांग सकता है। और तो और एक ऐसा मिल जहां एक टीवी एक्ट्रेस का हुआ रूहानी ताकतों से साक्षात्कार....चौंकिए नहीं ये तो चंद वाकये हैं अब आपको थर्रा देने के लिए काफी थे। मगर आपके आश्चर्य की कोई सीमा नहीं रहेगी ये जानकर कि ये सभी जगह और घटनाएं मायानगरी मुंबई के बीचों-बीच स्थित जगहों की है। यहां तो दिन में ही इन रूहानी ताकतों का एहसास होता है तो फिर रात.....जी हां आइए आपको इस खबर के माध्यम से सीधे लिए चलते हैं मुंबई जहां जमा रखा है रूहानी ताकतों ने डेरा.... मुंबई के इन इलाकों और जगहों में जाना मना है....और अगर दिन में जाने की गलती कर भी ली तो रात में तो यहां एक पल रुकने की गलती ना करें। अगर गलती की तो फिर इसके आप खुद जिम्मेदार होंगे....अब आप सोच रहे होंगे भला कौन सी हैं वो जगहें जहां जाना अनिष्ट को न्योता देना है। दिल थाम कर पढ़िए ये खबर क्योंकि हो सकता है आप इन इलाकों के आस-पास ही रहते हों। और भले ही आपको आजतक इन रुहानी ताकतों से दो-चार न होना पड़ा हो पर जो सच है वो सच है |
Bookmarks |
Tags |
अजब गज़ब खबर, ajab gazab, ajab gazab khabren, ajab khabren, bizzare news, farmer protest in paris, gazab khabren, grumpy cat, mosque made by sikhs |
|
|