15-06-2012, 01:02 PM | #21 |
Special Member
Join Date: Jun 2010
Location: Jhumri Tillaiya
Posts: 2,429
Rep Power: 21 |
Re: वधू चाहिए :: अरविंद गोखले
अंजली, गौरी और वसुमती उसके आँखों के सामने घूमने लगी। अंजली उसे अच्छी लगी थी उसका सीधापन, किसी पर भी दिल लगाने की आदत... गौरी उसे ठीक लग रही थी क्यों कि वह अच्छी गृहस्थी सँभालनेवाली थी, और वसुमती का जिद्दी स्वभाव माधव को उसकी ओर खींच रहा था। अंजली जैसी लड़की जो साईबाबा के चंगुल में फँस कर मानसिक रोगी बनती जा रही हैं, उसे मेरी मदद की ज़रूरत हैं। वह किसी के साथ भी दिल लगा सकती है तो मेरी तरफ़ भी उसके प्यार का झुकाव कोई नामुमकिन बात नहीं है। |
15-06-2012, 01:02 PM | #22 |
Special Member
Join Date: Jun 2010
Location: Jhumri Tillaiya
Posts: 2,429
Rep Power: 21 |
Re: वधू चाहिए :: अरविंद गोखले
गौरी को भी तो आधार चाहिए। उसे ज़रूरत है ऐसे आदर्श पुरुष की जिसके सहारे वह जीवन में फल-फूल सकती है। वही आदर्श पत्नी और माता बन सकती हैं। लेकिन मैं तो वसुमती जैसी स्वतंत्र ख़यालों की पूरक और प्रेरक पत्नी चाहता हूँ।
वसुमती तलाकशुदा है लेकिन उसका पति अभी ज़िन्दा है। उससे तो अच्छा गौरी का है जो अब इस दुनिया में ही नहीं हैं। फिर तो गौरी ही ठीक रहेगी। लेकिन वसुमति को अपने पति से खूब नफ़रत है, सो वह तो उसके लिए मर ही चुका है। गौरी को उसके पति से ज़्यादा प्यार था, इसलिए वह उसकी स्मृति में खोई रहती है। फिर तो सब में अंजली सबसे अच्छी क्यों कि उसकी पहले शादी ही नहीं हुई है। लेकिन ऐसे साधु के चमत्कार से प्रभावित लड़की अपनी सहचरी बनाने लायक मैं नहीं समझता। कैसी यह दुविधाएँ हैं। |
15-06-2012, 01:02 PM | #23 |
Special Member
Join Date: Jun 2010
Location: Jhumri Tillaiya
Posts: 2,429
Rep Power: 21 |
Re: वधू चाहिए :: अरविंद गोखले
ऐसी दुविधा में फँसा हुआ माधव दिन रात सोच कर उसी में उलझता चला गया। ऐसी उलझन में डूब कर वह सोचते सोचते किनारे आ गया था। फिर उसने निर्णय किया। यही इन्हीं तीन में से एक। ऐसी ही जिसमें कुछ ऐब हो लेकिन मेरी जैसी कुछ अलग। ऐसी अलग कौन? उसने दिलो दिमाग दाँव पर लगा कर निर्णय ले ही डाला।
बस! उसका फ़ैसला हो गया। जो कुछ ऐब था वह अब ऐब नहीं रहा और रास्ता साफ़ नज़र आने लगा। "महल" की तरफ़ जाने वाली राह! "स्वप्ना" में भोजन के लिए और भावी जीवन के स्वप्न संजोने के लिए दावत देनेवाला खत वह अपनी भावी वधू को लिखने लगा। |
Bookmarks |
|
|