15-01-2013, 06:44 PM | #1 |
VIP Member
|
बॉलीवुड की ये 10 फिल्में जो हैं ऑल टाइम ब्लॉक&
बिहार में भोजपुरी फिल्में खूब चलती हैं। इन फिल्मों में ज्यादातर निर्माता-निर्देशक अश्लीलता परोसते हैं और इसे पैसे कमाने का सबसे आसान रास्ता मानते है। निर्माता-निर्देशकों का दो-टूक जवाब होता है कि भोजपुरी में जैसी फिल्में चलेंगी, वैसी ही दिखाएंगे। लेकिन, निर्माता-निर्देशकों की बातें तब झूठी प्रतीत होती हैं, जब बॉलीवुड के रिकॉर्ड्स पर नजर जाती है। बिहार के लोगों ने ऐसी फिल्मों को ज्यादातर पसंद किया है, जो या तो देशभक्ति हो, या फिर पारिवारिक। इस लिस्ट में जहां सन्नी देओल अभिनीत 'गदरः एक प्रेम कथा' शामिल है, तो वहीं धर्मेंद्र-अमिताभ अभिनीत 'शोले' भी है। भोजपुरी निर्माता-निर्देशकों के लिए ये तथ्य चौंकाने वाला हो सकता है कि जो हिंदी फिल्में बिहार में हिट हुई हैं, जिन्हें बिहार के लोगों ने पसंद किया है, उन फिल्मों में कहीं भी कोई अश्लीलता या द्विअर्थी संवाद नहीं हैं।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
15-01-2013, 06:45 PM | #2 |
VIP Member
|
Re: बॉलीवुड की ये 10 फिल्में जो हैं ऑल टाइम ब्लॉ
गदरः एक प्रेम कथाः सन्नी देओल की यह फिल्म पूरे बिहार में अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है। 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म ने पूरे बिहार में 7 करोड़ 85 लाख रूपए का बिजनेस किया था।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
15-01-2013, 06:46 PM | #3 |
VIP Member
|
Re: बॉलीवुड की ये 10 फिल्में जो हैं ऑल टाइम ब्लॉ
जानवरः अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'जानवर' भी बिहार में काफी सफल रही थी। इस फिल्म ने न सिर्फ अक्षय कुमार को बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की रेस में ला दिया, बल्कि बिहार में दूसरे नंबर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनी। 1999 में बनी इस फिल्म ने पूरे बिहार में 7 करोड़ 35 लाख का कारोबार किया था। बिहार की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर लिस्ट में यह फिल्म भी शामिल है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
15-01-2013, 06:47 PM | #4 |
VIP Member
|
Re: बॉलीवुड की ये 10 फिल्में जो हैं ऑल टाइम ब्लॉ
हम आपके हैं कौनः सलमान खान की इस फिल्म ने बिहार में 7 करोड़ 15 लाख का कारोबार किया था। यह फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी बिहार की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर लिस्ट में शामिल है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
15-01-2013, 06:48 PM | #5 |
VIP Member
|
Re: बॉलीवुड की ये 10 फिल्में जो हैं ऑल टाइम ब्लॉ
राजा हिंदुस्तानीः आमीर खान की यह फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 6 करोड़ 80 लाख की कमाई की थी। यह फिल्म भी बिहार की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर लिस्ट में शुमार है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
15-01-2013, 06:49 PM | #6 |
VIP Member
|
Re: बॉलीवुड की ये 10 फिल्में जो हैं ऑल टाइम ब्लॉ
दबंगः सलमान खान की यह फिल्म जहां सौ करोड़ी लिस्ट में शामिल हुई थी, वहीं इस फिल्म ने बिहार में भी ब्लॉकबस्टर हिट हुई। इस फिल्म ने बिहार में 5 करोड़ 85 लाख का बिजनेस कर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में शामिल हुई।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
15-01-2013, 06:50 PM | #7 |
VIP Member
|
Re: बॉलीवुड की ये 10 फिल्में जो हैं ऑल टाइम ब्लॉ
करण-अर्जुनः रितिक रोशन के पिता राकेश रोशन निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान थे। यह फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी और साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने बिहार मे भी खूब कमाई की। लोगों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया। फिल्म ने बिहार में 5 करोड़ 75 लाख की कमाई की थी।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
15-01-2013, 06:51 PM | #8 |
VIP Member
|
Re: बॉलीवुड की ये 10 फिल्में जो हैं ऑल टाइम ब्लॉ
अंदाजः अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता अभिनीत इस फिल्म को बिहार में भी काफी रिस्पॉंस मिला। फिल्म म्यूजिकल हिट थी। इस फिल्म ने बिहार में 5 करोड़ 25 लाख की कमाई की।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
15-01-2013, 06:52 PM | #9 |
VIP Member
|
Re: बॉलीवुड की ये 10 फिल्में जो हैं ऑल टाइम ब्लॉ
विवाहः शाहिद कपूर और अमृता राव की इस फिल्म को बिहार जबर्दस्त सफलता मिली। भारतीय संस्कृति को दिखाने वाली 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म को हर जगह पसंद किया गया। इस फिल्म ने बिहार में 4 करोड़ 80 लाख का कारोबार कर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर लिस्ट में शुमार हुई।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
15-01-2013, 06:53 PM | #10 |
VIP Member
|
Re: बॉलीवुड की ये 10 फिल्में जो हैं ऑल टाइम ब्लॉ
दुल्हे राजाः गोविंदा अभिनीत यह फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने 4 करोड़ 20 लाख का कारोबार किया था।

Bookmarks |
|
|