18-12-2017, 09:26 PM | #1 |
Diligent Member
Join Date: May 2014
Location: east africa
Posts: 1,288
Rep Power: 65 |
एक तुम्ही तो हो कृष्ण
बह गए थे अनजान एक बहाव से हम न आसमा दिख रहा न ज़मीं दिख रही थी न ही एहसास कोई न ही मन में कमी थी एक सूनापन छा गया सब और था तब यारो थे किंकर्तव्य विमूढ़ से हम क्या होता होगा सबके संग ऐसा कभी ? सोच सोच अब भी घबरा से गए हम फिर भी कैसी थी शक्ति व कैसी पिपासा ज्ञान के चक्षुओं में आस की एक लौ थी वो सपने सुनहरे भविष्य के हमने . किस आस पर किस सहारे पे देखे वो शक्ति वो प्रेरणा आपकी थी एक हारे हुए मन का बल आपसे था ओ कान्हा ! जब जब मानव मन हारा तब तब तुमने भरा जोश व दिया सहारा इन चक्षुओं की प्यास बन तुम आ गये ग़म के मारों के ग़म सभी पिघला गये टूटा था मन मेरा जोड़ दिया कान्हा आशा की इक ज्योत जला दी न, किया मानव मन को कभी निराश तुमने काटा जीवन से नैराश्य वैराग्य रक्षण करते भक्तों का बंशी बजैया सकल विश्व में पूर्ण पुरुषोत्तम इक तुम ही तो हो मेरे कृष्ण कन्हैया !! |
19-12-2017, 10:14 AM | #2 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
Re: एक तुम्ही तो हो कृष्ण
बहुत सुन्दर भाव. जब भी मानव मन कठिनाइयों में तथा जीवन के उतार चढ़ाव में बहता है, उस समय ईश्वर ही सहारा देता है और हमें उससे बाहर निकलता है. जरुरत है विश्वास की. अत्यंत सुंदर रचना. इसे शेयर करने के लिए धन्यवाद, बहन पुष्पा जी.
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) |
19-12-2017, 11:16 AM | #3 |
Diligent Member
Join Date: May 2014
Location: east africa
Posts: 1,288
Rep Power: 65 |
Re: एक तुम्ही तो हो कृष्ण
[QUOTE=rajnish manga;562528]बहुत सुन्दर भाव. जब भी मानव मन कठिनाइयों में तथा जीवन के उतार चढ़ाव में बहता है, उस समय ईश्वर ही सहारा देता है और हमें उससे बाहर निकलता है. जरुरत है विश्वास की. अत्यंत सुंदर रचना. इसे शेयर करने के लिए धन्यवाद, बहन पुष्पा जी.[/QUOTE
बहुत बहुत धन्यवाद भाई। .. सच कहा भाई आपने इंसान के जीवन की हर मुश्किल का हल उनके पास ही है। जरुरत है तो बस श्रद्धा और विश्वास की। |
Bookmarks |
|
|