23-05-2014, 10:31 AM | #11 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
Re: हेल्थ टिप्स
आज के तमाम युवा स्मार्ट और डेशिंग दिखने को बेताब हैं। उन्हें चमकदार करियर बनाने के लिहाज से हेल्दी भी रहना है, पैसा भी कमाना है। वह यह भी बखूबी जानते हैं इन सब खूबियों को अपने भीतर जोड़ने के लिए उन्हें अपनी फिटनेस के प्रति जरूर गंभीर रहना होगा। युवाओं के लिए कुछ आसानी से अपनाने लायक फिटनेस टिप्स :हेल्थ टिप्स,जो रखें आपको स्वस्थ - सवेर जल्दी उठकर रात में तांबे के बर्तन में रखा गया एक लीटर तक पानी पीना। - सुबह के समय योग के नाम पर ताड़ासन करना। इसमें आपको दोनों पैरों के बल पर खड़े होकर दोनों हाथ जितने ऊपर ले जाना संभव हो ले जाने होते हैं। - नमक में सरसों का तेल मिलाकर दांत और मसूड़ों को रगड़कर साफ करें। इससे दांत तो मजबूत होते हैं, पायरिया भी ठीक होता है। - प्राणायाम 5 से 10 या 15 से 20 मिनट तक अपनी शक्ति के अनुसार करना। - प्राणायाम के बाद क्षमता के अनुसार व्यायाम करना, जिम न जा सकें तो घर पर ही नियमित व्यायाम करना। - समय मिले तो धूप में कुछ देर नंगे बदन रहना यानी सूर्य स्नान करना। इससे शरीर में विटामिन-डी की कमी दूर होती है। - सप्ताह में एक बार तेल मालिश करें। - भोजन के पहले हाथ धोएं। - भोजन भूख से कम करना। - खूब चबा चबाकर खाना। हरी साग-सब्जी और मौसमी फल खाना। - भोजन के एक घंटे बाद पानी पीना। मिल जाए तो भोजन के साथ नमकीन लस्सी पीना। भोजन के बाद कुल्ला जरूर करें।
__________________
Disclaimer......! "The Forum has given me all the entries are not my personal opinion .....! Copy and paste all of the amazing ..." |
Bookmarks |
|
|