15-04-2014, 08:31 PM | #1 |
Member
Join Date: Sep 2013
Location: New delhi
Posts: 200
Rep Power: 14 |
बच्चे के ज़ोर ज़ोर से रोने की आवाज़ आती है...bansi
आज भी किसी बच्चे के ज़ोर ज़ोर से रोने की आवाज़ आती है क्यूँ जलने दिया उसको रो रो कर वो सब से कहता है लेकिन अक्सर कोई भी उसकी बात को आज भी समझ पता नहीं है जिस माँ ने खो दिया हो अपने बच्चों को दंगों में उस माँ को आज भी चैन से नीद आती नहीं है जिस बाप ने परिवार को तबाह होते देखा है दंगों में मुदद्तों बाद भी उस बाप का खून खौल उठता है ना बदला ले सका ना उसको इंसाफ़ मिला आज तक इसलिए बेबसी के अहिसास से आज भी वो आराम से जी पता नहीं है सारे नेता हमारे देश को कितना न महान बताते हैं मगर जहाँ इंसाफ़ के लिए तरसते हों वो देश महान हो सकता नहीं है रोता है दिल देख, होती हैं बातें मगर इंसाफ़ मिलता नहीं है कब बदलेंगे हालत देश के ‘बंसी ‘ समझ पाता नहीं है मुदद्तें हुई पड़ोस के घर को दंगो में जले हुए लेकिन आज भी किसी बच्चे की ज़ोर ज़ोर से रोने की आवाज़ आती है बंसी(मधुर) Last edited by Bansi Dhameja; 16-04-2014 at 06:43 AM. |
16-04-2014, 06:25 AM | #2 |
Special Member
|
Re: बच्चे के ज़ोर ज़ोर से रोने की आवाज़ आती है...ba
बहुत अच्छी रचना बंसी जी
__________________
घर से निकले थे लौट कर आने को मंजिल तो याद रही, घर का पता भूल गए बिगड़ैल |
16-04-2014, 06:41 AM | #3 |
Member
Join Date: Sep 2013
Location: New delhi
Posts: 200
Rep Power: 14 |
Re: बच्चे के ज़ोर ज़ोर से रोने की आवाज़ आती है...ba
|
16-04-2014, 09:46 AM | #4 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
Re: बच्चे के ज़ोर ज़ोर से रोने की आवाज़ आती है...ba
बंसी जी ,रचना दर्द बयाँ करती है असामाजिक तत्व दंगे करके चले जाते है परन्तु जो दंगे का शिकार हूआ हो उसपे क्या बीतती है आपकी रचना यह बयाँ करती है
|
16-04-2014, 11:28 AM | #5 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
Re: बच्चे के ज़ोर ज़ोर से रोने की आवाज़ आती है...ba
बहुत सुन्दर.
दंगों की विभीषिका की पृष्ठभूमि में एक बच्चे का रुदन मानव मात्र को झिंझोड़ने का काम करता है. यह चीत्कार उसे जगाने में कितना सफल होगा, मालूम नहीं लेकिन प्रयत्न करते रहना जरूरी है.
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) |
17-04-2014, 08:21 PM | #6 |
Member
Join Date: Sep 2013
Location: New delhi
Posts: 200
Rep Power: 14 |
Re: बच्चे के ज़ोर ज़ोर से रोने की आवाज़ आती है...ba
|
17-04-2014, 08:26 PM | #7 |
Member
Join Date: Sep 2013
Location: New delhi
Posts: 200
Rep Power: 14 |
Re: बच्चे के ज़ोर ज़ोर से रोने की आवाज़ आती है...ba
ईश्वर की कृपा है कि कुच्छ लिख पाता हूँ. rajnish manga जी बहुत बहुत धन्यवाद.
|
Bookmarks |
|
|