|
13-02-2013, 07:31 PM | #1 |
VIP Member
|
Re: Breaking news
अभी-अभीः सहारा ग्रुप के 2 कंपनियों के खाते सील होंगे। सुब्रत रॉय सहारा के खाते भी सील होंगे। सेबी ने खाते सील करने के आदेश दिए।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
15-02-2013, 06:48 PM | #2 |
VIP Member
|
Re: Breaking news
एयर होस्*टेस गीतिका शर्मा खुदकुशी कांड में नया मोड़ आ गया है। अब गीतिका की मां ने भी खुदकुशी कर ली है। करीबियों ने कहा है कि गीतिका की मां अनुराधा शर्मा ने अशोक विहार वाले फ्लैट में खुदकुशी कर ली है। गीतिका के मामा और गीतिका मामले में केस लड़ रहे वकील ने इसकी पुष्टि की है कि गीतिका की मां ने खुदकुशी कर ली है।
अनुराधा शर्मा की लाश घर में पंखे से लटकी मिली है। परिवारवालों का कहना है कि गीतिका की मौत के बाद ही उसकी मां सदमे में थी। हैरानी की बात है कि गीतिका ने जिस कमरे में पंखे से लटककर जान दी थी, उसकी मां ने भी उसी कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी है। मौके से सुसाइड नोट मिला है जिसमें गोपाल कांडा और अरुणा चड्ढा का नाम है। सूत्रों के मुतातबिक सुसाइड नोट में अनुराधा ने अपनी मौत के लिए कांडा और अरुणा को जिम्*मेदार ठहराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
15-02-2013, 06:49 PM | #3 |
VIP Member
|
Re: Breaking news
तेल कंपनियों ने अपने घाटे को पूरा करने के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया है। पेट्रोल की कीमतों में 1.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 45 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। सभी बढ़ी हुई दरें आज आधी रात के बाद से लागू हो जाएंगी।
इसकी वजह यह है कि खुदरा तेल विपणन क्षेत्र की सरकारी कंपनियों (ओएमसी) ने लागत के अनुरूप दाम को समायोजित करने की हालिया आजादी के अनुरूप काम करना शुरू कर दिया है। वहीं, सरकार ने चीनी के दाम बढ़ाने की भी तैयारी पूरी कर ली है। खाद्य मंत्रालय जल्द ही चीनी पर सरकारी नियंत्रण हटाने जा रहा है। ऐसे में अब चीनी की कीमत भी बाजार के हवाले हो जाएगी, जिसका सीधा असर चीनी के बढ़ी हुई कीमतों के रूप में देखने को मिलेगा।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
08-03-2013, 04:51 PM | #4 |
VIP Member
|
Re: Breaking news
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने जीरखपुर के एक घर से 130 करोड़ रुपए की हिरोइन बरामद की है। उस फ्लैट के बाहर एक गाड़ी मिली है जो बॉक्सर विजेंद्र सिंह की पत्नी की है। पकड़े गए ड्रग तस्कर ने माना है कि ये हिरोइन विजेंद्र सिंह और राम सिंह नाम के बॉक्सर को सप्लाई करता था। पुलिस ने दोनों ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों से पूछताछ कर रही है।
गौरतलब है कि फतेहगढ़ पुलिस ने गुरुवार को दो ड्रग तस्करों को पकड़ा। उसके बाद फतेहगढ़ पुलिस ने उनके जीरखपुर के घर से 130 करोड़ रूपए की हिरोइन बरामद की। इन तस्करो में से एक कनाडा का है और एनआरआई है। जीरखपुर के फ्लैट के बाहर एक गाड़ी भी मिली है जो READ HERE
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
15-05-2013, 03:25 PM | #5 |
VIP Member
|
Re: Breaking news
चीन में सेक्स वर्कर्स पुलिस के टॉर्चर से परेशान हैं। उन्हें पेड़ों से बांध कर बर्फीला पानी से भिगाया जाता है तो पुलिस वाले जब-तब मारते-पीटते हैं। यही नहीं इन्हें गैरकानूनी तौर पर हिरासत में रखकर हफ्ता भी वसूल किया जाता है। ह्यूमन राइट वॉच की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक सेक्स वर्कर्स को एचआईवी टेस्ट करने के नाम पर ले जाया जाता है और पुलिस हिरासत में रख लिया जाता है।
चीन में वेश्यावृत्ति गैरकानूनी है और सरकार इसे बंद कराना चाहती है। इसके बावजूद यहां 40 से 60 लाख सेक्स वर्कर्स के होने का अनुमान है। चीन में कई बार्बर शॉप, मसाज पार्लर भी सेक्स सर्विस मुहैया कराते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सरकार और पुलिस की ओर से की जाने वाली ऐसी कोशिशों से सेक्स वर्कर्स की हालत और दयनीय हो जाती है। इस रिपोर्ट में चीन की कम से कम 140 सेक्स वर्कर्स, उनके क्लाइंट्स, पुलिसकर्मियों और विशेषज्ञों का इंटरव्यू किया गया है। इसके मुताबिक कई सेक्स वर्कर्स को तो पुलिस गुनाह कबूल करवाने या जबरन बयान लेने के लिए बुरी तरह से पीटती है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
15-05-2013, 03:27 PM | #6 |
VIP Member
|
Re: Breaking news
क्या एक पुरुष और महिला अकेले छोड़ दिए जाएं तो वे सेक्स करने लगेंगे? इस सवाल पर तमिलनाडु की एक अदालत का साफ तौर पर मानना है कि अगर ऐसा होता है तो दोनों पक्के तौर पर सेक्स करेंगे। कांचीपुरम सेशन कोर्ट के एक जज ने 13 मार्च, 2012 को सुनाए गए फैसले में ऐसी ही टिप्पणी की थी।
मद्रास हाई कोर्ट की दो जजों की बेंच ने इस टिप्पणी को लेकर जज की खिंचाई की है। जस्टिस केएन बाशा और जस्टिस एस. नागमुथु की डिवीजन बेंच ने इस मामले में आरोपी राजा को बरी कर दिया। जज की हल्की टिप्पणी पर बेंच ने कहा, 'ट्रायल कोर्ट की ऐसी टिप्पणी सिर्फ संयोग और अटकलों पर आधारित है। यह समझ से परे है कि ट्रायल कोर्ट इस नतीजे पर कैसे पहुंची कि अगर किसी महिला और पुरुष को अकेले में छोड़ दिया जाए तो वे निश्चित रूप से सेक्स करेंगे।' एक ही फैक्ट्री में काम करते थे दोनों, गार्ड पर लगा था मर्डर का आरोप चेन्नई के नजदीक करनीथंगल गांव की रहने वाली मगेश्वरी की हत्या के आरोप में पुलिस ने जून, 2008 में राजा को गिरफ्तार किया था। राजा एक फैकट्री में गार्ड का काम करता था जबकि मगेश्वरी उसी फैक्ट्री में नौकरी करती थी। दोनों को लोगों ने कई बार साथ-साथ देखा था। कांचीपुरम सेशन कोर्ट ने परिस्थितिजन्य सुबूतों को आधार पर राजा को मगेश्वरी की हत्या के लिए दोषी ठहराया। इन सुबूतों में पीड़िता से आरोपी की नजदीकी, मर्डर से कुछ दिनों बाद आरोपी का फैक्ट्री से गायब होना और पुलिस के सामने राजा का इकबालिया बयान। इन्हीं के आधार पर कांचीपुरम सेशन कोर्ट ने फैसला सुनाया, 'एक पुरुष और एक महिला अकेले छोड़े जाने पर हमेशा ही सेक्स करेंगे। इस मामले में आरोपी और पीड़िता अकेले रहे होंगे। उस समय आरोपी ने पीड़ित की तरफ सेक्स की पेशकश की होगी। पीड़िता ने शायद उस पेशकश को ठुकरा दिया होगा। लेकिन बावजूद इसके दोनों के बीच सेक्स हुआ होगा। इसके बाद फिर आरोपी ने पीड़ित को सेक्स के लिए पेशकश की होगी, जिसे पीड़ित ने ठुकरा दिया होगा। इस वजह से आरोपी के मन में पीड़ित के लिए नफरत भर गई होगी।'
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
15-05-2013, 03:27 PM | #7 |
VIP Member
|
Re: Breaking news
बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्*ड ब्*यूटी चित्रांगदा सिंह और ज्*योति रंधावा की जोड़ी टूटने की खबरों के बीच टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस और मॉडल रिया पिल्लई के तलाक की खबरें आ रही हैं। दोनों भले ही दुनिया की नजर में शादीशुदा हों लेकिन एक अंग्रेजी अखबार ने सूत्र के हवाले से बताया है कि इन दोनों ने कभी शादी की ही नहीं थी। दोनों लिव इन रिलेशन में रहते आ रहे हैं और इसी रिश्*ते के परिणामस्*वरूप सात साल पहले पेस और रिया की बेटी भी हो गई।
इन दोनों की मुलाकात भी आर्ट ऑफ लिविंग क्लास में ही हुई थी और वहीं से दोनों में नजदीकियां बढ़ी थीं। रिया के जिंदगी में आने से पहले पेस अभिनेत्री महिमा चौधरी को डेट कर रहे थे। जबकि रिया संजय दत्*त की पहली पत्*नी हैं। (कट्टरपंथियों को चाहिए संजय दत्*त का सिर) पूरी दुनिया अब तक यही जानती है कि पेस और रिया की शादी साल 2005 में बड़े गुपचुप ढ़ंग से हुई थी। इस शादी में चुनिंदा लोग ही शिरकत किए थे। फिलहाल दोनों अपनी बेटी के साथ अमेरिका में रहते हैं। दोनों में अनबन पिछले साल से चली आ रही है। लिएंडर रिया के शाही अंदाज़ और खर्चीले एटिट्यूड से परेशान आ गए हैं। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, दोनों में आपस में बात करके तलाक लेने का फैसला किया है। इनके दोस्तों को पूरा विश्वास है कि कम-से-कम अपनी बेटी की खातिर, ये ऐसा कदम नहीं उठाएंगे। लिएंडर ने फिल्म 'राजधानी एक्*सप्रेस' के साथ बॉलीवुड में नाकामयाब डेब्यू किया था।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
17-05-2013, 04:54 PM | #8 |
VIP Member
|
Re: Breaking news
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
17-05-2013, 04:57 PM | #9 |
VIP Member
|
Re: Breaking news
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
18-05-2013, 05:26 PM | #10 |

Bookmarks |
|
|