03-12-2014, 09:37 PM | #9791 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
बाबाजी बोले बच्चा एक माला ले और एक चिलम ले। दोनों को लेके हिमालय पे चला जा। तेरा कल्याण होगा। लडके की आंखों में चमक आ गई। उसने बाबा के पैर छुए और चला गया। 10 साल बाद बाबाजी उससे मिलने हिमालय पर गए। देखा बर्फीली गुफा के अंदर एक शिला पे बैठा हुआ लड़का मजे में चिलम पी रहा है। बाबाजी ठण्ड से सिकुड़ रहे थे। उन्होंने उससे कहा- बेटा एक चिलम मेरे लिए भी लाओ। लड़का बोला बाबाजी एक छोड़ 2 पियो। फिर उसने आवाज लगाई- सुनती हो "माला" 2 चिलम लाना"!! |
03-12-2014, 09:40 PM | #9792 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
पत्नी ने पति से पूछा, 'जब हमने शादी की थी तब तो आप मुझे बड़े प्यारे-प्यारे नामों से बुलाते थे, जैसे- मेरी रसमलाई, मेरी बरफी, मेरी रबड़ी। अब क्यों नहीं बुलाते?'
पति ने कहा, पगली! दूध की मिठाई कितने दिन फ्रेश रहेगी। |
07-12-2014, 06:31 PM | #9793 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
रेलवे से निकाले जाने के बाद मेवालाल घड़ी सुधारने का काम करने लगा। एक
दिन वह घंटाघर की घड़ी सुधारकर उतर रहा था। राहगीर : घड़ी खराब हो गई थी क्या? मेवालाल : नहीं, नजर कमजोर है, टाइम देखने ऊपर चढ़ा था! |
07-12-2014, 06:32 PM | #9794 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
बंदर की माफी
एक बार जंगल में एक बहुत बड़े गड्ढे में एक शेर गिर गया। परेशान होकर शेर यहां-वहां देखने लगा पर उसे कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था। तभी वहां एक बंदर आ गया। शेर को इस हाल में फंसा देखकर बंदर शेर का मजाक उड़ाने लगा, "क्यों बे शेर, अब कैसी रही। अबे तू तो बड़ा राजा बना फिरता है, अब आई अकल ठिकाने पर? अब शिकारी तुझे मारेंगे, तेरी खाल निकालकर दीवार पर सजाएंगे। देखो भाई देखो राजा जी शोपीस बनेंगे अब...।’ तभी जिस डाल पर बंदर बैठा था वह टूट गई और बंदर सीधे शेर के सामने आ गिरा।’ गिरते ही वह बोला, "मां कसम दादा, माफी मांगने के लिए कूदा हूं...!’ |
07-12-2014, 06:33 PM | #9795 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
पहली पड़ोसन ने वॉट्सऐप इंस्टॉल करने के बाद दूसरी को मैसेज किया- तुम्हारे पति की फोटो सेंड कर दो।
दूसरी पड़ोसन मैसेज करते हुए- क्यों क्या अपने पति की सूरत से दिल नहीं भर रहा। पहली पड़ोसन-अरे वो क्या है कि मुझे अपनी भाभी को जोक्स भेजना था सोचा, क्यों न पूरा जोकर भेजकर सरप्राइज कर दूं। |
07-12-2014, 06:34 PM | #9796 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
चिकन का पिता कौन है?
चिकन का‘बाप’ (चिकन कबाब) चिकन की मां कौन है? चिकन की‘मां’ (चिकन कीमा) आप किसी चिकन को फोन करने के लिए कैसे कहेंगे? ‘कॉल’मी चिकन (कलमी चिकन) जब चिकन नहाता है तो क्या होता है? चिकन ‘शॉवर’मा (चिकन शोरमा) जब चिकन को इंजेक्शन लगता है तो उसे क्या कहते हैं? चिकन ‘टीका’ (चिकन टिक्का) |
07-12-2014, 06:35 PM | #9797 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
गुमशुदा
चिंटू का दोस्त चंपू पुलिस स्टेशन गया। चंपू : इंस्पेक्टर साहब, कब मिलेगा मेरा दोस्त चंपू? आज चार दिन हो गए हैं, वह अभी तक घर नहीं आया। इंस्पेक्टर : मिलेगा, जल्द मिलेगा। देखिए, कल ही हमें हाईवे के पास से उसके मोजे मिले हैं। वे मोजे हमने अपने खोजी कुत्ते को सुंघाए हैं। बस कुत्ते के होश में आते ही हम खोज फिर शुरू कर देंगे। |
07-12-2014, 06:35 PM | #9798 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
तरीका
एक आदमी पुलिस स्टेशन गया और पुलिस वाले से बोला, ‘सर मुझे उस चोर से मिलना है, जिसने कल रात मेरे घर में चोरी की थी और आप पकड़कर यहां ले आए थे।’ पुलिसवाले ने जवाब दिया, ‘आप उससे कोर्ट में मिल पाएंगे।’ आदमी फिर बोला, ‘नहीं, नहीं। मैं तो बस यह जानना चाहता हूं कि बिना मेरी पत्नी को जगाए वह घर में घुसा कैसे? मैं तो कई सालों से कोशिश कर रहा हूं।’ |
07-12-2014, 06:37 PM | #9799 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
पहली : पहले मेरे पति भाग-भाग कर मेरी फरमाइशें पूरी करते थे।
दूसरी : और अब? पहली : और अब फरमाइशें सुनकर ही भाग जाते हैं। |
07-12-2014, 06:38 PM | #9800 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
पत्नी : मेरे जन्मदिन के लिए क्या गिफ्ट लाए हैं?
पति : तुम्हें याद है वह गुलाबी रंग की मर्सडीज कार जिसपर तुम्हारा दिल आ गया था। पत्नी (खुश होते हुए) : हां.. हां। पति : बस उसी के रंग का टूथब्रश लाया हूं! |
Bookmarks |
Tags |
संता बंता, cool jokes, fun, funny hindi jokes, hindi jokes, hot jokes, indian jokes, jokes, santa banta, shayari |
|
|