05-02-2014, 04:30 PM | #1 |
VIP Member
|
पूरे देश में बच्चियां खतरे में
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजय गर्ग ने कहा, ‘बलात्कार की हाल की भयावह घटनाओं ने समाज में हंगामा पैदा किया है। ऐसा प्रतीत होता है कि देश भर में बच्चे खतरे में है। इस उम्र के बच्चे खतरे में हैं और यौन हमले के आसान शिकार हैं। इन हालात के मद्देनजर दोषी किसी ढिलाई का हकदार नहीं है।‘ अदालत ने मोइम पर 3 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। उसने निर्देश दिया कि फैसले की एक प्रति दिल्ली राज्य कानूनी सेवा प्राधिकार, पूर्वी दिल्ली इस निर्देश के साथ भेजी जाए कि पीडि़त मुआवजा योजना के तहत दिल्ली सरकार के दिशानिर्देश के प्रावधानों के अनुरूप पीडि़ता को दिया जाए। पुलिस के अनुसार यह घटना नवंबर 2011 को हुई। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची के पिता के घर से जाने के बाद युवक उसे अपने साथ एक पार्क में ले गया और उसका बलात्कार किया। दो होमगार्ड ने पीडि़ता के साथ दोषी को पकड़ा और दोनों को पुलिस थाने ले गए जहां मोइम को गिरफ्तार कर लिया गया।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
05-02-2014, 04:33 PM | #2 |
VIP Member
|
Re: पूरे देश में बच्चियां खतरे में
नौ साल की बच्*ची से दुष्*कर्म, अस्*पताल में भर्ती
बाड़ा हिंदूराव थानाक्षेत्र के आजाद मार्केट, टोकरीवालान में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म व कुकर्म का मामला सामने आया है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची का सोमवार को एक ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक अगर जरूरत पड़ी तो और भी ऑपरेशन किया जा सकता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, कुकर्म व पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उपायुक्*त उत्तरी जिला सिंधु पिल्लई के मुताबिक गोपी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती में नगर थानाक्षेत्र का रहने वाला है। यहां उत्तरी जिले में सब्जीमंडी इलाके में किराए पर रहकर वह हलवाई का काम करता है। वह अविवाहित है। उसके बहनोई आजाद मार्केट के टोकरीवालान में किराए पर रहते हैं। गोपी अक्सर उनके पास जाता रहता था। रविवार को भी वह उनके पास आया था। शाम को पड़ोस की दो बहनों को घर के बाहर खेलते देख गोपी नौ वर्षीय बड़ी बहन को चॉकलेट दिलाने के बहाने एक दुकान पर लेकर चला गया। वहां चॉकलेट दिलाने के बाद शाम करीब सात बजे बच्ची को पास की सुनसान जगह पर लेकर चला गया और मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म व कुकर्म किया। उधर, पीड़ित की छोटी बहन ने घर जाकर अपनी मां से बताया कि दीदी को गोपी अपने साथ ले गया है। उसकी मां उसे ढूंढते हुए सुनसान इलाके की तरफ पहुंची तो बेटी को खून से लथपथ देखकर वह चिल्ला उठी। शोर सुन लोगों ने गोपी को दबोच लिया। बच्ची को बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पिता का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज में देरी की।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
|
|