22-10-2011, 09:34 PM | #1 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
किश्तों में खुदकुशी
मुझको मेरी वफ़ा की सजा मिल रही अब तक . जख्मे ज़िगर से जान रिस रही है बूँद - बूँद ; किश्तों में ख़ुदकुशी को भोगता हूँ मैं अब तक . सूरज मैं अपना कब का डुबा आया हूँ , तब क्यूँ ; तू चाँद - सी , रातों में फिर भी चमकी न अब तक . तुझ बिन सुलग रहा हूँ , तू भी जानती है , पर ; रिश्तों में जमी बर्फ न पिघला सका अब तक . तुझसे पुनर्मिलन का जुनूँ इस कदर जिया ; ख़ुद से भी मुलाकात न हो पाई है अब तक . झुक कर कमर कमान हुई , इतनी की नमाज़ ; ख़ुद के लिए दुआ क़ुबूल ना हुई अब तक . पहरा मेरी दुआएं तेरा करती है अब भी ; संजीदगी बाकी है मेरे इश्क में अब तक . रचयिता -- डॉ. राकेश श्रीवास्तव विनय खण्ड - २ , गोमती नगर , लखनऊ Last edited by Dr. Rakesh Srivastava; 22-10-2011 at 09:55 PM. |
22-10-2011, 09:43 PM | #2 | |
VIP Member
|
Re: किश्तों में खुदकुशी
Quote:
राकेश जी बहुत ही खूब है ये किश्तोँ मे खुदकुशी | ये था संडे का ऍडवांस कॉकटेल ......
__________________
Disclaimer......! "फोरम पर मेरे द्वारा दी गयी सभी प्रविष्टियों में मेरे निजी विचार नहीं हैं.....! ये सब कॉपी पेस्ट का कमाल है..." click me
Last edited by Sikandar_Khan; 22-10-2011 at 09:47 PM. |
|
22-10-2011, 10:26 PM | #3 | |
Special Member
|
Re: किश्तों में खुदकुशी
Quote:
शादी के बाद सभी यही कहते हैं
__________________
घर से निकले थे लौट कर आने को मंजिल तो याद रही, घर का पता भूल गए बिगड़ैल |
|
22-10-2011, 10:28 PM | #4 |
Administrator
|
Re: किश्तों में खुदकुशी
बहुत ही बढ़िया कविता है. तू चाँद - सी , रातों में फिर भी चमकी न अब तक . तुझ बिन सुलग रहा हूँ , तू भी जानती है , पर ;
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
23-10-2011, 06:09 PM | #5 |
Special Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 3,570
Rep Power: 42 |
Re: किश्तों में खुदकुशी
काफी इंतज़ार के बाद एक बार फिर से शानदार प्रस्तुती के लिए डॉ,साहेब का धन्यवाद !
एक बार फिर से लाजवाब प्रस्तुती ............ |
24-10-2011, 12:49 PM | #6 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
Re: किश्तों में खुदकुशी
सिकंदर खान जी ,
आप पढ़ते और पसंद करते हैं . आपका बहुत - बहुत शुक्रिया . |
24-10-2011, 12:50 PM | #7 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
Re: किश्तों में खुदकुशी
n.dhebar जी ,
आप के नज़रिए पर भी मुझे कोई ऐतराज नहीं है . बहरहाल आपका बहुत - बहुत शुक्रिया . |
24-10-2011, 12:51 PM | #8 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
Re: किश्तों में खुदकुशी
Abhisays जी ,
आपका बहुत - बहुत शुक्रिया . |
24-10-2011, 12:51 PM | #9 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
Re: किश्तों में खुदकुशी
मलेथिया जी ,
निरंतर पढ़ने और पसंद करने के लिए आपका बहुत - बहुत धन्यवाद . |
24-10-2011, 01:03 PM | #10 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Re: किश्तों में खुदकुशी
डॉo साहेब की एक और बेहद अजीम रचना पढ़कर मन तृप्त हुआ।
|
Bookmarks |
|
|