|
20-04-2011, 11:32 AM | #1 |
Senior Member
Join Date: Apr 2011
Location: गाज़ियाबाद
Posts: 285
Rep Power: 18 |
Re: मिलावट
वाकई १ अच्छा सूत्र है मित्र ..............बधाई
__________________
प्यार बाटते चलो , प्यार ही जीवन है ...एन्जॉय करो ..मस्त रहो .........आप का अपना देव भारद्वाज |
26-04-2011, 08:29 AM | #3 |
Exclusive Member
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41 |
Re: मिलावट
बाजार से खरीदी जाने वाली वस्तुओं के मिलावट का खतरा रहता है। इसे लेने से न केवल अपके पैसे की बर्बादी है बल्कि यह आपकी सेहत के लिए भी नुकसानदेह होता है। यानी यह उपभोक्ताओं के लिए धीमा जहर की तरह काम करता है। यदि हम चाहें कि नकली या मिलावटी माल हमारे जीवन में जहर न घोलें तो, इसके लिए हमें बस जागरूक रहने की जरूरत है। इसके लिए घरेलू सामानों की जांच परख कर खरीदारी करें जिससे आप मिलावट से बच सकें।
|
26-04-2011, 08:31 AM | #4 |
Exclusive Member
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41 |
Re: मिलावट
क्या हैं कानूनी प्रावधान
खाद्य वस्तुओं की जांच का जिम्मा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और परिवार कल्याण मंत्रालय के प्रिवेंशन ऑफ फूड अडल्ट्रेशन (पीएफए) विभाग पर है। यदि किसी सामान पर मिलावट साबित हो जाता है तो खाद्य वस्तुओं में मिलावट करने वालों के खिलाफ पीएफए अधिनियम 1954 के तहत एफडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) में कार्रवाई की जाती है। दोषी होने पर सजा कैद या पांच लाख रुपए जुर्माना हो सकता है। किसी खाद्य वस्तु से उपभोक्ता को नुकसान पहुंचने या मृत्यु होने पर उस कंपनी को मृतक के परिवार को मुआवजे की राशि भी देनी होगी। |
26-04-2011, 08:33 AM | #5 |
Exclusive Member
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41 |
Re: मिलावट
दूध को जांचने के लिए चिकनी सतह पर दूध की बूंदे डालकर उड़ने दें। असली दूध बहुत धीरे उड़ेगा और अपने पीछे सफेद लाइन छोड़ देगा। जबकि मिलावटी दूध झट से गायब हो बस एक धब्बा छोड़ देगा। |
26-04-2011, 08:36 AM | #6 |
Exclusive Member
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41 |
Re: मिलावट
पानी में हल्दी को डालें तो हल्दी घुल जाएगी, जबकि उसमें मिली पीली मिट्टी या अन्य चीजें नीचें बैठ जाएंगे। |
05-05-2011, 03:30 PM | #7 | |
Junior Member
Join Date: May 2011
Posts: 7
Rep Power: 0 |
Re: मिलावट
Quote:
जो महीना नहीं देते उनको ही तंग किया जाता है चाहे वह विक्रेता शुद्ध सामग्री ही बेच रहा हो। जिन विक्रेताओं से नमूने लिए जाते हैं वे अधिकारियों से सम्पर्क करते हैं और अधिकारी दस हजार से पचास हज़ार रुपए लेकर वो नमूने पास करवा देते हैं। जो पैसे नहीं देते उनके नमूने फ़ेल कर दिए जाते हैं चाहे सामग्री कितनी भी शुद्ध हो। अगर दबाव के कारण किसी महीना देने वाले का नमूना लिया भी जता है तो वो किसी बड़ी कम्पनी के उत्पाद का लिया जाता है और उसको भी पास करवाने के पैसे लगते हैं। |
|
09-05-2011, 07:10 AM | #8 |
Junior Member
Join Date: May 2011
Posts: 7
Rep Power: 0 |
Re: मिलावट
नकली अमचूर चावल की भूसी(ब्रान) आम की गुठली और साइट्रिक एसिड को मिला कर बनाया जाता है।
|
09-05-2011, 10:46 AM | #9 |
VIP Member
|
Re: मिलावट
बढियन जानकारी ..........................
|
30-09-2011, 06:51 AM | #10 |
Exclusive Member
Join Date: Feb 2011
Posts: 5,528
Rep Power: 41 |
Re: मिलावट
पहले फलों और सब्जियों को पानी में डुबोएं और अच्छी तरह रगड़-रगड़ कर धोएं और तब उन्हें छीलें। (इन्हें पानी में डुबोने और रगड़ने से इनकी सतह पर मौजूद कीटनाशक और प्रिजर्वेटिव हट जाते हैं।) सब्जी बेचने वाले बैंगन और सेब पर इंजन आयल रगड़ देते हैं जिससे उन पर चमक आ जाती है इसलिए उन्हें पानी में धोएं और अच्छी तरह रगड़ें। ऐसे फल और सब्जियां न खरीदें जिनमें कृत्रिम रंग हो, उनपर कोई परत चढ़ाई गई हो या मोम लगाया गया हो।
|
Bookmarks |
|
|