12-12-2014, 07:39 PM | #9881 |
Special Member
Join Date: Sep 2012
Posts: 3,042
Rep Power: 22 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
रात को पलंग पर करवटें बदलते हुए पति ने अपनी पत्नी से कहा पति- डार्लिंग क्या बात है आज मुझे नींद नहीं आ रही..पत्नी-आ जाएगी, आंखें बंद करो और ऑफिस की लड़कियों के बारे में सोचना बंद करो.. ..पति, थोड़ी देर बाद- जानू नींद नहीं आ रही... . पत्नी खर्राटे लेते हुए-बर्तन पड़े हैं..जाकर धो लो.. ..पति-मैं तो नींद में बात कर रहा हूं....!!! |
12-12-2014, 07:39 PM | #9882 |
Special Member
Join Date: Sep 2012
Posts: 3,042
Rep Power: 22 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक जगह पर गाड़ी कि नीलामी हो रही थी। 10 लाख। 15 लाख। 20 लाख। 25 लाख। तभी वहाँ से संता गुजरा उसने बंता से कहा, "अरे यार ये गाड़ी देख खटारा जैसी लग रही है ये सब ज्यादा कीमत लगा रहें हैं कि नहीं, ऐसी भी क्या खूबी है इस गाड़ी में?" बंता बोला,"मैंने सुना है जो इस गाड़ी को खरीदता है उसकी पत्नी का एक्सीडेंट हो जाता है।" संता बोला,"मेरा 50 लाख।"
|
12-12-2014, 07:41 PM | #9883 |
Special Member
Join Date: Sep 2012
Posts: 3,042
Rep Power: 22 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
औरतों का एक सेमीनार हो रहा था। उनसे एक सवाल किया गया कि आप अपने पति से कितना प्यार करती हैं? सभी औरतों ने अपने हाथ उठा दिए। अगला सवाल था, `आपने अपने पति को i love you कब बोला था?` किसी ने आज सुबह, किसी ने पिछले कल, किसी ने कुछ दिन पहले बताया और कुछ को तो याद भी नहीं था। अब उनसे अपने-अपने मोबाइल से अपने पति को 'i love you, sweet heart' मैसेज भेजने को कहा गया और आपस में एक दूसरे को उनके पति के जवाब को पढ़ने के लिए कहा गया। पतियों के जवाब में मैसेज कुछ ऐसे थे: 1. मेरे बच्चों की प्यारी माँ, तू पागल हो गई है क्या? 2. अब क्या हो गया? कार तो नहीं ठोक दी? 3. क्या मतलब? 4. ?????? 5. क्या कर दिया है तुमने? इस बार नहीं छोडूंगा तुझे। 6. क्या खरीदने जा रही हो, डार्लिंग? कितने पैसे चाहिए? 7. सपना तो नहीं देख रहा हूँ मैं? 8. अरे मैडम! यह मैसेज गलती से तो मुझे नहीं भेज दिया? 9. सुबह ही तुम कह रही थी कि कहीं जाना है, ज्यादा तो नहीं पी ली है तुमने ? और अंत में एक साहब का मैसेज तो यह भी था। 10. कौन?
|
12-12-2014, 07:41 PM | #9884 |
Special Member
Join Date: Sep 2012
Posts: 3,042
Rep Power: 22 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
संता और जीतो की शादी हो गयी, संता ने सोचा ये एक नए ज़माने की शादी है इसलिए दोनों की जिम्मेवारियां बराबर होनी चाहिए। इसलिए हनीमून से लौट कर पहली ही सुबह संता जीतो के लिए बिस्तर पर ही ब्रेकफास्ट लाया। जीतो उसकी पाक कला से ज्यादा प्रभावित नहीं हुई, उसने बड़े अनादर से ट्रे की तरफ देखा और सूंघकर कहा,"उबला हुआ अंडा, मुझे तो तला हुआ अंडा चाहिए था।" अगली सुबह संता पूरे जोश में अपनी पत्नी की पसंद का तला हुआ अंडा ले आया, जीतो ने वो भी नहीं खाया,"तुम्हें पता नहीं मुझे अलग अलग किस्म के अंडे पसंद है? आज मुझे उबला हुआ अंडा चाहिए था।" अपनी पत्नी को खुश करने के लिए अगले दिन सुबह बंता ने उसकी पसंद के दो अंडे बनाये, एक उबला हुआ एक तला हुआ और कहा लो मेरी जान खाओ। जीतो एकदम गुस्से हो गयी, "तुम मूर्ख हो! तुमने गलत अंडा तल दिया और गलत उबाल दिया।"
|
12-12-2014, 07:42 PM | #9885 |
Special Member
Join Date: Sep 2012
Posts: 3,042
Rep Power: 22 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक बार संता अपनी बीवी के साथ जा रहा था। रास्ते में उसे एक दोस्त मिला, जिसे पुलिस ने पकड़ा हुआ था। संता ने उससे पूछा, "क्या हुआ?" दोस्त: मैंने अपनी बीवी को मार डाला। संता कुछ सोचते हुए बोला, "सज़ा क्या मिली है?" दोस्त: 6 हफ्ते। संता: बस 6 हफ्ते। संता ने आव देखा ना ताव फटाफट पुलिस की पिस्टल ली और अपनी बीवी को मार डाला। दोस्त रोते हुए बोला, "अबे साले तूने ये क्या किया?", पूरी बात तो सुनता 6 हफ्ते बाद मुझे फांसी दी जायेगी।
|
12-12-2014, 07:43 PM | #9886 |
Special Member
Join Date: Sep 2012
Posts: 3,042
Rep Power: 22 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
जीतो: तुम्हारे बेटे और बेटी की शादी हुई है, तुम्हारी बहु और दामाद कैसे हैं? पड़ोसन: मेरी बहु तो बहुत बुरी है, रोज़ लेट उठती है और मेरा बेटा उसके लिए चाय बनाता है, घर का कोई काम नहीं करती, और जब देखो मेरे बेटे से बाहर का खाना खाने के लिए कहती रहती है। पड़ोसन: और तुम्हार दामाद कैसा है? जीतो: मेरा दामाद तो फ़रिश्ता है, रोज मेरी बेटी को चाय बनाकर पिलाता है और वो आराम से उठती है, उसे घर का कोई काम करने नहीं देता और उसे अक्सर बाहर खाना खिलाने ले जाता है, ऐसा दामाद सबको मिले।
|
12-12-2014, 07:44 PM | #9887 |
Special Member
Join Date: Sep 2012
Posts: 3,042
Rep Power: 22 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
संता एक बार में जाता है और बार वाले से कहता है,"मुझे एक जोरदार पैग पिलाओ।" बार वाला पैग लेकर आता है, संता पैग उठाता है और इसे इसे एक सांस में पी जाता है। संता एक और पैग लाने के लिए कहता है वह भी जल्दी पी के रख देता है। पांच, छह पैग पीने के बाद बार वाला सोचता है, कि अब वो उसे और शराब नहीं पिलाएगा, बार वाला संता से कहता है, "अरे आज क्या बात है? क्या बीवी से झगड़ा हुआ है या कुछ और?" संता आह भरते हुए कहता है, "हाँ झगड़ा हुआ है और झगड़े के बाद मेरी बीवी ने कहा एक महीने तक उससे बात नहीं करनी।" बार वाले ने कहा, "तो इसमें गलत क्या है?" संता ने कहा, अरे आज बात न करने का आखिरी दिन है।
|
12-12-2014, 07:44 PM | #9888 |
Special Member
Join Date: Sep 2012
Posts: 3,042
Rep Power: 22 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक बार दो दोस्त गोरखपुर से दिल्ली जा रहे थे। डिब्बे में भीड़ ज्यादा थी तो उन्हें सीट नहीं मिल रही थी तो सीट के लिए उन्हें शरारत सूझी। उन्होंने अपने बैग से रबड़ का एक सांप निकाला और चुपके से डिब्बे में छोड़ दिया और चिल्लाने लगे। सांप... सांप! थोड़ी देर में डिब्बा खाली हो गया और उन्होंने जल्दी से बिस्तर जमाकर जगह रोक ली। सुबह जब आंख खुली, तो पांच बजे थे और गाड़ी किसी स्टेशन पर खड़ी थी। उन्होंने खिड़की से बाहर झांककर रेलवे के कर्मचारी से पूछा: यह कौन सा स्टेशन है? जवाब मिला: गोरखपुर। उन्होंने पूछा: क्या गाड़ी दिल्ली नहीं गई? कर्मचारी बोला: गाड़ी दिल्ली गई, लेकिन गाड़ी में सांप निकलने के कारण इस डिब्बे को काट दिया गया।
|
12-12-2014, 07:45 PM | #9889 |
Special Member
Join Date: Sep 2012
Posts: 3,042
Rep Power: 22 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
पति-पत्नी रात में बिस्तर पर खामोशी से लेटे हुए। आपस में कोई बात नहीं.... पत्नी के मन की चिंताएं.... 1. ये मुझसे बात क्यों नहीं कर रहे? 2. क्या अब मैं पहले जैसी खूबसूरत नहीं रही ? 3. कहीं मेरा वजन तो नही बढ़ गया ? 4. कहीं मेरे चेहरे की झुर्रियों पर इनका ध्यान ना गया हो? 5. कहीं इनके जीवन में कोई और तो नहीं आ गई ? 6. कहीं ये मेरी रोज की किच-किच से तंग तो नहीं आ गये? पति के मन की चिंता..... 1. ये धोनी ने इशांत शर्मा को ओवर क्यों दिया?
|
12-12-2014, 07:45 PM | #9890 |
Special Member
Join Date: Sep 2012
Posts: 3,042
Rep Power: 22 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
संता और बंता कई दिनों बाद मिले संता कुछ उदास सा लग रहा था और आँखों में आंसू थे, बंता ने पूछा, "अरे तुम तो ऐसे लग रहे हो जैसे तुम्हारा सब कुछ लुट गया हो क्या बात है?" संता ने कहा, "अरे क्या बताऊँ तीन हफ्ते पहले मेरे अंकल गुजर गए और मेरे लिए 50 लाख रूपए छोड़ गए।" बंता: तो इसमें बुरी बात क्या है? संता ने कहा, "और सुनो दो हफ्ते पहले मेरा एक चचेरा भाई मर गया जिसे मैं जानता भी नहीं था वो मेरे लिए 20 लाख रूपए छोड़ गया।" बंता ने कहा, "ये तो अच्छा हुआ।" बंता ने कहा, "पिछले हफ्ते मेरे दादाजी नहीं रहे और वो मेरे लिए पूरा 1 करोड़ छोड़ गए।" बंता ने कहा, "ये तो और भी अच्छी बात है पर तुम इतना उदास क्यों हो? संता ने कहा, "इस हफ्ते कोई भी नहीं मरा।"
|
Bookmarks |
Tags |
संता बंता, cool jokes, fun, funny hindi jokes, hindi jokes, hot jokes, indian jokes, jokes, santa banta, shayari |
|
|