27-12-2015, 07:06 PM | #12121 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
फूटासिंह - ये क्या है? टूटासिंह - लव लेटर है। फूटासिंह - मगर ये तो खाली है। टूटासिंह- आज कल बोलचाल बंद है। इसलिए कोरा कागज कोरा ही रह गया। |
27-12-2015, 07:07 PM | #12122 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
टीचर - 1 से 10 तक गिनती सुनाओ।
सोनू - 1, 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9 और ये आखिरी का 10... टीचर - 6 कहां है? सोनू - जी वो तो मर गया। टीचर - मर गया? कैसे मर गया? सोनू ...जी मैडम, आज सुबह टीवी पर न्यूज में बता रहे थे कि डेंगू में 6 की मौत हो गई। |
27-12-2015, 07:09 PM | #12123 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक बड़े शहर में “अपने पसंद के पति “नामक एक स्टोर खुला। यह 6 मंजिला स्टोर था और हर मंजिल पर अच्छे अच्छे गुणवान पति पसंद किए जा सकते थे। पहली मंजिल से आगे बढ़ते जाने पर और बढ़िया पति की गारंटी थी। हर मंजिल पर लिखा था कि वहां किन विशेषताओं वाले पति मिलेंगे। एक महिला पति पसंद करने उस स्टोर में पहुंची।
पहली मंजिल- इन पुरुषों के पास एक अच्छी नौकरी है। महिला आगे बढ़ गई और दूसरी मंजिल पर पहुंच गई। दूसरी मंजिल- इन पुरुषों के पास नौकरी भी है और ये बच्चों को भी प्यार करते हैं। महिला और आगे बढ़ी। तीसरी मंजिल- इन पुरुषों के पास नौकरी है। ये बच्चों को प्यार भी करते हैं और बहुत खूबसूरत भी हैं। “वाह”....महिला ने सोचा लेकिन वह और आगे बढ़ी। चौथी मंजिल- इन पुरुषों के पास नौकरी है। ये बच्चों को प्यार करते हैं। बहुत खूबसूरत भी हैं और ये घरेलू कामों में हाथ भी बंटाते हैं। वाह, और मुझे क्या चाहिए? यह सोचते हुए वह आगे बढ़ी। पांचवीं मंजिल- इन पुरुषों के पास नौकरी है। ये बच्चों को प्यार करते हैं। बहुत खूबसूरत हैं। घरेलू कामों में हाथ भी बंटाते हैं और बहुत रोमांटिक मिजाज के भी हैं। महिला वहां बहुत खुश हुई। थोड़ा रुकी, लेकिन आगे बढ़ गई। यह सोचकर की शायद इससे भी अधिक खूबियों वाला पति मिल जाए और छठवीं मंजिल पर पहुंची। छठवीं मंजिल पर लिखा था आप इस छठवीं मंजिल की विजिटर नंबर 4,31,456 हैं। इस मंजिल पर कोई पुरुष नहीं है। इस मंजिल पर आप अकेली हैं जो इस बात का सबूत है कि “संतोषी होना औरत के लिए असंभव है। ( पति स्टोर में शापिंग के लिए आने का बहुत बहुत धन्यवाद ) नया स्टोर- उपरोक्त स्टोर के मालिक ने ही एक और स्टोर, इसी स्टोर के सामने सड़क के पार खोला। नाम था - नई खूबियों वाली पत्नियां “ पहली मंजिल पर लिखा था- ये स्त्रियां पुरुषों की हर बात सुनती हैं। दूसरी-तीसरी-चौथी-पांचवीं और छठवीं मंजिल पर विजिट के लिए कभी भी कोई पुरुष नहीं गया। |
28-12-2015, 06:13 PM | #12124 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
जहां सब हों पर कोई न बोले उसे शोक-सभा कहते हैं।
जहां एक बोले और सब सुनें उसे आम-सभा कहते हैं। जहां सब बोलें और कोई न सुने उसे लोक-सभा कहते हैं। |
28-12-2015, 06:13 PM | #12125 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
लड़का: वाट्सएप अपडेट कर लो.. लड़की:- कैसे करते हैं...? लड़का:- Play_Store पर जाओ और वहां से कर लो...
लड़की:- हमारे गांव में Play Store नहीं है जनरल स्टोर है वहां से कर लूं। |
28-12-2015, 06:13 PM | #12126 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
पुलिस दरवाजा खटखटाती है
सोनू : कौन दरवाजा खटखटा रहा है? पुलिस : हम पुलिस हैं, दरवाजा खोलो। कुछ बात करनी है। सोनू : तुम लोग कितने हो। पुलिस : हम 3 हैं। सोनू : फिर तुम लोग आपस में ही बात कर लो। |
29-12-2015, 05:26 PM | #12127 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
पत्नी : आप रुकिए, मैं तैयार हो कर आई।
पति : दो किलो का मेकअप चढ़ा है चेहरे पर, अब क्या प्लास्टिक सर्जरी करवाकर आओगी! |
29-12-2015, 06:05 PM | #12128 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
दो वकील अपनी वकालत की ड्रेस में एक होटल में गए और चाय-कॉफी का ऑर्डर देकर बैठ गए।
इसके बाद उन्होंने अपने ब्रीफकेस खोले और अपने-अपने घर से लाए पराठे के डिब्बे खोलकर खाने लगे। वेटर आया और उसने कहा कि शॉरी सर... हमारे होटल का नियम है कि आप यहां अपने घर से लाया हुआ खाना नहीं खा सकते हैं। वकीलों ने उसे घूरकर देखा और दोनों ने अपने टिफिन आपस में बदल लिए! |
29-12-2015, 06:06 PM | #12129 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
सामाजिक भेदभाव का सबसे बढ़िया उदाहरण पेश है...
मिसेस ओबेराय के पति ड्रिंक करते हैं, सरला के पति शराब पीते हैं, गंगूबाई का पति दारू पीता है। |
29-12-2015, 06:07 PM | #12130 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
बगैर पाकिस्तानी वीजा लिए अपने 120 सिपहसालारों के साथ पाकिस्तान में मौजूद थे हमारा पीएम मोदी...
ये देख अभिनेता राजकुमार का एक डायलॉग फिर याद आ गया। जानी....हम तुमसे मिलेंग, जरूर मिलेंगे लेकिन वो जमीन भी तुम्हारी होगी, इलाका भी तुम्हारा होगा, पार्टी भी तुम्हारी होगी, लेकिन वक्त हमारा होगा। उस डायलॉग को पूरा कर दिया हमारे पीएम ने। |
Bookmarks |
Tags |
संता बंता, cool jokes, fun, funny hindi jokes, hindi jokes, hot jokes, indian jokes, jokes, santa banta, shayari |
|
|