23-02-2015, 01:53 PM | #1 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 29 |
हास्यास्पद
यह अत्यधिक दुःख का विषय है कि लेखकों की रचनाओं को उनके धर्म विशेष से जोड़कर देखा जाता है और लेखकों की नेकनीयती पर सन्देह व्यक्त किया जाता है। उदाहरण के लिए अमेरिकी लेखिका वेंडी डोंनिगर के ईसाई धर्म से सम्बन्धित होने के कारण उनकी किताब 'द हिंदू: एन अल्टरनेटिव हिस्ट्री' के विरोध में बोलने वालों का प्रमुख तर्क यह रहा कि 'पुस्तक ईसाई मिशनरियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लिखी गई है।' चित्रकार एम॰एफ़॰ हुसैन की चित्रकारी का विरोध करते हुए कहा गया कि इस्लाम धर्म से सम्बन्धित होने के कारण इन्होंने जानबूझकर ऐसे विवादास्पद चित्र बनाए। तथाकथित 'ईश्वर विरोधी' एम॰एफ़॰ हुसैन का देहावसान 95 वर्ष की आयु में हुआ।
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ |
Bookmarks |
Thread Tools | |
Display Modes | |
|
|