|
15-11-2014, 06:27 PM | #1 |
VIP Member
|
Re: 264 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का दम
Batsmen Who Can Break Rohit Sharma 264 Runs World Record ग्लेन मैक्सवेल क्रिकेट वर्ल्ड की नई सनसनी ग्लेन मैक्सवेल के पास अनुभव फिलहाल कम है, लेकिन उनकी तकनीक और स्टेमिना उन्हें रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए क्वालिफाई करते हैं। मैक्सवेल ऑस्ट्रेलियाई एकादश में फिलहाल 5वें या छठे क्रम पर खेलते हैं। यदि उन्हें बैटिंग ऑर्डर में प्रमोशन दिया जाए तो वे रोहित शर्मा, विराट कोहली और सचिन तेंडुलकर जैसी पारियां खेल सकते हैं। 1. तकनीक मैक्सवेल की तकनीक का नमूना इस साल आईपीएल में देखने को मिला। उन्होंने सिर्फ गेंद की ताबड़तोड़ पिटाई नहीं की, बल्कि तकनीक के साथ बिना अधिक मेहनत के रन बटोरे। वे तकनीक के साथ पावरफुल स्ट्रोक खेलने की क्षमता रखते हैं। 2. जबरदस्त स्ट्राइक रेट मैक्सवेल ने अब तक कुल 33 वनडे मैच खेले हैं, लेकिन उनकी 32 पारियों में उन्होंने तेजी के साथ रन बटोरे। 5वें व 6वें क्रम पर खेले मैक्सवेल ने 121.99 के स्ट्राइक रेट से 8 पचासे जड़े। उनका हाई स्कोर 93 रन का रहा है। यदि उन्हें ऑर्डर में प्रमोशन मिलता है तो वे बड़ी पारियां खेलने की क्षमता रखते हैं। 35 बॉलों में पचासा मैक्सवेल को अब तक कुल एक मैच में ओपनिंग करने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 145.71 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 51 रन बनाए। 1 फरवरी, 2013 को पर्थ में हुए वेस्ट इंडीज के विरुद्ध वनडे में उन्होंने कुल 35 गेंदों में 9 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए थे। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने कुल 71 रन का लक्ष्य था, जिसे मैक्सवेल ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से कुल 9.2 ओवरों में हासिल करवा दिया था।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
|
|