30-10-2013, 10:49 AM | #1 |
VIP Member
|
सच कहते हो कल किसने देखा है
सच कहते हो कल किसने देखा है,
लेकिन जो आज है वो तो अपने बस में है। जो कल करने की सोचे हैं क्यूँ न उसे आज ही करते हैं। जिस प्यार का इज़हार कल करना था, क्यूँ न आज उसे हम करते हैं। जिस बात को कल कहने वाले थे, क्यूँ न आज ही उसको कहते हैं। जिनकी दोस्ती अजीज है हमको, क्यूँ न आज उन्ही से मिलते हैं। जिन बीजों को कल बोने वाले थे, क्यूँ न आज ही उनको बोते हैं। जिस बात को कई दिनों से दाबे हैं, क्यूँ न आज उसी को कहते हैं। कल जो हमको ख़त लिखना था, क्यूँ न आज ही उसको लिखते हैं। जिन पलों को कल जीना था, क्यूँ न आज ही उनको जीते हैं। सच कहते हो कल किसने देखा है, लेकिन जो आज है वो तो अपने बस में है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
|
|