My Hindi Forum

Go Back   My Hindi Forum > New India > Young World
Home Rules Facebook Register FAQ Community

Reply
 
Thread Tools Display Modes
Old 20-01-2011, 08:33 PM   #1
Kumar Anil
Diligent Member
 
Kumar Anil's Avatar
 
Join Date: Nov 2010
Location: लखनऊ
Posts: 979
Rep Power: 25
Kumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud of
Default बढ़ती दुनिया सिकुड़ते रिश्ते

दोस्तोँ , देखते - देखते हमारी दुनिया का स्वरूप बदल गया । हमारी दुनिया का दायरा बड़ा हो गया और हम गाँव , कस्बोँ से निकल कर ग्लोबल ( वैश्विक ) हो गये हैँ । मोहल्ले - टोले से ज्यादा इंटरनेट से जुड़ चुके हैँ । दुनिया के इस फैलाव ने हमारे संयुक्त परिवारोँ को निगल कर एकल परिवार मेँ सीमित कर दिया है । तो आइये हम आप अपने अनुभव और विचार शेयर करेँ ।
__________________
दूसरोँ को ख़ुशी देकर अपने लिये ख़ुशी खरीद लो ।
Kumar Anil is offline   Reply With Quote
Old 20-01-2011, 08:56 PM   #2
VIDROHI NAYAK
Diligent Member
 
VIDROHI NAYAK's Avatar
 
Join Date: Dec 2010
Location: भारत
Posts: 820
Rep Power: 19
VIDROHI NAYAK is a glorious beacon of lightVIDROHI NAYAK is a glorious beacon of lightVIDROHI NAYAK is a glorious beacon of lightVIDROHI NAYAK is a glorious beacon of lightVIDROHI NAYAK is a glorious beacon of lightVIDROHI NAYAK is a glorious beacon of light
Send a message via Yahoo to VIDROHI NAYAK
Default Re: बढ़ती दुनिया सिकुड़ते रिश्ते

लाखो की भीढ़ है पर आदमी अकेला है ...!!! सच तो यही है अनिल जी !
__________________
( वैचारिक मतभेद संभव है )
''म्रत्युशैया पर आप यही कहेंगे की वास्तव में जीवन जीने के कोई एक नियम नहीं है''


Last edited by VIDROHI NAYAK; 20-01-2011 at 10:04 PM.
VIDROHI NAYAK is offline   Reply With Quote
Old 20-01-2011, 09:55 PM   #3
abhisays
Administrator
 
abhisays's Avatar
 
Join Date: Dec 2009
Location: Bangalore
Posts: 16,772
Rep Power: 137
abhisays has a reputation beyond reputeabhisays has a reputation beyond reputeabhisays has a reputation beyond reputeabhisays has a reputation beyond reputeabhisays has a reputation beyond reputeabhisays has a reputation beyond reputeabhisays has a reputation beyond reputeabhisays has a reputation beyond reputeabhisays has a reputation beyond reputeabhisays has a reputation beyond reputeabhisays has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to abhisays
Default Re: बढ़ती दुनिया सिकुड़ते रिश्ते

काफी अच्छा विषय चुना है अनिल जी आपने. इसके लिए आपको धन्यवाद.

इस विषय पर मैं भी अपने कुछ विचार रख रहा हूँ.
  • १९९१ में नयी व्यापार नीति आने के बाद भारत में काफी बदलाव आये है. पहले हमारा देश closed economy था. १९९१ के बाद भारत के द्वार सभी विदेशी चीजों के लिए खोल दिए गए, इससे देश के रहन सहन में काफी बदलाव आये है.
  • यह शायद उस समय की सरकार की विवशता थी जिसने ऐसा कदम उठाया.
  • आज विश्व के बाकि देशो और भारत में जो अंतर था धीरे धीरे कम होता जा रहा है.
  • हम लोग सब अंधी राहो में भागते हुए नज़र आ रहे है.
  • शायद धीरे धीरे हम अपनी पहचान खोते जा रहे है.
  • चारो तरफ अंधी प्रतियोगिता चल रही है.
  • ज़िन्दगी के मायने बदल गए है.
  • आज सब कुछ पैसो से तौला जा रहा है.
  • नैतिक मूल्यों का पतन होता जा रहा है.
अभी तक मैंने केवल पॉइंट्स लिखे है. इनका विश्तार जल्द ही करता हूँ.
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum
abhisays is offline   Reply With Quote
Old 22-01-2011, 09:03 AM   #4
Kalyan Das
Senior Member
 
Kalyan Das's Avatar
 
Join Date: Nov 2010
Posts: 257
Rep Power: 19
Kalyan Das is a glorious beacon of lightKalyan Das is a glorious beacon of lightKalyan Das is a glorious beacon of lightKalyan Das is a glorious beacon of lightKalyan Das is a glorious beacon of lightKalyan Das is a glorious beacon of light
Default Re: बढ़ती दुनिया सिकुड़ते रिश्ते

अनिल जी, आपके सूत्र के शीर्षक बहुत प्यारा है !! विषयवस्तु भी अत्यंत वेदनादायी है !!
ऐसी सूत्र के रचनाकार से विस्तार पूर्वक अवदान के उम्मीद है !!
जल्दी इस सूत्र में अपना भी एक छोटा सा योगदान करेंगे !!
धन्यवाद !!
__________________
"खैरात में मिली हुई ख़ुशी मुझे अच्छी नहीं लगती,
मैं अपने दुखों में भी रहता हूँ नवाबों की तरह !!"
Kalyan Das is offline   Reply With Quote
Old 22-01-2011, 10:32 AM   #5
Kumar Anil
Diligent Member
 
Kumar Anil's Avatar
 
Join Date: Nov 2010
Location: लखनऊ
Posts: 979
Rep Power: 25
Kumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud of
Default Re: बढ़ती दुनिया सिकुड़ते रिश्ते

Quote:
Originally Posted by kalyan View Post
अनिल जी, आपके सूत्र के शीर्षक बहुत प्यारा है !! विषयवस्तु भी अत्यंत वेदनादायी है !!
ऐसी सूत्र के रचनाकार से विस्तार पूर्वक अवदान के उम्मीद है !!
जल्दी इस सूत्र में अपना भी एक छोटा सा योगदान करेंगे !!
धन्यवाद !!
मित्र ये मेरा नहीँ अपितु हम सबका सूत्र है । हम अपने विचारोँ को साझा कर यंत्रवत हो चुके इस जीवन की संवेदनाओँ को खँगालेँगे । सिकुड़े सिमटे कराहते रिश्तोँ की मीमांसा कर उसे उपचारित करने का भी प्रयास करेँगे । भौतिकता रूपी दीमक द्वारा खोखली कर दी गयी नीँव को पुनः ठोस करने के उपाय सोचेँगे । अन्त मेँ मैँ आप सबका आभारी हूँ कि आप सब एक एक कर श्रृँखलाबद्ध हो गये और मेरे विचार को अपने शब्द देने के लिये आतुरता प्रकट कर रहे हैँ ।
__________________
दूसरोँ को ख़ुशी देकर अपने लिये ख़ुशी खरीद लो ।
Kumar Anil is offline   Reply With Quote
Old 22-01-2011, 12:04 PM   #6
ndhebar
Special Member
 
ndhebar's Avatar
 
Join Date: Oct 2010
Location: Kerrville, Texas
Posts: 4,605
Rep Power: 49
ndhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to ndhebar
Default Re: बढ़ती दुनिया सिकुड़ते रिश्ते

दिल और दिमाग को झंझोर देने वाला मुद्दा है
मुझे कालका जी वाली वो घटना याद आती है जिसमें एक बहन घर पर मरी पड़ी थी और दूसरी अपना मानसिक संतुलन खो बैठी थी
वो किसी को इस घटना के बारे में नहीं बताती है और दुर्भाग्य की सीमा देखिये पड़ोसिओं को तब पता चला जब लाश से दुर्गन्ध आने लगी

मेरे लिए ये घटना झकझोर देने वाली थी शायद इसलिए भी क्योंकि उस समय मैं कालका जी में ही रहता था और जिस मकान में मैं दो साल से अकेला रहता था वहां मेरे पड़ोस में कौन रहता था मुझे नहीं पता था/
ये है हमारे बड़े शहरो का सच/ मुझे लगा की मैं इस मामले में अभी तक काफी खुश किस्मत हूँ पर क्या पता आगे ना रहूँ/
सबसे पहले मैंने माकान छोड़ा फिर दिल्ली ही छोड़ दी/
__________________
घर से निकले थे लौट कर आने को
मंजिल तो याद रही, घर का पता भूल गए
बिगड़ैल
ndhebar is offline   Reply With Quote
Old 22-01-2011, 01:11 PM   #7
Kumar Anil
Diligent Member
 
Kumar Anil's Avatar
 
Join Date: Nov 2010
Location: लखनऊ
Posts: 979
Rep Power: 25
Kumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud of
Default Re: बढ़ती दुनिया सिकुड़ते रिश्ते

विश्व बन्धुत्व , वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से ओतप्रोत प्रेम के पुजारी इस देश ने न जाने क्यूँ समष्टिवाद से व्यष्टिवाद की ओर चलने की ठान ली और नतीजतन मूल्योँ का क्षरण आरम्भ हो गया । समाज की मूलभूत इकाई व्यक्ति मशीन बनकर रह गया । व्यक्ति के इस रूपान्तरण ने प्रेम की बलि देकर संवेदनाओँ को संज्ञाशून्य कर दिया । मोहल्लोँ के चाचा , चाची , मामा , मौसी न जाने कहाँ और कब काल कवलित हो गये और मीठे मुँहबोले रिश्तोँ के कब्रिस्तान पर न जाने कब उग आयीँ कुकुरमुत्ती कालोनियोँ का कैक्टस सामाजिक ढाँचे को क्षत विक्षत कर हमारा उपहास करने लगा ।
__________________
दूसरोँ को ख़ुशी देकर अपने लिये ख़ुशी खरीद लो ।
Kumar Anil is offline   Reply With Quote
Old 22-01-2011, 01:32 PM   #8
khalid
Exclusive Member
 
khalid's Avatar
 
Join Date: Oct 2010
Location: सीमाँचल
Posts: 5,094
Rep Power: 35
khalid has a brilliant futurekhalid has a brilliant futurekhalid has a brilliant futurekhalid has a brilliant futurekhalid has a brilliant futurekhalid has a brilliant futurekhalid has a brilliant futurekhalid has a brilliant futurekhalid has a brilliant futurekhalid has a brilliant futurekhalid has a brilliant future
Send a message via Yahoo to khalid
Default Re: बढ़ती दुनिया सिकुड़ते रिश्ते

आज के युग का एक कडवा सच हैँ
बाँगवान फिल्म
जिसमेँ एक सच्चाई हैँ आज के युग का
__________________
दोस्ती करना तो ऐसे करना
जैसे इबादत करना
वर्ना बेकार हैँ रिश्तोँ का तिजारत करना
khalid is offline   Reply With Quote
Old 22-01-2011, 01:37 PM   #9
Kumar Anil
Diligent Member
 
Kumar Anil's Avatar
 
Join Date: Nov 2010
Location: लखनऊ
Posts: 979
Rep Power: 25
Kumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud ofKumar Anil has much to be proud of
Default Re: बढ़ती दुनिया सिकुड़ते रिश्ते

शायद हमेँ इसका संज्ञान ही नहीँ था कि हमारी इस दुनिया का विस्तार हमारे अपने स्व को खोकर ही मिलना है । प्रगति के इस चक्रव्यूह मेँ हमने अपना अमूल्य खो डाला , पता ही नहीँ चला । परिवार की परिभाषा कब सिकुड़ कर पति पत्नी और बच्चोँ तक सीमित हो गयी , बोध ही नहीँ हुआ । बरगदी परिवार कब बोनसाई होकर आधुनिकता की झूठी बगिया मेँ सज गया , अहसास तक नहीँ हुआ ।
__________________
दूसरोँ को ख़ुशी देकर अपने लिये ख़ुशी खरीद लो ।
Kumar Anil is offline   Reply With Quote
Old 25-01-2011, 01:51 AM   #10
amit_tiwari
Special Member
 
amit_tiwari's Avatar
 
Join Date: Nov 2010
Posts: 1,519
Rep Power: 21
amit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to behold
Default Re: बढ़ती दुनिया सिकुड़ते रिश्ते

Quote:
Originally Posted by kumar anil View Post
शायद हमेँ इसका संज्ञान ही नहीँ था कि हमारी इस दुनिया का विस्तार हमारे अपने स्व को खोकर ही मिलना है । प्रगति के इस चक्रव्यूह मेँ हमने अपना अमूल्य खो डाला , पता ही नहीँ चला । परिवार की परिभाषा कब सिकुड़ कर पति पत्नी और बच्चोँ तक सीमित हो गयी , बोध ही नहीँ हुआ । बरगदी परिवार कब बोनसाई होकर आधुनिकता की झूठी बगिया मेँ सज गया , अहसास तक नहीँ हुआ ।
सच कहते हो भाई |
आपकी पंक्तियाँ पढ़कर मैं खुद को ही दोषी मान रहा हूँ | दिन भर फोन हाथ में रहता है किन्तु घर पर फोन करने के लिए काल मैनेजर में टास्क सेट करना पड़ता है |
हालत जाँघों जैसी है, दोनों में से कोई भी दिखे, इज्जत पुरे तन की जाएगी | पैसे ना कमाओ तो भी गुजरा नहीं और कमाने जाओ तो भी काफी कुछ छूट जाता है | किन्तु कोई भी कारण हो, दोषी तो हम हैं ही |
amit_tiwari is offline   Reply With Quote
Reply

Bookmarks


Posting Rules
You may not post new threads
You may not post replies
You may not post attachments
You may not edit your posts

BB code is On
Smilies are On
[IMG] code is On
HTML code is Off



All times are GMT +5. The time now is 11:29 AM.


Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.