My Hindi Forum

Go Back   My Hindi Forum > New India > Knowledge Zone

Reply
 
Thread Tools Display Modes
Old 26-04-2011, 08:55 PM   #11
sagar -
Exclusive Member
 
sagar -'s Avatar
 
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41
sagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond repute
Default Re: एलियंस

अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई का कहना है एलियंस का वजूद है और उसके दस्तावेजी सबूत भी हैं. जी हां वो एफबीआई जिसके बारे में कहा जाता है कि वो गड़े मुर्दे भी उखाड़ लेती है.
एलियंस का नाम सुनकर ही दहशत होने लगती है, लेकिन इस बार एलियंस के सचमुच आने की ख़बर से ना सिर्फ अमेरिका को हिला दिया है, बल्कि एफबीआई के दस्तावेज़ों को देखकर दुनियाभर के वैज्ञानिकों के कान खड़े हो गए हैं. इन दस्तावेजों में साफ साफ लिखा है कि दूसरी दुनिया के मेहमान धरती पर आए थे.
अमेरिकी खुफिया एजेंसी की वेवसाइट पर लिखा है कि 22 मार्च 1950 को एक एफबीआई एजेंट ने अपने डायरेक्टर को एलियंस की जानकारी देने के लिए ख़त भी लिखा था. दस्तावेज़ों में ये भी लिखा है कि एलियंस और उड़नतश्तरियों का सुराग़ इसलिए मिला, क्योंकि इस इलाके में सरकार ने बेहद ताकतवर रडार लगाया गया था.
माना ये भी जाता है कि एलियंस के आने से रडार का कंट्रोल सिस्टम भी फेल हो गया था. ये उड़नतश्तरी 2 जुलाई 1947 को गिरी थी जिसमें एलियंस के कई शव भी मिले.
कहा जाता है कि न्यू मैक्सिको के रोज़वेल में उस वक्त ये ख़बर तेज़ी से फैली थी लेकिन 24 घंटे बाद ही इसे छुपा लिया गया. अमेरिकी प्रशासन के दबाव के चलते उसे दबा दिया गया.
अब ओबामा सरकार के रहते, एफबीआई की वेबसाइट पर एलियंस के दस्तावेज़ मिलने फिर से हड़कंप मच गया है. अब 64 साल का सस्पेंस फिर से लोगों को डरा रहा है.
sagar - is offline   Reply With Quote
Old 26-04-2011, 08:57 PM   #12
sagar -
Exclusive Member
 
sagar -'s Avatar
 
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41
sagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond repute
Default Re: एलियंस

एफबीआई की वेबसाइट पर मिले दस्तावेज़ों में कुछ एलियंस को घायल भी दिखाया गया है और ये भी दिखाया गया है कि कैसे एलियंस के शव का निरीक्षण किया जा रहा है. दस्तावेजों में बताया गया है कि एलियंस की उड़नतश्तरी न्यू मैक्सिको के रोज़वेल मे गिरी थी और उसका मलबा वहां पाया गया, साथ ही एलियंस के शव भी मिले.
इस बार दावा ओबामा सरकार कर रही है. तो क्या तस्वीरों में जो दिखाई पड़ रहा है वो हक़ीक़त में हुआ था लेकिन सोचने वाली बात ये भी है कि आखिर क्या हो गया था कि एलियंस की उड़नतश्तरी में एलियंस के शव मिले और अमेरिका ने उस वक्त एलियंस की ख़बर को क्यो छुपा लिया.
sagar - is offline   Reply With Quote
Old 26-04-2011, 09:05 PM   #13
sagar -
Exclusive Member
 
sagar -'s Avatar
 
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41
sagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond repute
Default Re: एलियंस

रूसी राजनेता किरसान ने ये दावा किया है कि एलियंस ने उन्हें किडनैप किया था। यही नहीं, उसे उस स्पेश शटल में भी रखा गया था, जिसमें एलियंस थे। किरसान के बयान से राजनीतिक हलकों में हंगामा खड़ा हो गय़ा। मामला इस कदर बढ़ गया है कि जांच की मांग भी हो रही है।आपने एलियंस को कॉमिक्स में पढ़ा होगा। हॉलीवुड की फिल्मों में देखा होगा या फिर देखा होगा टीवी सीरियल में। लेकिन एक बार फिर एक शख्स ने किया है दावा। एलियन से आमने-सामने होने का। धरती से दूर आसमान में रहनेवाले एलियन से मिल चुका है वो। यही नहीं, एलियन के ही स्पेसक्रॉफ्ट में बैठकर बातें भी की है उसने।.....
sagar - is offline   Reply With Quote
Old 26-04-2011, 09:07 PM   #14
sagar -
Exclusive Member
 
sagar -'s Avatar
 
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41
sagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond repute
Default Re: एलियंस

किरसान ने एलियन के वजूद को फिर से दुनिया के सामने ला खड़ा किया। इस सनसनीखेज खुलासे से आम लोग ही नहीं वैज्ञानिक भी हैरत में हैं। यही नहीं रूस के राजनीति गलियारे में भी हलचल मच गई है।
चर्चा जोरों पर है कि किरसान ने राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई खिलवाड़ तो नहीं किया है। लिहाजा रूस के राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव से इस मामले दखल देते हुए जांच की मांग की जा रही है। रसियन मंत्री का कहना है कि अगर जांच में किरसान का दावा सच साबित होता है तो ये देश की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकता है। अगर बात झूठी निकलती है तो किरसान अपने पद पर बने रहने के लायक नहीं होंगे।
इन तमाम बातों के बीच कई सवालों का उठना लाजिमी है। क्या सच में दूसरी दुनिया का वजूद है? क़्या अंतरिक्ष में बैठकर कोई धरती पर रखता है निगाह? क्या धरती के सारे राज से वाकिफ है एलियंस ? कई वैज्ञानिकों का दावा है कि एलियन हमेशा हमारे चारों और रहते है और हर समय हमें देखते रहते हैं। ये हमारे लिए किसी तरह का खतरा नहीं है बल्कि हमसे मदद चाहते हैं और हमारी मदद करना भी चाहते हैं। अगर ऐसा है तो क्या वो हमारे दोस्त है? और आखिरी सवाल ये कि अगर वो हैं तो हमारे सामने आते क्यों नहीं?
किरसान का दावा है कि एलियंस ने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया औऱ न ही उन्होंने किसी भी तरह की जानकारी लीक की है। किरसान गहरी नींद में अपने कमरे में सो रहे थे। तभी अचानक खिड़की की आवाज से उनकी नींद खुल गई। कमरे में अचानक तेज रौशनी फैल गई।
क़िरसान ने देखा कि उनके कमरे की खिड़की के पास एक उड़न तश्तरी है। किरसान घबराए हुए थे। उड़न तश्तरी से एक एलियन उतरा। किरसान के मुताबिक उस एलियन के पास ट्यूब था। घबराए हुए किरसान ने किसी भी तरह का विरोध नहीं किया। जैस ही उस ट्यूब वाले रास्ते में वो अंदर गए उन्हें पीली लिबास में ढेरों एलियंस दिखे।
आखिर क्या चाहते थे एलियंस। क्यों किरसान को ही वो उठा कर ले गए। एलियंस से घिरे किरसान के मन में बार-बार यही सवाल उठ रहे थे। लेकिन उनके पास कोई चारा भी नहीं था। उन्होंने एलियंस से बात करने का फैसला किया। उन्हें सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। लेकिन आप सुनकर हैरान रह जाएंगे कि एलियंस ने उन्हें छुआ और वो पूरी तरह से फिट हो गए।
सोचिए एलियंस के एक स्पर्श से किरसान की सारी मुश्किलें दूर हो गईं। उन्हें एलियंस की भाषा भी समझ में आ रही थी। एलियंस के दोस्ताना रवैये से किरसान में थोड़ी हिम्मत जुटी। उन्होंने एलियंस से बातचीत करनी चाही। उनसे कहा कि वो खुलकर सामने क्यों नही आते। सवाल सुनते ही एलियंस चौंक गए। उनके चेहरे पर अजीब से भाव आने लगे।
किरसान के मुताबिक एलियंस ने कहा कि वो किसी से मिलना नहीं चाहते। वो आपस में बात करने लगे फिर किरसान को लगा की वो वापस जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद क्या हुआ ये किरसान को भी याद नहीं।................
sagar - is offline   Reply With Quote
Old 26-04-2011, 09:11 PM   #15
sagar -
Exclusive Member
 
sagar -'s Avatar
 
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41
sagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond repute
Default Re: एलियंस

रातों रात रूस के एक बड़े राजनेता के गायब हो जाने से उनका ऑफिस परेशान था। लेकिन अचानक जब किरसान वापस अपने कमरे में आ गए तो सभी हैरान थे। उनका ड्राइवर औऱ एसिसटेंट पहले ही कमरे की पूरी तालाशी ले चुका था। लेकिन तब किरसान नहीं मिले थे।
यही नहीं अगर वैज्ञानिकों के दावे को मानें तो नासा का मानव रहित खोजी यान भी अब एलियंस के कब्जे में है। खोजी यान वायजर 2 धरती पर अजीबो-गरीब संदेश भेज रहा है। वैज्ञानिक उलझी हुई गुत्थी को सुलझाने की कोशिश तो कर रहे हैं लेकिन परत दर-परत उलझता ही जा रहा है।
वैज्ञानिकों की मानें तो नासा के एक अंतरिक्ष यान का अपहरण कर लिया गया है और धरती पर संपर्क बनाने के लिए इस यान का इस्तेमाल कर रहे हैं एलियंस। मानव रहित खोजी यान वायजर 2 धरती पर अजीबों-गरीब संदेश भेज रहा है। 22 अप्रैल 2010 से भेजी जा रही सारी जानकारी अचानक बदल जाती हैं जबकि यान 1977 से अंतरिक्ष में हैं। जर्मन वैज्ञानिक हार्टविग हॉसडॉर्फ का कहना है कि अजीब संदेश इसलिए आ रहे हैं कि क्योंकि यान पर अंतरिक्ष में रहनेवाले प्राणियों ने कब्जा कर लिया है।
जर्मन वैज्ञानिकों का ये भी दावा है कि खोजी यान को रीप्रोग्राम कर दिया गया है यानी यान पर पूरी तरहे से एलियंस का कब्जा है। लेकिन नासा इस दावे को मामने से इनकार कर रहा है। वैज्ञानिकों ने पूरी सच्चाई जानने के लिए एक टाइम कैप्सूल भी भेजा है ताकि उनकी दास्तान हम सुन सके।
मालूम हो कि अमेरिका ने 1972 के बाद से आज तक चांद पर कोई भी नया मिशन नहीं भेजा। आखिर क्या वजह हो सकती है इसकी। तब से आज की स्थिति में बहुत बदलाव हो चुके हैं। तकनीक तब से काफी बेहतर हो चुकी है। लेकिन इसके बावजूद आखिर क्यों नहीं भेजा अमेरिका ने कोई नया मिशन। कुछ लोग इसकी एक वजह चांद पर एलियन की मौजूदगी को भी बताते हैं।
गौरतलब है कि पहली बार जब अपोलो ने कदम रखा चांद पर तो क्या वहां कोई उसे देख रहा था। जो पहले से था चांद पर मौजूद। क्या उसे इंसानों का चांद पर आना नागवार गुजरा। क्या नील आर्मस्ट्रांग, एडविन एल्ड्रिन और माइकल कोलिंस जब चांद पर उतरे तो कोई क्या वो वाकई अकेले थे या फिर पहाड़ों के पीछे से पथरीली निगाहें इंसान की इस हिमाकत को घूर रहीं थीं?
अपोलो-11 को मिली तस्वीर से पता चलता है कि एक उड़नतश्तरी हर वक्त पहली बार चंद्रमा की धरती पर कदम रखने वाले अंतरिक्षयात्रियों पर नजर रख रही थी। लेकिन रूसी अखबार प्रावदा में छपी खबर के मुताबिक अपोलो 11 के चांद पर उतरने से पहले ही चांद पर एलियन्स कब्जा कर चुके थे।
दरअसल इस बात को सबसे पहले उठाया रूस के सेंट्रल टेलीविजन चैनल आरटीआर ने। इस चैनल पर हाल ही में एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। इस डॉक्यूमेंट्री में चांद पर उतरने वाले अमेरिकी अंतरिक्षयात्रियों के हवाले से बताया गया कि वो जब चांद पर पहुंचे तो अकेले नहीं थे। डॉक्यूमेंट्री के मुताबिक अपोलो अंतरिक्षयात्री जब चांद पर पहुंचे तो वहां कई यूएफओ और एलियन्स मौजूद थे।
प्रावदा ने अपनी खबर में लिखा कि चांद पर एलियन्स की बस्तियां थीं, जिसका इस्तेमाल वो पृथ्वी पर नजर रखने के लिए करते थे। लेकिन जब पृथ्वी के लोग चांद पर जा पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद दूसरी दुनिया के लोगों को ये अच्छा नहीं लगा।
प्रावदा की खबर के मुताबिक चांद पर एलियन्स की मौजूदगी की खबर अंतरिक्षयात्रियों ने नासा कंट्रोल रूम को भी बताई और उनकी तस्वीरें भी भेजीं। लेकिन सरकार ने बेहद गोपनीयता बरतते हुए एलियन्स के सिलसिले में कंट्रोल रूम से अंतरिक्षयात्रियों की बातचीत और सभी फिल्में नष्ट करवा दीं।
यही नहीं, प्रावदा का दावा है कि नासा के आर्काइव में इंसान की पहली चांद यात्रा अपोलो 11 से संबंधित कंट्रोल रूम से बातचीत का ऑडियो और मिशन का वीडियो नहीं है। इस बारे में नासा अधिकारियों का कहना है कि ये सारी चीजें चोरी हो गई हैं। हैरानी की बात है। अमेरिका के सबसे बड़े मिशन के सारे सबूत खो गए।
प्रावदा ने लिखा कि चांद पर मौजूद एलियन्स ने अपोलो-11 और उसके बाद से सभी सातों मिशन्स का विरोध किया। अंतरिक्षयात्रियों ने चांद पर हुए एलियन अनुभवों को बताया लेकिन नासा ने उन्हें दबा दिया। प्रावदा के मुताबिक एलियन्स के दबाव में आकर ही अमेरिकी सरकार को अपोलो -17 के बाद के तीन और मिशन्स अपोलो-18,19 और 20 रद्द कर देने पड़े थे। तो क्या यही वजह है कि चांद पर फिर कोई मानव मिशन नहीं भेजा गया। इस सवाल का जवाब नासा कभी नहीं देना चाहता।
sagar - is offline   Reply With Quote
Old 26-04-2011, 09:17 PM   #16
sagar -
Exclusive Member
 
sagar -'s Avatar
 
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41
sagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond repute
Default Re: एलियंस

sagar - is offline   Reply With Quote
Old 26-04-2011, 09:20 PM   #17

एरिया 51 एक रहस्य

एक ऐसा द्वीप जिसपर एक दो नहीं, बल्कि सैंकड़ों की संख्या में पत्थर को तराश कर बनाई गई मूर्तियां पाई गईं हैं। जिसे कब बनाया गया? कैसे बनाया गया? इसके बारे में पता लगाकर वैज्ञानिक और शोधकर्ता हार गए हैं। जिससे उस द्वीप पर मौजूद मूर्तियों का रहस्य आज भी बरकरार है। अमेरिका में एक ऐसा इलाका जो रहस्यमी है। जिसे 'एरिया 51' के नाम से जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि एरिया 51 से एलियंस का गहरा नाता है। उस रहस्यमी जगह को दुनिया का सबसे गुप्त स्थान माना जाता है, क्योंकि अमेरिका का एरिया 51 में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। इसलिए एरिया 51 के रहस्य से दुनिया अंजान है। हमारी पृथ्वी का ही एक हिस्सा है एरिया 51, लेकिन हमारे लिए वह एक रहस्य है।
sagar - is offline   Reply With Quote
Old 26-04-2011, 09:40 PM   #18
sagar -
Exclusive Member
 
sagar -'s Avatar
 
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41
sagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond repute
Default Re: एलियंस

क्या है एरिया-51अमेरिका के पश्चिमी क्षेत्र नेवादा में स्थित एरिया-51 वायुसेना का सैन्य बेस है। इस बेस को बनाने का उद्देश्य प्रायोगिक एयरक्राफ्ट और वेपन सिस्टम को विकसित करना और उनका परीक्षण करना है। इस क्षेत्र के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण अक्सर यहां षड्यंत्र की रणनीति बनने और यूएफओ की कहानियों के सवाल पैदा होते हैं।

कई लोगों का दावा है कि सामरिक महत्व के हथियारों और विमानों के निर्माण के अलावा यहां के रूसवेल में क्रैश हुए एलियन्स के अंतरिक्षयानों का परीक्षण किया जाता है। जीवित या मृत अवस्था में मिले एलियन्स का अध्ययन और उनके विमान किस तकनीक से बने हैं, इसके बारे में जानकारी हासिल की जाती है।
sagar - is offline   Reply With Quote
Old 26-04-2011, 09:48 PM   #19
sagar -
Exclusive Member
 
sagar -'s Avatar
 
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41
sagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond reputesagar - has a reputation beyond repute
Default Re: एलियंस

sagar - is offline   Reply With Quote
Old 26-04-2011, 09:49 PM   #20

Bookmarks

Tags
aliens, dangerous, nature, shocking, strange

Thread Tools
Display Modes

Posting Rules
You may not post new threads
You may not post replies
You may not post attachments
You may not edit your posts

BB code is On
Smilies are On
[IMG] code is On
HTML code is Off

All times are GMT +5. The time now is 11:58 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.