My Hindi Forum

Go Back   My Hindi Forum > Art & Literature > Mehfil
Home Rules Facebook Register FAQ Community

Reply
 
Thread Tools Display Modes
Old 01-02-2014, 10:05 PM   #31
rajnish manga
Super Moderator
 
rajnish manga's Avatar
 
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
rajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond repute
Default Re: लौह-ओ-कलम (स्याही और कलम)

ग़ज़ल
खुशबू सी आ रही है इधर ज़ाफ़रान की
खुशबू सी आ रही है इधर ज़ाफ़रान की,
खिडकी खुली है ग़ालिबन उनके मकान की।
हारे हुए परिन्दे ज़रा उड़ के देख तो
,
आ जायेगी ज़मीन पे छत आसमान की।
बुझ जाये सरे आम ही जैसे कोई चिराग
,
कुछ यूँ है शुरुआत मेरी दास्तान की।
ज्यों लूट ले कहार ही दुल्हन की पालकी
,
हालत यही है आजकल हिन्दुस्तान की।
ज़ुल्फों के पेंचो - ख़म में उसे मत तलाशिये
,
ये शायरी ज़ुबां है किसी बेज़ुबान की।
'नीरज' से बढ़कर और धनी कौन है यहाँ
,
उसके हृदय में पीर है सारे जहान की।
गोपालदास नीरज
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)
rajnish manga is offline   Reply With Quote
Old 01-02-2014, 10:19 PM   #32
rajnish manga
Super Moderator
 
rajnish manga's Avatar
 
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
rajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond repute
Default Re: लौह-ओ-कलम (स्याही और कलम)

पेशे-ख़िदमत है श्री गोपालदास 'नीरज' की प्रसिद्ध रचना - 'कारवाँ गुजर गया, गुबार देखते रहे !'
(इस गीत को फिल्म “नई उम्र की नई फ़सल” में भी शामिल किया गया था)

स्वप्न झरे फूल से,
मीत चुभे शूल से
,
लुट गये सिंगार सभी बाग़ केबबूल से
,
और हम खड़े-खड़े बहार देखते रहे
कारवां गुज़र गया, गुबार देखतेरहे!

नींद भी खुली न थी कि हाय धूप ढल गई
,
पाँव जब तलक उठे कि ज़िन्दगीफिसल गई
,
पात-पात झर गये कि शाख़-शाख़ जल गई
,
चाह तो निकल सकी न, पर उमर निकलगई
,
गीत अश्क़ बन गए
,
छंद हो दफ़न गए
,
साथ के सभी दिऐ धुआँ-धुआँ पहनगये
,
और हम झुके-झुके
,
मोड़ पर रुके-रुके
उम्र के चढ़ाव का उतार देखतेरहे
कारवां गुज़र गया, गुबार देखते रहे।

क्या शबाब था कि फूल-फूल प्यारकर उठा
,
क्या सुरूप था कि देख आइना मचल उठा
इस तरफ जमीन और आसमां उधरउठा
,
थाम कर जिगर उठा कि जो मिला नज़र उठा
,
एक दिन मगर यहाँ
,
ऐसी कुछ हवाचली
,
लुट गयी कली-कली कि घुट गयी गली-गली
,
और हम लुटे-लुटे
,
वक्त सेपिटे-पिटे
,
साँस की शराब का खुमार देखते रहे
कारवां गुज़र गया, गुबार देखतेरहे।

हाथ थे मिले कि जुल्फ चाँद की सँवार दूँ
,
होंठ थे खुले कि हर बहारको पुकार दूँ
,
दर्द था दिया गया कि हर दुखी को प्यार दूँ
,
और साँस यूँ किस्वर्ग भूमी पर उतार दूँ
,
हो सका न कुछ मगर
,
शाम बन गई सहर
,
वह उठी लहर किदह गये किले बिखर-बिखर
,
और हम डरे-डरे
,
नीर नयन में भरे
,
ओढ़कर कफ़न, पड़ेमज़ार देखते रहे
कारवां गुज़र गया, गुबार देखते रहे!

माँग भर चली कि एक, जब नई-नई किरन
,
ढोलकें धुमुक उठीं, ठुमक उठे चरण-चरण
,
शोर मच गया कि लो चलीदुल्हन, चली दुल्हन
,
गाँव सब उमड़ पड़ा, बहक उठे नयन-नयन
,
पर तभी ज़हरभरी
,
ग़ाज एक वह गिरी
,
पुंछ गया सिंदूर तार-तार हुई चूनरी
,
और हम अजानसे
,
दूर के मकान से
,
पालकी लिये हुए कहार देखते रहे।
कारवां गुज़र गया, गुबार देखते रहे।

**
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)
rajnish manga is offline   Reply With Quote
Old 02-02-2014, 07:59 PM   #33
rajnish manga
Super Moderator
 
rajnish manga's Avatar
 
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
rajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond repute
Default Re: लौह-ओ-कलम (स्याही और कलम)

नीरज के दोहे
मौसम कैसा भी रहे कैसी चले बयार
बड़ा कठिन है भूलना पहला-पहला प्यार

अमरीका में मिल गया जब से उन्हें प्रवेश
उनको भाता है नहीं अपना भारत देश

बुरे दिनों में कर नहीं कभी किसी से आस
परछाई भी साथ दे, जब तक रहे प्रकाश

वाणी के सौन्दर्य का, शब्दरूप है काव्य,
मानव होना भाग्य है, कवि होना सौभाग्य


दिखे नहीं फिर भी रहे खुशबू जैसे साथ
उसी तरह परमात्मा संग रहे दिन रात

मिटे राष्ट्र कोई नहीं हो कर के धनहीन
मिटता जिसका विश्व में गौरव होता क्षीण

यदि तुम पियो शराब तो इतना रखना याद
इस शराब ने हैं किये, कितने घर बर्बाद

रहे शाम से सुबह तक मय का नशा ख़ुमार
लेकिन धन का तो नशा कभी न उतरे यार

रामराज्य में इस कदर फैली लूटम-लूट
दाम बुराई के बढ़े, सच्चाई पर छूट

काग़ज़ की एक नाव पर मैं हूँ आज सवार
और इसी से है मुझे करना सागर पार

-
गोपालदास नीरज
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)
rajnish manga is offline   Reply With Quote
Old 15-02-2014, 10:03 PM   #34
rajnish manga
Super Moderator
 
rajnish manga's Avatar
 
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
rajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond repute
Default Re: लौह-ओ-कलम (स्याही और कलम)

वसीम बरेलवी
18 फरवरी 1940 को जन्में वसीम बरेलवी का मूल नाम जाहिद हसन वसीम है। उनकी मकबूलियत उनकी ग़ज़लों से है। उर्दू के इस शायर के नाम 'आंखों आंखों रहे', 'मौसम अंदर-बाहर के', 'मिजाज', 'मेरा क्या' सरीखे चर्चित कविता-संग्रह हैं।
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)
rajnish manga is offline   Reply With Quote
Old 15-02-2014, 10:06 PM   #35
rajnish manga
Super Moderator
 
rajnish manga's Avatar
 
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
rajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond repute
Default Re: लौह-ओ-कलम (स्याही और कलम)

ग़ज़ल
उसूलों पर जहां आंच आये टकरानाज़रूरी है
उसूलों पर जहां आंच आये टकरानाज़रूरी है
जो जिन्दा हों तो फ़िर जिंदा नज़र आना ज़रूरी है

नयी उम्रों कीखुद-मुख्तारियों को कौन समझाए
कहाँ से बच के चलना है कहाँ जाना ज़रूरीहै

थके हारे परिंदे जब बसेरे के लिए लौटे
सलीकामंद शाखों ने कहा लचक जानाज़रूरी है

बहुत बेबाक़ आँखों में तालुक़ टिक नहीं पाता
मुहब्बत में कशिशरखने को शर्माना ज़रूरी है

सलीका ही नहीं शायद उसे महसूस करने का
जो कहताहै ख़ुदा है तो नज़र आना ज़रूरी है

मेरे होठों पे अपनी प्यास रख दो और फ़िरसोचो
कि इस के बाद भी दुनिया में कुछ पाना ज़रूरी है



---- वसीम बरेलवी
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)
rajnish manga is offline   Reply With Quote
Old 15-02-2014, 10:09 PM   #36
rajnish manga
Super Moderator
 
rajnish manga's Avatar
 
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
rajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond repute
Default Re: लौह-ओ-कलम (स्याही और कलम)

ग़ज़ल
मैं इस उम्मीद पे डूबा के तू बचा लेगा
मैं इस उम्मीद पे डूबा के तू बचा लेगा
अब इसके बाद मेरा इम्तेहान क्या लेगा

ये एक मेला है वादा किसी से क्या लेगा
ढलेगा दिन तो हर एक अपना रास्ता लेगा

मैं बुझ गया तो हमेशा को बुझ ही जाऊँगा
कोई चराग़ नहीं हूँ जो फिर जला लेगा

कलेजा चाहिए दुश्मन से दुश्मनी के लिए
जो बे-अमल है वो बदला किसी से क्या लेगा

मैं उसका हो नहीं सकता बता न देना उसे
सुनेगा तो लकीरें हाथ की अपनी जला लेगा

हज़ार तोड़ के आ जाऊँ उस से रिश्ता वसीम
मैं जानता हूँ वो जब चाहेगा बुला लेगा


---- वसीम बरेलवी
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)
rajnish manga is offline   Reply With Quote
Old 15-02-2014, 10:13 PM   #37
rajnish manga
Super Moderator
 
rajnish manga's Avatar
 
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
rajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond repute
Default Re: लौह-ओ-कलम (स्याही और कलम)

ग़ज़ल
क्या बताऊं कैसे ख़ुद को दर-ब-दर मैंने किया
क्या बताऊं कैसे ख़ुद को दर-ब-दर मैंने किया,
उम्र भर किस-किस के हिस्से का सफ़र मैंने किया ।

तू तो नफ़रत भी न कर पाएगा उस शिद्दत के साथ
,
जिस बला का प्यार तुझसे बे-ख़बर मैंने किया ।

कैसे बच्चों को बताऊँ रास्तों के पेचो-ख़म
ज़िन्दगी भर तो किताबों का सफ़र मैंने किया ।

शोहरतों की नज़्र कर दी शे
र की मासूमियत,
इस दिये की रोशनी को दर-ब-दर मैंने किया ।

चंद जज़्बातों से रिश्तों के बचाने को वसीम‘,
कैसा-कैसा जब्र अपने आप पर मैंने किया ।


---- वसीम बरेलवी
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)
rajnish manga is offline   Reply With Quote
Old 15-02-2014, 10:19 PM   #38
rajnish manga
Super Moderator
 
rajnish manga's Avatar
 
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
rajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond repute
Default Re: लौह-ओ-कलम (स्याही और कलम)

निदा फ़ाज़ली
निदा फ़ाज़ली
मूल नाम: मक्तिदा हसन निदा फ़ाज़ली जिन्हें निदा फ़ाज़ली के नाम से साहित्य जगत में जाना जाता है.

जन्म: 12 अक्तूबर 1938. जन्म स्थान, दिल्ली, भारत. कुछ प्रमुख कृतियाँ, आँखों भर आकाश, मौसम आते जाते हैं , खोया हुआ सा कुछ, लफ़्ज़ों के फूल, मोर नाच, आँख और ख़्वाब के दरमियाँ, सफ़र में धूप तो होगी और अन्य पुस्तकें.
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)
rajnish manga is offline   Reply With Quote
Old 15-02-2014, 10:23 PM   #39
rajnish manga
Super Moderator
 
rajnish manga's Avatar
 
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
rajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond repute
Default Re: लौह-ओ-कलम (स्याही और कलम)

निदा फ़ाज़ली साहब की बहुचर्चित रचना "मां"

बेसन की सोंधी रोटीपर खट्टी चटनी जैसी माँ
,
याद आता है चौका-बासन, चिमटा फुँकनी जैसी माँ


बाँस की खुर्री खाट के ऊपर हर आहट पर कान धरे
,
आधी सोई आधी जागी थकीदुपहरी जैसी माँ


चिड़ियों के चहकार में गूँजे राधा-मोहन अली-अली
,
मुर्गे की आवाज़ से खुलती, घर की कुंड़ी जैसी माँ


बीवी, बेटी, बहन, पड़ोसन थोड़ी-थोड़ी सी सब में
,
दिन भर इक रस्सीके ऊपर चलती नटनी जैसी माँ


बाँट के अपना चेहरा, माथा, आँखें जाने कहाँ गई
,
फटे पुराने इक अलबममें चंचल लड़की जैसी माँ
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)
rajnish manga is offline   Reply With Quote
Old 15-02-2014, 10:25 PM   #40
rajnish manga
Super Moderator
 
rajnish manga's Avatar
 
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
rajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond repute
Default Re: लौह-ओ-कलम (स्याही और कलम)

ग़ज़ल

अपना ग़म लेके कहीं और न जाया जाये
घर में बिखरी हुयी चीज़ों को सजाया जाये
|


जिन चिरागों को हवाओं का कोई खौफ़ नहीं
उन चिरागों को हवाओं से बचाया जाये
|

बाग़ में जाने के आदाब हुआ करते हैं
किसी तितली को न फ़ूलों से उड़ाया जाये
|

ख़ुदकुशी करने की हिम्मत नहीं होती सब में
और कुछ दिन यूँ ही औरों को सताया जाये
|

घर से मस्जिद है बहुत दूर चलो यूँ कर लें
किसी रोते हुए बच्चे को हंसाया जाये
|
---- निदा फ़ाज़ली


__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद)
(Let noble thoughts come to us from every side)

Last edited by rajnish manga; 15-02-2014 at 10:27 PM.
rajnish manga is offline   Reply With Quote
Reply

Bookmarks

Tags
abdul hamid 'adam' अदम, adam gondvi, akhtar shirani, bahadurshah zafar, bashir badr, bekal utsahi बेकल उत्साही, hafiz jalandhari, hasrat mohani हसरत मोहानी, jan nisar akhtar, jaun elia, mir taqi mir, momin, neeraj, nida fazli, parveen shakir, qaisar ul jafri, qateel shifai, rahat indori, rahi masoom raza, shaharyar, shefta, sukhanvar सुखनवर, sukhanwar सुखनवर, wasim barelvi, zauk


Posting Rules
You may not post new threads
You may not post replies
You may not post attachments
You may not edit your posts

BB code is On
Smilies are On
[IMG] code is On
HTML code is Off



All times are GMT +5. The time now is 08:14 PM.


Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.