05-09-2013, 07:37 PM | #161 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान ने 35 प्लस की उम्र में 51 विकेट चटकाए थे। उन्होंने 1988 से 1992 के बीच 18 मैचों में 26.56 की बेहतरीन औसत से विकेट झटके थे, जिसमें 2 बार पारी में 5 और 1 बार मैच में 10 विकेट लेने का कमाल शामिल है। 35 प्लस की उम्र में पाकिस्तान के बेस्ट बॉलर्स ये रहे- इमरान खान - 51 विकेट सरफराज नवाज - 22 विकेट सईद अजमल - 18 विकेट इकबाल कासिम - 12 विकेट मुश्ताक अहमद - 11 विकेट
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
05-09-2013, 07:37 PM | #162 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
कंगारू स्टार रहा 35 प्लस में नंबर 1
35वां बर्थडे मनाने के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के क्लेरी ग्रिमेट के नाम है। उनकी लेग ब्रेक गुगली के आगे अच्छे-अच्छे बल्लेबाज घुटने टेक देते थे। उन्होंने अपने करियर में 216 विकेट चटकाए, जिसमें से 192 विकेट 35 की उम्र के बाद लिए गए। 35 प्लस की उम्र में धमाल मचाने वाले वर्ल्ड के टॉप बॉलर्स ये रहे- क्लेरी ग्रिमेट (ऑस्ट्रेलिया) - 192 विकेट शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया) - 181 विकेट कर्टनी वॉल्श (वेस्ट इंडीज) - 180 विकेट अनिल कुंबले (भारत) - 154 विकेट सिडनी बार्नेस (इंग्लैंड) - 139 विकेट मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) - 126 विकेट सर रिचर्ड हेडली (न्यूजीलैंड) - 116 विकेट लान्स गिब्स (वेस्ट इंडीज) - 100 विकेट
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
05-09-2013, 08:22 PM | #163 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
जवानी में किया कारनामा
5 अगस्त 1972 को पाकिस्तान के शेखपुरा में जन्मे इस तेज गेंदबाज ने महज 16 साल 189 दिन की आयु में टेस्ट डेब्यू किया था। 10 फरवरी 1989 को न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में पहला मैच खेलने वाले आकिब ने अपने हमवतन खिलाड़ी आफताब बालूच द्वारा 1969 में बनाए रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। आकिब टेस्ट में डेब्यू करने वाले दुनिया के तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं। इस रिकॉर्ड के टॉप 3 धुरंधर ये रहे- हसन रजा (पाकिस्तान) - 14 साल 227 दिन - 24 अक्टूबर 1996 मुश्ताक अहमद (पाकिस्तान) - 15 साल 124 दिन - 26 मार्च 1959 आकिब जावेद (पाकिस्तान) - 16 साल 189 दन - 10 फरवरी 1989
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
05-09-2013, 08:22 PM | #164 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
अबतक कायम है यह रिकॉर्ड
आकिब जावेद ने भारत के खिलाफ वनडे मुकाबले में हैट्रिक ली थी। उस समय उनकी उम्र कुल 19 साल 81 दिन थी। वनडे में हैट्रिक लेने वाले वे खेल के इतिहास के सबसे युवा गेंदबाज थे। उनका यह रिकॉर्ड आज भी कायम है। 25 अक्टूबर 1991 को शारजाह में हुए विल्स ट्रॉफी फाइनल मैच में उन्होंने रवि शास्त्री, मोहम्मद अजहरुद्दीन और सचिन तेंडुलकर को लगातार गेंदों पर आउट किया था। उन्होंने उस मैच में महज 37 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे। जावेद की घातक गेंदबाजी के आगे 263 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 46 ओवरों में 190 रन बना कर ऑलआउट हो गई थी। भारत के खिलाफ वनडे मैचों में किसी भी पाकिस्तानी गेंदबाज का यह अबतक का बेस्ट परफॉर्मेंस भी है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
05-09-2013, 08:23 PM | #165 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
अंपायर से की लड़ाई
अंपायरों और पाकिस्तानी खिलाड़ियों की दुश्मनी पुरानी रही है। 1992 में पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड टूर पर थी। ओल्ड ट्रेफर्ड में हुए टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन जावेद ने इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाज डेवॉन मेल्कम के खिलाफ बाउंसर डाला। अंपायर रॉय पाल्मर ने आकिब को इसके लिए वार्निंग दी। ओवर खत्म होने पर जब पाल्मर जावेद को उनका स्वेटर लौटाने लगे तो वह पाल्मर के बेल्ट में अटक गया। जावेद ने खींचकर उस स्वेटर को वापस लिया। अंपायर की उस हरकत से पाकिस्तानी कप्तान जावेद मियांदाद का पारा चढ़ गया। उन्होंने इसे पाकिस्तानी टीम का अपमान करार देते हुए अंपायर के साथ बहस की। मेहमान टीम की उस बदतमीजी को गंभीरता से लेते हुए मैच रेफरी ने आकिब जावेद पर जुर्माना लगया था।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
05-09-2013, 08:23 PM | #166 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने अपने करियर में ढेरों रिकॉर्ड बनाए हैं। टेस्ट हो या वनडे, हर मोर्चे पर बस उन्हीं का डंका बजा है। लेकिन एक ऐसा खास रिकॉर्ड है जिसके करीब वे कभी नहीं पहुंच सके।
राहुल द्रविड़ से लेकर वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली तक कोई इस कीर्तिमान को हाथ नहीं लगा सका। 1971 में सुनील गावस्कर ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसका हमारे धुरंधर सिर्फ ख्वाब ही देखते रह गए। 42 साल से इस रिकॉर्ड पर गावस्कर का कब्जा है। आखिर ऐसा क्या कारनामा किया था गावस्कर ने? क्या वीरेंद्र सहवाग दो बार ट्रिपल सेंचुरी लगाकर भी उस नहीं तोड़ सके? सचिन से हुआ क्या चूक?
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
05-09-2013, 08:24 PM | #167 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
गावस्कर हैं असली रन मास्टर
एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का इंडियन रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है। सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग ने जरूर बनाया, लेकिन वे गावस्कर के इस कीर्तिमान को चुनौती नहीं दे सके। 13 अप्रैल 1971 को वेस्ट इंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में हुए टेस्ट मैच में गावस्कर ने दोनों पारियां में 344 रन बनाए थे। पहली इनिंग में उन्होंने 124 रन बनाए और दूसरी पारी में उन्होंने 220 रन ठोके। गावस्कर के 344 रन के रिकॉर्ड को कोई दूसरा इंडियन चुनौती नहीं दे पाया है। 11 मार्च 2001 को वीवीएस लक्ष्मण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में इसके करीब जरूर पहुंचे, लेकिन वे महज चार रन के अंतर से चूक गए।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
05-09-2013, 08:24 PM | #168 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इंडियन ये रहे -
गावस्कर - 344 रन (124, 220) वीवीएस लक्ष्मण - 340 रन (59, 281) सौरव गांगुली - 330 रन (239, 91) वीरेंद्र सहवाग - 319 रन (एक पारी) सहवाग - 309 रन (एक पारी) राहुल द्रविड़ - 305 रन (233, 72*) सचिन तेंडुलकर - 301 रन (241*, 60*)
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
10-09-2013, 07:13 PM | #169 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
वीरू, गंभीर और जहीर को मिली लाइफलाइन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में खराब प्रदर्शन के चलते टीम से बाहर हुए दिग्गज ओपनर वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के करियर को सिलेक्टर ने लाइफलाइन दे दी है। दोनों ही खिलाड़ियों के साथ फिट होकर लौटे जहीर खान को वेस्टइंडीज के खिलाफ इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है। इंडिया ए को इंडीज के विरुद्ध तीन चार दिवसीय टेस्ट खेलना है। इनके अलावा 2006 में आखिरी टेस्ट खेलने वाले उत्तर प्रदेश के 32 वर्षीय मोहम्मद कैफ को भी टीम में शामिल किया गया है। टीम की कप्तानी चेतेश्वर पुजारा को सौंपी गई है। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी और वेस्टइंडीज में हुई ट्राई सीरीज से बाहर किए गए युवराज सिंह को इंडीज की ए टीम के खिलाफ वन-डे मैचों में इंडिया ए की कमान सौंपी गई है। टीम के सिलेक्शन में 21सितंबर से शुरू हो रही चैंपियंस लीग टी-20 का असर भी दिखाई दिया। इस टूर के कुछ मैचों की तारीख चैंपियंस लीग टी-20 की तारीखों से मिल रही हैं। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका गई ए टीम से मुरली विजय, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू को मौका नहीं दिया गया है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
10-09-2013, 07:13 PM | #170 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
पहले चार दिवसीय के लिए ए टीम
चेतेश्वर पुजारा(कप्तान), जीवनजोत सिंह, लोकेश राहुल, मनप्रीत जुनेजा, रजत पालीवाल, हर्षद खादीवाले, परवेज रसूल, भार्गव भट्ट, ईश्वर पांडे, मोहम्मद शमी, अशोक डिंडा, रोहित मोटवानी (विकेट कीपर), धवल कुलकर्णी और पारस डोगरा।

Bookmarks |
|
|