29-03-2012, 05:54 AM | #5601 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने की कोशिश में लगे न्यूट गिंगरिज की चुनावी मुहिम फीकी पड़ती नजर आ रही है। पहले से ही उम्मीदवारी के दूसरे दावेदारों से पीछे चल रहे गिंगरिज के पास धन की भी कमी हो गई है जिससे उन्हें अपनी मुहिम जारी रखने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गिंगरिच ने बुधवार को ऐलान किया कि वह अपने अभियान में कमी लाएंगे और अपनी टीम के एक-तिहाई लोगों की छुट्टी करेंगे। रिपब्लिकन नेता के इस ऐलान के तुरंत बाद अमेरिकी मीडिया ने इसे गिंगरिच की चुनावी मुहिम के आखिरी दिनों की शुरुआत करार दिया। हालांकि, गिंगरिच के साथ के लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के पूर्व अध्यक्ष अब भी राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव की उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में कायम हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
29-03-2012, 05:54 AM | #5602 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
अमेरिकी विमान आपात स्थिति में उतरा
ह्यूस्टन। लास ऐंजिलिस जा रहे अमेरिकी एअरलाइन्स के एक विमान को मंगलवार को उस समय आपात स्थिति में उतारना पड़ा जब उसके पायलट ने बीच आसमान में यात्रियों को अलकायदा के संभावित हमले के बारे में सूचित करते हुए संयम बरतने को कहा। जेटब्ल्यू एअरवेज के अनुसार कैप्टन ने अलकायदा का जिक्र करते हुए विमान पर हमले की आशंका जताई। चालक दल के सदस्यों ने उसे शांत करने की कोशिश की और फिर यात्रियों ने उसे काबू में लिया। एक यात्री ने जो कि खुद पायलट था ,विमान के काकपिट में प्रवेश किया और दरवाजे बंद किए, बाद में विमान को टेक्सास के अमारिलो में उतारा। न्यूयार्क के जान एफ कनैडी हवाई अड्डे से उड़ान संख्या 191 के पायलट को बाद में अस्पताल ले जाया गया। एक यात्री गेब्रियल शोनजेत ने बताया कि वह अलकायदा के खतरे,विमान में बम होने तथा इराक और ईरान की बात कर रहा था। हममें से कुछ लोगों ने उसे काबू में लिया। स्पष्ट तौर पर उसे कोई दिमागी समस्या थी। विमान ने न्यूयार्क से सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी और टेक्सास में उतरने से पहले करीब साढ़े तीन घंटे वह आसमान में रहा। यात्रियों ने कई घंटे बाद दूसरे विमान से लास ऐंजिलिस की यात्रा पूरी की। डलास में संघीय जांच ब्यूरो की एक प्रवक्ता ने बताया कि एजेंसी पुलिस और परिवहन सुरक्षा प्रशासन के साथ जांच में सहयोग कर रही है। उसने गिरफ्तारी के बारे में बताने से इंकार कर दिया। इससे पूर्व इस माह में शिकागो जा रहे एक अमेरिकी एअरलाइन्स के विमान का परिचालक माइक पर 9-11 के हमले और विमान की सुरक्षा को लेकर 15 मिनट तक बोलता रहा था।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
29-03-2012, 05:55 AM | #5603 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
दिल्ली में छह अप्रैल को आयोजित होगा मुशायरा ‘जश्न ए बहार’
नई दिल्ली। शायरों के शहर में आगामी छह अप्रैल (शुक्रवार) को मुशायरा ‘जश्न ए बहार’ का आयोजन होगा, जिसमें सात देशों के तकरीबन 16 शायर शिरकत करेंगे। ‘जश्न ए बहार’ ट्रस्ट की संस्थापक कामना प्रसाद ने कहा कि शायरी पूरी दुनिया की संस्कृतियों को एक सूत्र में पिरोती है। ‘जश्न ए बहार’ के 14वें संस्करण में भारत के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब अमीरात, कनाडा और पाकिस्तान के शायर शिरकत करेंगे। इस मुशायरे में शाम के समय मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति डा. हामिद अंसारी और अध्यक्ष वरिष्ठ सहित्यकार अशोक बाजपेयी होंगे। इस मौके पर उपराष्ट्रपति नामचीन शायर अकबर इलाहाबादी के संग्रह ‘मुझे इमान चाहिए’ का लोकार्पण करेंगे। इस साल ‘जश्न ए बहार’ की शाम के प्रमुख शायरों में जावेद अख्तर, वसीम बरेलवी, राजेश रेड्डी, जेहरा निगाह, अनवर मसूद, मैक्स ब्रूस, तकी आबदी, बशीर काजमी, जुबैर फारूखी, अजीज नबील, मंसूर उस्मानी, गौहर रजा और दिप्ति मिश्रा शामिल है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
29-03-2012, 06:02 AM | #5604 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
मलयालम पटकथा लेखक टी. दामोदरन का निधन
कोझिकोड। प्रख्यात मलयालम पटकथा लेखक टी. दामोदरन का दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 77 वर्ष के थे। उनके परिवार में तीन बेटियां हैं। दामोदरन ने ‘अगांदी’ एवं ‘ई नाडू’ जैसी कई मशहूर फिल्मों सहित 70 से ज्यादा फिल्मों की पटकथा लिखी। उन्होंने कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया था।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
29-03-2012, 06:03 AM | #5605 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
नैतिक अपराधों के लिए अफगान जेलों में बंद हैं 400 महिलाएं और लड़कियां
लंदन। एक नए शोध के मुताबिक अफगानिस्तान में 400 से ज्यादा महिलाएं और किशोरवय लड़कियां ‘नैतिक अपराधों’ के लिए जेलों में बंद हैं। डेली टेलीग्राफ के अनुसार ‘ह्यूमन राइट्स वॉच’ ने बताया कि महिला कैदियों को पिटाई या जबरन विवाह अथवा पति, सास-ससुर की हिंसा से बचने के लिए घर से भागने सहित अनैतिकता के लिए पकड़ा गया है। अध्ययन के मुताबिक लगभग सभी किशोरवय लड़कियों को विवाहेत्तर यौन सम्बंध या घर से भागने सम्बंधी ‘दुराचार’ के आरोप में जेल में रखा गया है। यहां तक कि कुछ मामलों में महिलाओं पर बलात्कार या जबरन वेश्वावृत्ति के धंधे में ढकेलने के बाद विवाहेत्तर सम्बंधों का आरोप लगाया गया है। संगठन में कार्यकारी निदेशक केनिथ रूथ ने कहा कि यह चौंकाने वाला है कि तालिबान के जाने के 10 साल बाद भी घरेलू हिंसा या जबरन विवाह के कारण घर से भागी महिलाएं और लड़कियां जेल में हैं। उन्होंने कहा कि खतरनाक परिस्थितियों में घर से भागने के कारण किसी को जेल में नहीं रखा जाना चाहिए, यहां तक कि यह घर में हो तब भी। राष्ट्रपति (हामिद) करजई और अफगानिस्तान के सहयोगियों को इस अपमानजनक और भेदभावपूर्ण प्रक्रिया को खत्म करने की दिशा में काम करना चाहिए। अफगान दंड संहिता के तहत भागना अपराध नहीं है लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 2010 में कहा था कि जो महिलाएं या लड़कियां घर से भागती हैं और तत्काल पुलिस या नजदीकी रिश्तेदार के यहां नहीं पहुंचती, उन्हें वेश्यावृत्ति आदि के खिलाफ एहतियात के तौर पर जेल में बंद कर देना चाहिए। अदालत ने इस रिपोर्ट में कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि अफगानिस्तान में तीन चौथाई शादियां जबरन होती हैं और कई बार विवादों के निपटारे या दहेज के स्थान पर अविवाहित लड़कियों का लेन-देन भी होता है। मानवाधिक संगठन के अनुसार कुछ महिलाओं को तलाक मिल जाता है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
29-03-2012, 06:04 AM | #5606 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
सईद और लुधियानवी ने सुरक्षा बलों से खेला चूहे-बिल्ली का खेल
इस्लामाबाद। प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद और अह्ल-ए-सुन्नत वल जमात के नेता अहमद लुधियानवी ने तकरीबन छह घंटे तक पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के साथ चूहे-बिल्ली का खेल खेला। दरअसल, सुरक्षा बल इन नेताओं को इस्लामाबाद में प्रवेश से रोकने की कोशिश कर रहे थे। इस्लामाबाद में प्रवेश पर पाबंदी के बावजूद सईद और लुधियानवी मंगलवार को शहर में घुस आए और दफा-ए-पाकिस्तान परिषद की ओर से आयोजित एक रैली में शिरकत की। रैली आयोजित करने का मकसद नाटो के आपूर्ति मार्ग को न खोलने के लिए सरकार पर दबाव बनाना था। नाटो का आपूर्ति मार्ग पिछले साल बंद कर दिया गया था। सईद तो ससंद से कुछ ही दूरी पर कट्टरपंथी और चरमपंथी संगठनों के हजारों सदस्यों को संबोधित करने में सफल रहा जबकि सुरक्षा बलों के दबाव के कारण लुधियानवी को इसमें नाकामी हाथ लगी। ‘डॉन’ अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी का सुरक्षा तंत्र सईद और लुधियानवी के लिए कहीं से भी बराबरी का साबित नहीं हुआ। रिपोर्ट में कहा गया वे आए और चले गए। उन्हें रोका गया और फिर छोड़ दिया गया। उनकी कारों में उन्हें रोका गया और उनके अंगरक्षकों ने उनकी हिफाजत की। जब रैली में भीड़ जमा हुई तो ट्रैफिक जाम की परेशानी पैदा हो गई। अखबार के मुताबिक आखिरकार, परेशान, लाल चेहरे में पुलिसकर्मी बातचीत के बाद मौलाना लुधियानवी को पकड़ने में कामयाब हुए जबकि सईद फरार हो गया। लुधियानवी को इस्लामाबाद के बाहरी हिस्से में मौजूद औद्योगिक इलाके के पुलिस थाने ले जाया गया जहां एक पुलिस अधिकारी की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। हालांकि, मिनटों के अंदर नगर प्रशासन ने उसे जमानत दे दी। इस मौके पर गृह मंत्री रहमान मलिक ने दखल दिया और उसकी जमानत रु कवा दी। लुधियानवी की अह्ल-ए-सुन्नत वल जमात कुख्यात सांप्रदायिक संगठन सिपह-ए-सहबा की ही एक शाखा मानी जाती है जिसके तार शिया समुदाय के खिलाफ हुई हालिया आतंकवादी घटनाओं से जुड़े हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
29-03-2012, 06:05 AM | #5607 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
खाड़ी में कार्यरत भारतीयों से मिली उत्पीड़न की 47 हजार से ज्यादा शिकायतें
नई दिल्ली। खाड़ी देशों में काम कर रहे भारतीय श्रमिकों और महिलाओं की ओर से 2009 और उसके बाद के दो वर्षों में 47 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गर्इं। प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री वयलार रवि ने कहा कि खाड़ी के छह देशों से 2009 से 2011 के बीच मिलने वाली शिकायतों की संख्या 47680 थी। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 17679 शिकायतें 2009 में विभिन्न भारतीय मिशनों को मिलीं। ये शिकायतें बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सउदी अरब ( रियाद और जेददा) और संयुक्त अरब अमीरात से मिलीं। मंत्री ने बताया कि सबसे अधिक 10774 शिकायतें कुवैत से मिलीं जबकि 10335 शिकायतें ओमान से मिलीं। उन्होंने सुरेश अंगडी, अंजन कुमार एम यादव, प्रतापराव और गणपतराव जाधव के सवालों के लिखित जवाब में बताया कि सबसे कम 3974 शिकायतें बहरीन से मिलीं। रवि ने कहा कि ये शिकायतें आम तौर पर भारतीय कामगारों विशेषकर भारतीय महिलाओं, जो नौकरानी के रूप में काम करती हैं, की ओर से मिलीं। उनकी शिकायत वेतन, लंबे कार्य घंटे, गुजर बसर की अपर्याप्त दशाओं एवं शारीरिक उत्पीड़न को लेकर थीं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
29-03-2012, 06:05 AM | #5608 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
क्यूबा के विद्रोहियों ने प्रदर्शनकारी को लेकर चिंता जताई
सेंटिआगो। क्यूबा के प्रमुख विद्रोही ने कहा है कि वे यह नहीं जानते हैं कि पूर्वी शहर सेंटिआगो में पोप बेनेडिक्ट 16वें की एक धार्मिक सभा के दौरान किस व्यक्ति ने सरकार विरोधी नारे लगाए थे। वे यह भी नहीं जानते हैं कि सुरक्षा बलों द्वारा उसे सभा से हटा लिए जाने के एक दिन बाद वह कहां है । लेकिन उन्होंने कहा कि वे पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं और यह बात चिंतनीय है कि वह दंड भुगत सकता है। विद्रोहियों को हिरासत में रखे जाने पर निगरानी रखने वाले एक स्वतंत्र क्यूबाई समूह के प्रमुख और विद्रोहियों के कथित प्रवक्ता इलिजार्डो सान्चेज ने कहा है कि वे उस युवक की पहचान नहीं कर पाए हैं जिसने स्वतंत्रता दिए जाने के पक्ष में और साम्यवाद के विरोध में नारे लगाए थे। सान्चेज ने मंगलवार को जारी बयान में सरकार से अनुरोेध किया कि वे युवक की पहचान बताएं। क्यूबा सरकार ने इस अनुरोध पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। सोमवार को सेंटिआगो के मुख्य चौक पर सभा शुरू होने से ठीक पहले एक गहरे रंग की टी शर्ट पहने व्यक्ति ने आयोजन स्थल पर खड़े पत्रकारों के समीप सरकार विरोधी नारे लगाए थे। व्यक्ति के नारे लगाते ही सुरक्षाकर्मियों ने उसे धर दबोचा और वहां से लेकर चले गए।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
29-03-2012, 06:06 AM | #5609 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण सराहनीय : अमेरिका
वाशिंगटन। स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण देकर प्रशासन के कामकाज में उन्हें शामिल किए जाने को लेकर अमेरिका ने भारत की सराहना की है। वैश्विक अंतरसरकारी मामलों की विशेष प्रतिनिधि आर लेविस ने कहा कि मैं भारत सरकार के उस कदम से प्रभावित हूं जिसमें स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत तक आरक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि चीन, भारत तथा पाकिस्तान के साथ रणनीतिक वार्ता में महिलाओं के मुद्दों को शामिल किया गया है। साथ ही अमेरिका कम्युनिटी आफ डेमोक्रेसी, द इराकी वूमेन्स डेमोक्रेसी इनीशिएटिव जैसे उपायों के जरिए यह सुनिश्चित करने का काम कर रहा है कि महिलाओं की आवाज उभरते लोकतांत्रित देशों खासकर अफगानिस्तान तथा इराक में सुनी जाए। अपनी भारत यात्रा का जिक्र करते हुए लेविस ने कहा कि उन्होंने वहां कई महिला उद्यमियों, राज्यस्तरीय तथा स्थानीय नेताओं से बातचीत की। ये महिलाएं स्वयं सहायता समूह तथा अपने नेतृत्व का उपयोग करते हुए महिलाओं से जुड़े मुद्दों को बखूबी रेखांकित कर रही हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
29-03-2012, 06:09 AM | #5610 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
हेमामालिनी ने की बहुआयामी कला केंद्र स्थापित करने की मांग
नई दिल्ली। वर्ष 2012-13 के बजट में कला और संस्कृति के क्षेत्र को पूरी तरह उपेक्षित किए जाने का आरोप लगाते हुए फिल्म अभिनेत्री और भाजपा की राज्यसभा सदस्य हेमामालिनी ने कहा कि देश में सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा के लिए न तो राष्ट्रपति के अभिभाषण में कुछ कहा गया और न ही बजट में ऐसी कोई योजना है। उच्च सदन में वर्ष 2012-13 के बजट प्रस्तावों पर हुई चर्चा में भाग ले रही हेमा मालिनी ने कहा कि कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बहुआयामी कला केंद्रों की स्थापना करना जरूरी है। उन्होंने देश में सांस्कृतिक ढांचागत सुविधाएं मजबूत बनाने की वकालत करते हुए कहा कि इससे जुड़े कुछ विभागों को सुदृढ़ बनाना जरूरी है। साथ ही पेशेवर कला को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए। फिल्म उद्योग की समस्याओं का जिक्र करते हुए हेमामालिनी ने कहा कि इससे सरकार को बहुत बड़ी राशि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर राजस्व के रूप में मिलती है। इस उद्योग से जुड़े लोगों को राहत दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विदेशों में शूटिंग के लिए वीजा और धन आदि की दिक्कत होती है जिन्हें दूर करने के लिए सुविधाएं दी जानी चाहिए। सीमा शुल्क और सोने पर उत्पाद कर घटाने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि गैर ब्रांडेड ज्वेलरी पर बढ़ाया गया कर भी कम किया जाना चाहिए ताकि फिल्म उद्योग को राहत मिल सके। उन्होंने फिल्म उद्योग को पूर्ण उद्योग का दर्जा देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विभाग को कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नवोन्मेषी पहल करनी चाहिए जबकि कैग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि विभाग ने खुद को आवंटित 1,200 करोड़ रुपए में 700 करोड़ रुपए खर्च ही नहीं किए और यह रकम लौटानी पड़ी। पूर्व के वर्षों में भी विभाग ने आवंटित राशि पूरी तरह खर्च नहीं की और शेष रकम उसे लौटानी पड़ी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|