31-01-2013, 02:54 PM | #1 |
VIP Member
|
Ipl 2013 news and updates
सूची में पोंटिंग और क्लार्क के अलावा दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला जोहान बोथा और भारतीय तेज गेंदबाज आर पी सिंह अहम खिलाड़ियों में शामिल हैं । इन्हें एक लाख डालर : 53 . 3 लाख रूपये : बेसप्राइज मिला है । सिंह को पिछले साल मुंबई इंडियंस ने छह लाख डालर में खरीदा था लेकिन वह 11 मैचों में 10 विकेट ही ले सके । इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें छोड़ दिया । क्लार्क पहले पुणे वारियर्स के साथ थे जबकि पोंटिंग ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये खेला था । बोथा को तीन लाख डालर : एक करोड़ 60 लाख रूपये : का बेसप्राइज मिला है । सूची में सात भारतीय, दो इंग्लिश खिलाड़ी और आयरलैंड के केविन ओब्रायन शामिल हैं । क्लार्क दो साल पहले टी20 क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं जबकि पोंटिंग की गिनती भी टी20 क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में नहीं होती है । पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम के कप्तान रहे डेरेन सैमी पहली बार बिक्री के लिये उपलब्ध होंगे । उनकी बेसप्राइज एक लाख डालर है । अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में इंग्लैंड के मैट प्रायर और रवि बोपारा शामिल हैं जो पिछले सत्र में बिक नहीं सके थे । उन्हें क्रमश: एक लाख और दो लाख डालर बेसप्राइज मिला है । सूची में सितारा खिलाड़ियों के नहीं होने से नीलामी में उतनी रौनक नहीं रहेगी । एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘ इस बार कोई बड़ी नीलामी नहीं हो रही है । सभी टीमें इक्के दुक्के खिलाड़ियों की कमी पूरी करेंगी । खिलाड़ियों के करार 2013 सत्र के बाद खत्म होंगे लिहाजा किसी बड़े खिलाड़ी को खरीदना इस बार मुमकिन नहीं है ।’’
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
31-01-2013, 02:55 PM | #2 |
VIP Member
|
Re: Ipl 2013 news and updates
TEAMS
1. Chennai Super Kings 2. Delhi Daredevils 3. Kings XI Punjab 4. Kolkata Knight Riders 5. Mumbai Indians 6. Pune Warriors India 7. Rajasthan Royals 8. Royal Challengers Bangalore 9. Sunrisers Hyderabad
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
31-01-2013, 02:57 PM | #3 |
VIP Member
|
Re: Ipl 2013 news and updates
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
03-02-2013, 05:16 PM | #4 |
VIP Member
|
Re: Ipl 2013 news and updates
ग्लैमर और रोमांच के परफेक्ट कॉकटेल आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी भी टी-20 क्रिकेट की तरह मजेदार रही। मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के पीछे दीवानी दिखीं, वहीं नई नवेली टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने खुद को मजबूत करने के लिए नए खिलाड़ियों को अपने साथ किया।
पांच घंटे तक हुई नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने 101 में से 37 क्रिकेटर खरीदे। आईपीएल-6 के लिए हुए ऑक्शन में 11.89 मिलियन डॉलर्स खर्च किए गए। खिलाड़ियों के लिए बह रही आईपीएल नीलामी नाम की गंगा में सबसे महंगी डुबकी ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने लगाई। 24 साल के मैक्सवेल को मुंबई इंडियंस ने 1 मिलियन डॉलर (5.33 करोड़ रुपए) में खरीदा। श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर अजंथा मेंडिस को पुणे वारियर्स ने 725,000 डॉलर में अपने नाम किया। दुनियाभर के बल्लेबाजों में एक रहस्य बने हुए मेंडिस इस साल की नीलामी के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। ऑस्ट्रेलिया के ही फास्ट बॉलर केन रिचर्डसन आईपीएल-6 की नीलामी में बिकने वाले तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें पुणे वारियर्स ने 7,00,000 डॉलर में खरीदा। चेन्नई सुपरकिंग्स से लेकर सनराइजर्स हैदराबाद तक हर फ्रेंचाइजी ने सबसे पहले विदेशी खिलाड़ियों पर हाथ मारने की जद्दोजहद की। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के लिए लगभग हर टीम का मालिक उतावला दिखा। तो भारतीय खिलाड़ियों में पंजाब के मनप्रीत गोनी के लिए किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रिटी जिंटा सबसे बेचैन दिखीं। पंजाब (8), राजस्थान रॉयल्स (10) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (10) को छोड़कर सभी शेष 6 फ्रेंचाइजियों ने 11 विदेशी खिलाड़ियों के कोटे को पूरा किया। सहारा पुणे वारियर्स ने तब तक बोली लगाई जब तक उनके कोटे के 33 खिलाड़ी पूरे नहीं हो गए। मुंबई इंडियंस की नीता अंबानी ने जहां 20 लाख डॉलर (लगभग 10.66 करोड़ रुपए) खर्च करते हुए 5 खिलाड़ी खरीदे, वहीं रॉयल चैलेंजर्स के विजय माल्या ने 7 क्रिकेटरों को खरीदने में 1815000 डॉलर (लगभग 9.68 करोड़ रुपए) लुटाए। सहारा पुणे वारियर्स ने चार खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 25,00,000 डॉलर (लगभग 13.33 करोड़ रुपए) खर्च किए। न्यू एंट्री सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल-6 की नीलामी में दांव पर लगे 101 खिलाड़ियों में से 6 नगीनों को चुना। इन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने में सन टीवी ने 1420,000 डॉलर्स (लगभग 7.57 करोड़ रुपए) खर्च किए।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
03-02-2013, 05:17 PM | #5 |
VIP Member
|
Re: Ipl 2013 news and updates
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
03-02-2013, 05:19 PM | #6 |
VIP Member
|
Re: Ipl 2013 news and updates
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
---> ऑस्ट्रेलिया के डेनियल क्रिश्चियन को बेंगलुरु ने 1 लाख डॉलर के बेस प्राइज पर खरीदा। ---> वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर क्रिस्टोफर बार्नवेल को rcb ने 50,000 डॉलर के बेस प्राइज पर खरीदा। गेल और रामपाल के बाद तीसरा कैरिबियन प्लेयर बेंगलुरु की टीम में। ---> वेस्ट इंडीज के तेज गेंदबाज रवि रामपॉल का बेस प्राइज 50 हजार डॉलर। rcb ने 290,000 डॉलर में खरीदा। ---> भारतीय गेंदबाज पंकज सिंह का बेस प्राइज 50 हजार डॉलर। rcb ने 150,000 डॉलर में खरीदा। ---> भारतीय गेंदबाज जयदेव उनादकट का बेस प्राइज 1 लाख डॉलर। दिल्ली ने लगाई पहली बोली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 525,000 डॉलर में खरीदा। ---> मोइसेस हेनरीक्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 लाख डॉलर में खरीदा। बेस प्राइज था 1 लाख डॉलर ---> आरपी सिंह - बेस प्राइज 100000 डॉलर। राजस्थान और बेंगलुरु के बीच जम कर लगी बोली। विजय माल्या ने मारी बाजी। आर पी सिंह को बेंगलुरु ने $400,000 में खरीदा।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
03-02-2013, 05:23 PM | #7 |
VIP Member
|
Re: Ipl 2013 news and updates
सनराइजर्स हैदराबाद
---> साउथ अफ्रीकन कीपर क्विंटन डी कॉक को हैदराबाद ने 20000 डॉलर के बेस प्राइज पर खरीदा। ---> न्यूजीलैंड के स्पिनर नाथन मैक्कुलम को हैदराबाद ने बेस प्राइज (1 लाख डॉलर) पर खरीदा। ---> इंडियन स्टार सुदीप त्यागी को हैदराबाद सनराइजर्स ने बेस प्राइज 1 लाख डॉलर पर खरीदा। ---> वेस्ट इंडीज के कप्तान डैरेन सैमी को 400,000 डॉलर्स में हैदराबाद ने खरीदा। ---> श्रीलंका के थिसारा परेरा के लिए चेन्नई, बेंगलुरु और राजस्थान में रही खींचातानी। सनराइजर्स हैदराबाद ने परेरा को 675,000 डॉलर में खरीदा।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
03-02-2013, 05:23 PM | #8 |
VIP Member
|
Re: Ipl 2013 news and updates
राजस्थान रॉयल्स
---> ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेम्स फॉल्कनर को राजस्थान रॉयल्स ने 4 लाख डॉलर में खरीदा। बेस प्राइज था - 1 लाख डॉलर ---> श्रीलंकाई विकेटकीपर कुसल परेरा को राजस्थान रॉयल्स ने 20,000 डॉलर के बेस प्राइज पर खरीदा। ---> वेस्ट इंडीज के फिडेल एडवर्ड्स का बेस प्राइज 1 लाख डॉलर। राजस्थान रॉयल्स ने 210,000 डॉलर में खरीदा।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
03-02-2013, 05:24 PM | #9 |
VIP Member
|
Re: Ipl 2013 news and updates
किंग्स इलेवन पंजाब
---> पंजाब के मनप्रीत गोनी का बेस प्राइज 2 लाख डॉलर। किंग्स इलेवन पंजाब ने 500,000 डॉलर में खरीदा। ---> कॉन्ट्रोवर्शियल पोमर्शबैक के लिए भिड़ीं नीता अंबानी और प्रिटी जिंटा, पंजाब ने 300,000 डॉलर में खरीदा।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
03-02-2013, 05:25 PM | #10 |
VIP Member
|
Re: Ipl 2013 news and updates
सहारा पुणे वारियर्स
---> ऑस्ट्रेलिया के फास्ट बॉलर केन रिचर्डसन का बेस प्राइस 1 लाख डॉलर। चेन्नई ने लगाई पहली बोली। पुणे भी कूदा मैदान में। सहारा ने 7 लाख डॉलर में खरीदा। ---> श्रीलंकन स्पिनर अजंथा मेंडिस के लिए मुंबई और पुणे में मुकाबला। बेस प्राइज 50 हजार डॉलर। पुणे वारियर्स ने 725,000 डॉलर में खरीदा। ---> भारतीय खिलाड़ी अभिषेक नायर को सहारा पुणे वारियर्स ने 675,000 डॉलर में खरीदा। बेस प्राइज था 1 लाख डॉलर ---> ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क को फिर से पुणे वारियर्स ने खरीदा। वे बेस प्राइज 4 लाख डॉलर्स पर बिके।

Bookmarks |
|
|