22-09-2013, 10:30 PM | #81 |
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 116 |
Re: खबरें अजब-गजब
सभी खबरें सत्य तो पर विचित्र लग रही हैं....................
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: .........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :......... Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. |
24-09-2013, 12:39 AM | #82 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
कौरवों के समय की जनजाति
महाभारत एक ऐसी पौराणिक कहानी है जिसके बारे में आप सभी जानते होंगे। इससे जुड़े पात्रों के बारे में जानकार लोग रोमांचित हो उठते हैं। माहाभारत काल के कुछ ऐसे भी पूर्वज हैं जो आज भी हमारे भी बीच में हैं। इनके महत्वपूर्ण होने का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि सरकार को भी इस समुदाय को सुरक्षित रखने के लिए कड़े क़ानून बनाने पड़े। छत्तीसगढ़ के कुछ ख़ास इलाके में आज भी एक विशेष जनजाति के लोग रहते हैं जिनका सम्बन्ध कौरवों के परिवार से है। छत्तीसगढ़ की अजब-गजब प्रथाओं की कड़ी में आज प्रस्तुत कर रहे हैं यहां के विशेष आदिवासी समूह की प्रथाओं के बारे में.... विशेषज्ञों ने इस जनजाति के लोगों को आदिम मानव की कोलेरियन प्रजाति समूह का माना है। लेकिन छत्तीसगढ़ में इनकी संख्या कम हो रही है। आपको इनके अनोखे रीति रिवाज आश्चर्य में डाल सकते हैं। |
24-09-2013, 12:39 AM | #83 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
जिस घर में किसी सदस्य की मौत होती है उसे ये हमेशा के लिए छोड़ देते हैं। जिस कमरे में बच्चे का जन्म होता है उस कमरे में नया दरवाजा बनाकर बच्चे को बाहर निकाला जाता है। पहाड़ी कोरवाओं के बारे में यह बात मानी जाती है कि वह कौरवों के वंशज हैं। चिंता की बात यह है कि इनकी संख्या तेजी से कम हो रही है। इसके लिए सरकार ने एक विशेष प्राधिकरण भी बनाया है, और इनकी नसबंदी पर प्रतिबंध भी लगा रखा है। लेकिन सबसे दिलचस्प बात है इनके रीति-रिवाज। |
24-09-2013, 12:40 AM | #84 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
पहाड़ी कोरवाओं की बच्चे के जन्म को लेकर भी एक अजीब परम्परा है। बच्चे का जिस कमरे में प्रसव होता है उसमें ये तुरंत ही नया दरवाजा बनाते हैं। इस दरवाजे से शिशु को बाहर निकाला जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से बच्चा हमेशा स्वस्थ रहता है। वहीं भूत प्रेत बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता
|
24-09-2013, 12:41 AM | #85 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
इस जनजाति में वधु की तलाश में वर पक्ष जाता है। अगर इस बीच सियार की आवाज सुनाई देती है तो रिश्ता नहीं जोड़ा जाता है। ये सियार की आवाज को बहुत अशुभ मानते हैं। जब ये खाना खाते रहते हैं उस समय अगर सियार आवाज करता है तो बीच में ही खाना छोड़ देते हैं। इतना ही नहीं माहवारी के समय महिला अपने पति से अलग सोती है तो वह किचन में नहीं जाती। उसके हाथ से दिया गया पानी तक परिवार के लोग नहीं पीते हैं। |
24-09-2013, 12:41 AM | #86 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
छत्तीसगढ़ के सरगुजा, जशपुर, कोरबा जिलों में पहाड़ी कोरवा जनजाति की संख्या 15 हजार से अधिक नहीं है। ये जंगलों में रहते हैं लेकिन अब गांवों में आकर रहने लगे हैं। तीरंदाजी में इन्हें माहिर माना जाता है। |
24-09-2013, 12:41 AM | #87 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
पहाड़ी कोरवा जनजाति की कम होती जनसंख्या को देखते हुए इसे संरक्षित करने के लिए सरकार ने योजना बनाई है। इसके तहत इस जनजाति के महिला- पुरुषों का नसबंदी ऑपरेशन पर प्रतिबंध लगा हुआ है। अगर कोई करवाना चाहता है तो इसके लिए एसडीएम या कलेक्टर के अनुमति लेने की जरूरत होती है। |
24-09-2013, 08:59 PM | #88 |
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 116 |
Re: खबरें अजब-गजब
यह तो वाकई अजब गजब की खबर हैं................
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: .........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :......... Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. |
25-09-2013, 07:32 PM | #89 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
एक पीर जिसने समंदर में लेनी चाही समाधी लेकिन खींच लाया मुंबई का किनारा
आपने अमिताभ बच्चन की एक सुपर हिट फिल्म “कुली“ तो देखी ही होगी, इस फिल्म के क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग यहीं इसी जगह पर की गई थी। अगर याद नहीं आ रहा तो आपको फिल्म फिजा की वह कव्वाली “पिया हाजी अली“ तो ज़रूर याद होगी, इसकी शूटिंग भी यहीं की गई है। हाजी अली दरगाह एक मस्जिद तथा दरगाह है जो की मुंबई के दक्षिणी भाग में वरली के समुद्र तट से करीब 500 मीटर समुद्र के अंदर एक छोटे से टापू पर स्थित है। मुख्य भूमि से यह टापू एक कंक्रीट के जलमार्ग के द्वारा जुड़ा हुआ है। यह दरगाह इस्लामी स्थापत्य कला का एक नायाब नमूना है। दरगाह के अंदर मुस्लिम संत सैयद पीर हाजी अली शाह बुखारी की कब्र है। शायद दुनिया में यह अपनी तरह का एकमात्र धर्म स्थल है जहां एक दरगाह और एक मस्जिद समुद्र के बीच में टापू पर स्थित है और जहां एक ही समय पर हजारों श्रद्धालु एक साथ धर्मलाभ ले सकते है। |
25-09-2013, 07:33 PM | #90 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
कौन थे ये संत? हाजी अली की दरगाह का निर्माण सन 1431 में एक अमीर (धनवान) मुस्लिम व्यवसायी सैयद पीर हाजी अली शाह बुखारी की याद में करवाया गया था, जिसने अपनी सारी धन दौलत त्याग कर मक्का की यात्रा (हज) का रुख किया। हाजी अली मुख्य रूप से पर्शिया (अब उज्बेकिस्तान) के बुखारा नमक जगह के रहने वाले थे तथा पूरी दुनिया की सैर करते हुए अंत में 15 वीं शताब्दी के लगभग मुंबई में आकर बस गए थे। |
Bookmarks |
Tags |
अजब गज़ब खबर, ajab gazab, ajab gazab khabren, ajab khabren, bizzare news, farmer protest in paris, gazab khabren, grumpy cat, mosque made by sikhs |
|
|