06-10-2013, 07:49 PM | #131 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
शिया मुस्लिम को शोक इतिहास में कई सभ्यताओं में रक्तपात के उदाहरण मिलते हैं। दुनियाभर में शिया मुस्लिम पैगंबर साहब के पोते इमाम हुसैन की मौत में शोक व्यक्त करते हैं। हुसैन की मौत शिया मुस्लिम द्वारा 7वीं सदी में करबला के युद्ध में हुई थी। सभी शिया हुसैन की याद में शोक करते हुए कहते हैं, हम उस युद्ध में क्यों नहीं थे, अगर होते तो हुसैन को बचा लेते। सभी शिया खुद को पाप का भागीदार मानते हैं। वह अपने ऊपर अत्याचार करते हैं और खुद को लहूलुहान करते हैं। |
06-10-2013, 07:50 PM | #132 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
बंजी जंपिंग पेसिफिक द्वीपसमूह पर स्थित बनलेप गांव में बड़ी अजीब रस्म निभाने की परंपरा है। कोल नामक सह परंपरा लैंड डायविंग या बंजी जंपिंग कहलाती है। ग्रामीण लोग ड्रम बजाते हैं, नाचते हैं और गाते हैं। वह लकड़ी के ऊंचे टॉवर से पैरों में रस्सी में बांधकर छलांग लगाते हैं। कई बार इसमें हड्डी टूटने का खतरा रहता है। इनकी मान्यता है कि जितनी ऊंचाई से यह कूदेंगे, भगवान उतना ही आशीर्वाद देंगे। |
06-10-2013, 07:50 PM | #133 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
जादू और वशीकरण वोडून पश्चिमी अफ्रीका के हिस्से का एक धर्म है। इनकी एक रस्म के अनुसार, इस समुदाय के लोग जंगलों में तीन दिन तक बिना खाने और पानी के रहते हैं। यह यह आत्माओं से खुद को जोड़ते हैं। लोगों का मानना है कि उनका शरीर बेहोश हो जाता |
06-10-2013, 07:51 PM | #134 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
आकाश में दफन तिब्बत के बौद्ध समुदाय के लोग पवित्र रस्म झाटोर हजारों सालों से निभाते आ रहे हैं। इसके स्काय बरिल भी कहते हैं। यह मृत शरीर को खुले आसमान में गिद्धों को दूसरे पक्षियों के लिए रख देते हैं। तिब्बत में मान्यता है कि इससे इंसान का पुर्नजन्म होगा। यहां मृत व्यक्ति के लाशा को टुकड़ों में काट कर सबसे ऊंची जगह फैला दिया जाता है। |
06-10-2013, 07:52 PM | #135 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
आग पर से चलना मलेशिया के पेनांग में 9 देवताओं का त्यौहार मनाने की परंपरा है। यहां की धार्मि मान्यता के मुताबिक, आग के अंगारों पर चलने का चलन है। विश्वास है कि इससे यह आग से निकल कर पवित्र हो जाएंगे और बुरी शक्तिओं के बंधन से मुक्त हो जाएंगे। |
06-10-2013, 07:52 PM | #136 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
मृत शरीर के साथ नाचना भले ही आप सोच कर थोड़ा हंसे, लेकिन यह सच है कि मेडागास्कर में आदमी के मरने के बाद त्यौहार जैसा माहौल होता है। फामाडिहाना यानी टर्निग ऑफ द बोन्स रस्म में लोग दफन शवों को फिर से निकाल उनकी यात्रा निकालते हैं। इस दौरान लोग गाते हैं, नाचते हैं। मस्जिद में कब्रों के नजदीक जोर से म्यूजिक बजाते हैं। इसी अजीबोगरीब परंपरा को दो साल से सात साल के बीच में किया जाता है। |
06-10-2013, 07:53 PM | #137 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
शरीर को भेदना थाईलैंड के फुकेट में हर साल वेजेटैरियन फेस्टिवल मनाया जाता है। यह सबसे ज्यादा हिंसात्मक और दर्दनाक रस्म है। इसमें भक्त लोग चाकू, भाला, बंदूक, सुई, तलवारें और हुक जैसी चीजों से अपने शरीर को भेदते हैं। इनका विश्वास है कि भगवान उनकी रक्षा कर रहे हैं। |
06-10-2013, 08:21 PM | #138 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
नवरात्र: विचित्र परंपरा से जुड़ा है वेश्याओं का नाम
वाराणसी. पूरे देश में नवरात्री का महा पर्व शुरु हो चुका है। हर ओर तैयारियां जोरों पर हैं। लेकिन दुर्गा पूजा में दुर्गा प्रतिमाओं को लेकर एक विचित्र परंपरा सदियों से चली आ रही है। शक्ति की देवी की अराधना मुक्ति के लिए भी की जाती है। अनादि काल से ही काशी के मंदिर में संगीत संध्या, भगवान भोले नाथ का विवाह उत्सव और तमाम कार्यक्रमों में नगर वधुएं शिरकत करती हैं। संगीतमयी साधना से प्रभु को प्रसन्न करने का तप करती हैं। ऐसे में मां की मिट्टी की मूर्ति बनाने से पहले मूर्तिकार एक अद्भुत परंपरा का निर्वहन करते हैं । नगर वधुओं के दरवाजे से मिट्टी मांग कर लाते हैं और प्रतिमा बनने वाली मिट्टियों में मिला दिया जाता हैं। सैकड़ों वर्षों से इस परंपरा का निर्वहन काशी के मूर्तिकारों के साथ नगर वधुएं भी करती आ रही हैं। |
06-10-2013, 08:23 PM | #139 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
क्या है अनोखी परंपरा के पीछे का कारण पंडित ध्रुव पाण्डेय ने बताया कि नारी शक्ति का रुप होती है। मां भगवती के हर रुप की पूजा होती है। प्राचीन परंपरा रही है कि मंदिर निर्माण हो या फिर मूर्ति निर्माण नगर वधुओं के दर से मिट्टी जरूर लाई जाती है। ताकि भगवान उनको जिल्लत भरी जीवन से मुक्ति दें। काशी तो भोलेनाथ की नगरी हैं और उन्हें संगीत का राजा नटवर नागर भी कहा जाता है। |
06-10-2013, 08:24 PM | #140 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
प्राचीन काल से ही भगवान को प्रसन्न करने के लिए संगीत अराधना कर नगर वधुएं उत्सवों में नृत्य करती आई हैं। दुर्गा पूजा से पहले मूर्तिकार जब मां दुर्गा की मूर्ति बनाना शुरु करते हैं, उससे पहले नगर वधुओं के दरवाजे से मिट्टी मांगकर ले आते हैं। इतना ही नहीं पंडित ध्रुव पाण्डेय ने बताया कि मूर्तिकार सात जगहों की मिट्टी पहले लेकर आते थे। अब कुछ ही परंपरा बची है। |
Bookmarks |
Tags |
अजब गज़ब खबर, ajab gazab, ajab gazab khabren, ajab khabren, bizzare news, farmer protest in paris, gazab khabren, grumpy cat, mosque made by sikhs |
|
|