16-02-2017, 06:40 PM | #1 |
Diligent Member
|
गीत- आज हँसो जी भर के
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆ आज हँसो जी भर के न कल का ठिकाना। किस्मत है यार इसे कौन यहाँ जाना।। *** रोज नहीं आते हैं पल खुशियों के किस्मत से आते हैं दल खुशियों के यूँ खुशियों में गम का न करना बहाना- किस्मत है यार इसे कौन यहाँ जाना।। आज हँसो जी भर के... *** पानी हँसेगा ये खाना हँसेगा रहेगी उदासी जमाना हँसेगा क्यूँ गम में यूँ रहना व खुद को सताना- किस्मत है यार इसे कौन यहाँ जाना।। आज हँसो जी भर के... *** जागो रे जागो करना क्यूँ देरी मुट्ठी में तेरे किस्मत है तेरी है अच्छा नहीं यूँ दिन सोकर बिताना- किस्मत है यार इसे कौन यहाँ जाना।। आज हँसो जी भर के... गीत- आकाश महेशपुरी ★★★★★★★★★★★★★★★★★★ पता- वकील कुशवाहा "आकाश महेशपुरी" ग्राम- महेशपुर पोस्ट- कुबेरनाथ जनपद- कुशीनगर उत्तर प्रदेश |
17-02-2017, 07:48 AM | #2 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
Re: गीत- आज हँसो जी भर के
बहुत सुंदर गीत जिसमें जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने का आह्वान किया गया है. धन्यवाद, आकाश जी.
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) |
Bookmarks |
|
|