29-06-2011, 05:32 PM | #1 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
कलम से खून बहता हैं
मेरी तकदीर को देखो ,उलझना इसको कहते हैं . माना कि हंसी आपकी अच्छी है ,मगर कम ; इधर देखो हमारे ज़ख्म ,हंसना इसको कहते हैं . छूरी खंजर गमे दुनिया से मरना बेलज्जत ; जो मौत झुकती नज़र से हो,मरना उसको कहते हैं . मौसम को बदलने में तो लगती है बहुत देर ; अदाएं हुस्न कि देखो, बदलना इसको कहते हैं. कटने को तो कट जाती है इक उम्र ,जैसे ख्वाब ; जो लम्हें उनके संग गुज़रे ,हकीकत उनको कहते हैं. ये बात अच्छी तरह से जेहेन में रख के चलो ; जहाँ पर दिल नहीं मिलता ,उसी को हुस्न कहते हैं . शमा जब जलती है तो छोडती रहती है धुंआ ; दीवाना बिन धुएं के जलता , जलना इसको कहते हैं . कांटों के दिए ज़ख्म तो भर जाते हैं जल्दी ; जो मिला करते फूलों से ,उन्हें नासूर कहते हैं . जिगर पे ज़ख्म होता है ,कलम से खून बहता है ; जहाँ शायर की हो खेती ,मोहब्बत उसको कहते हैं. रचनाकार ~~ डॉ. राकेश श्रीवास्तवा लखनऊ,इंडिया . |
29-06-2011, 06:01 PM | #2 |
Diligent Member
Join Date: Nov 2010
Location: vadodara
Posts: 1,424
Rep Power: 21 |
Re: कलम से खून बहता हैं
सुभान अल्लाह लगता है की भाई शहब ने कोई गहरी छोट खायी है/
जो शायरी के रूप में बाहर आ रही है! हमारे साथ इसे बांटने के लिए धन्यवाद
__________________
The world suffers a lot. Not because of the violence of bad people, But because of the silence of good people! Support Anna Hazare fight against corruption... Notice:->All the stuff which are posted by me not my own property.These are collecting from another sites or forums. |
29-06-2011, 06:24 PM | #3 |
Special Member
|
Re: कलम से खून बहता हैं
सचमुच कलम से खून निकाल दिया
__________________
घर से निकले थे लौट कर आने को मंजिल तो याद रही, घर का पता भूल गए बिगड़ैल |
29-06-2011, 06:52 PM | #4 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
Re: कलम से खून बहता हैं
धन्यवाद .................
|
29-06-2011, 06:53 PM | #5 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
Re: कलम से खून बहता हैं
धन्यवाद ................
|
29-06-2011, 06:54 PM | #6 |
Exclusive Member
|
Re: कलम से खून बहता हैं
वाह वाह क्या शायरी है डाक्टर साहब
__________________
ईश्वर का दिया कभी 'अल्प' नहीं होता,जो टूट जाये वो 'संकल्प' नहीं होता,हार को लक्ष्य से दूर ही रखना,क्यूंकि जीत का कोई 'विकल्प' नहीं होता. |
29-06-2011, 06:56 PM | #7 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
Re: कलम से खून बहता हैं
धन्यवाद नितिकेश जी ,व्यक्त करने के लिए भोगने से अधिक महत्वपूर्ण है कलपना करना .....
|
29-06-2011, 07:14 PM | #8 | |
Diligent Member
Join Date: Nov 2010
Location: vadodara
Posts: 1,424
Rep Power: 21 |
Re: कलम से खून बहता हैं
Quote:
वाकई में आपकी कल्पना शक्ति लाजबाब है/ धन्यवाद
__________________
The world suffers a lot. Not because of the violence of bad people, But because of the silence of good people! Support Anna Hazare fight against corruption... Notice:->All the stuff which are posted by me not my own property.These are collecting from another sites or forums. |
|
18-01-2013, 09:56 PM | #9 |
Diligent Member
|
Re: कलम से खून बहता हैं
pahle to mafi chahunga ki itnaa late hu ye kahne me
lekin dr sahab ne to is post me kaleja nikal ke rakh diya hai yani ke kaljaa ke kadh ke dhar diya or ke ke khau iste jyaada |
20-01-2013, 07:37 PM | #10 | |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
Re: कलम से खून बहता हैं
Quote:
बहुत दिनों बाद आपका दिलफरेब कलाम पढ़ने को मिला, डॉ. साहब. ऊपर की पंक्तियों ने मुझे विशेष रूप से प्रभावित किया है. किसी शायर की बात याद आ रही है: हम परवरिशे लौहो-कलम करते रहेंगे (स्याही और लेखनी) जो दिल पे गुज़रती है रक़म करते रहेंगे. (दर्ज) धन्यवाद्. |
|
Bookmarks |
|
|