My Hindi Forum

Go Back   My Hindi Forum > New India > India & World
Home Rules Facebook Register FAQ Community

Reply
 
Thread Tools Display Modes
Old 04-10-2013, 06:27 PM   #1
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 91
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default पाँच राज्यों के चुनाव - 2013

नई दिल्ली. पांच राज्यों (दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम) में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान हो गया है और लोकसभा चुनाव भी सिर पर हैं। छत्तीसगढ़ में 11 नवंबर और 19 नवंबर को मतदान होंगे। मध्य प्रदेश में 25 नवंबर, राजस्*थान में एक दिसंबर और दिल्ली व मिजोरम में चार दिसंबर को वोटिंग होगी। नतीजे 8 दिसंबर को आ जाएंगे। इन पांच राज्यों में कुल 11 करोड़ मतदाता हैं, लेकिन 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव तक देश में 12 करोड़ वोटर ऐसे होंगे, जो पहली बार मतदान करेंगे। इसके अलावा भी कई बातें ऐसी हैं, जो आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों में पहली बार होंगी। इनमें 'नेगेटिव वोटिंग', सोशल मीडिया का प्रभाव, सजा के चलते कई बड़े नेताओं का चुनाव न लड़ पाना सबसे अहम हैं। इन चुनावों को ध्यान में रखते हुए देश की दोनों प्रमुख पार्टियों ने अपने सबसे अनुभवी नेताओं को छोड़कर दूसरी पंक्ति में बैठे चेहरों पर दांव लगाया है। भाजपा ने लाल कृष्ण आडवाणी जैसे वरिष्ठ नेता की जगह नरेंद्र मोदी को मैदान में उतारा है, तो कांग्रेस अगले चुनाव में मनमोहन सिंह की जगह राहुल गांधी पर दांव खेल सकती है।
__________________



Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.

Last edited by dipu; 04-10-2013 at 06:31 PM.
dipu is offline   Reply With Quote
Old 04-10-2013, 06:27 PM   #2
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 91
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: पाँच राज्यों के चुनाव - 2013

नए वोटर तय करेंगे अगली सरकार

2014 लोकसभा चुनाव में 12 करोड़ वोटर ऐसे होंगे, जो पहली बार मतदान करेंगे। नए वोटरों की संख्*या विधानसभा चुनाव में भी बेहद निर्णायक रहेगी। इन वोटरों की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2009 लोस चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल को 12 करोड़ वोट नहीं मिले थे। पिछले चुनाव में सबसे ज्*यादा सीटें कांग्रेस पार्टी ने जीती थीं, लेकिन उसे भी केवल 11.9 करोड़ वोट ही मिले थे।

सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी भाजपा को पिछले चुनाव में 7.8 करोड़ वोट मिले थे, जबकि बीएसपी 2.6 और सीपीएम 2.2 करोड़ वोट ही प्राप्*त कर सके थे। इन दलों को छोड़ दें तो कोई भी राजनीतिक पार्टी 1 करोड़ वोट भी हासिल नहीं कर पाई थी। पिछले लोस चुनाव में अगर नए मतदाताओं की बात करें तो कुल 10 करोड़ वोटर ऐसे थे, जिन्*हें पहली बार वोट डालने का अधिकार प्राप्*त हुआ है। सभी राज्*यों से प्राप्*त ड्राफ्ट के आधार पर लगाए गए अनुमान के मुताबिक, अगले लोकसभा चुनाव में कुल 79 करोड़ या उससे थोड़े कम वोटरों के पास मतदान का अधिकार होगा।

इसी प्रकार से विधानसभा चुनावों की बात करें तो दिल्*ली में 2.5 प्रतिशत वोटर नए हैं। दिल्*ली में कुल 1 करोड़, 12 लाख 40 हजार वोटर हैं। इनमें 18 से 19 साल के बीच के 2 लाख, 69 हजार 694 नए वोटर हैं। राजस्*थान, छत्*तीसगढ़ और मध्*यप्रदेश में भी नए वोटरों का असर दिखाई देगा।
__________________



Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote
Old 04-10-2013, 06:35 PM   #3
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 91
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: पाँच राज्यों के चुनाव - 2013

लोस, विस चुनावों में सोशल मीडिया का प्रभाव

एक सर्वे के मुताबिक, मध्*यप्रदेश की 120 विधानसभा सीटों पर सोशल मीडिया का प्रभाव होगा। अध्ययन के मुताबिक, पिछले चुनाव में भाजपा ने जिन 82 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहां इस बार सोशल मीडिया का खासा असर दिखाई देगा। इसी तरह कांग्रेस ने जिन 23 सीटों पर जीत हासिल की थी, वे सीटें भी सोशल मीडिया के प्रभाव में हैं। इसी प्रकार से दिल्*ली, छत्*तीगढ़, मिजोरम और राजस्*थान विधानसभा चुनावों में भी सोशल मीडिया बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है। ऐसा पहली बार होने जा रहा है।

2014 लोकसभा चुनाव की बात करें तो कुल 543 सीटों में से 160 का भविष्*य सोशल मीडिया तय करेगा। सबसे महत्*वपूर्ण बात यह है कि पहली बार वोट का अधिकार प्राप्*त करने वाले 12 करोड़ वोटरों में से 9 करोड़ सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। सर्वे के अनुसार, एक तिहाई से ज्यादा सोशल मीडिया यूजर्स 5 लाख से कम आबादी वाले शहरों में रहते हैं, जबकि 25 फीसदी से ज्यादा सोशल मीडिया यूजर्स 2 लाख से कम आबादी वाले शहरों के हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक्टिव यूजर्स न केवल खुद बड़ी भूमिका निभाएंगे बल्कि वे अपने आसपास के वोटरों को भी प्रभावित कर सकते हैं।

अध्ययन में पाया गया है कि 2009 लोस चुनाव में कांग्रेस के खाते में 75 सीटें ऐसी हैं, जिनका भविष्*य सोशल मीडिया के हाथों में है। इसी प्रकार से भाजपा के कब्*जे वाली 44 सीटें सोशल मीडिया की मुट्ठी में हैं। यह भी माना जा रहा है कि चुनाव से ठीक 48 घंटे पहले जब चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी, तब सोशल मीडिया बड़ी भूमिका निभाएगा। यही कारण है कि कांग्रेस और भाजपा ने सोशल मीडिया के लिए भारी-भरकम टीम जुटा रखी हैं। भाजपा के पीएम कैंडीडेट नरेंद्र मोदी खुद ट्विटर पर एक्टिव हैं और करीब 9 भाषाओं में ट्वीट करते हैं। इतना ही नहीं, मोदी ने बेंगलुरु से आईटी के एक्*सपर्ट अपनी टीम में बुलाए हैं, जिन्*हें लाखों का पैकेज दिया जा रहा है।

सर्वे की मानें तो सोशल मीडिया के जरिए सीटों पर सबसे ज्*यादा महाराष्ट्र की राजनीति में पड़ेगा। महाराष्*ट्र की 21 लोकसभा सीटें सोशल मीडिया के प्रभाव में हैं, जबकि गुजरात की 17, उत्तर प्रदेश में 14, कर्नाटक में 12, तमिलनाडु में 12, आंध्र प्रदेश में 11, केरल में 10 और एमपी की 9 सीट पर सोशल मीडिया फैक्*टर असर दिखा सकता है। हालांकि, इस सर्वे में विधानसभा चुनावों के आंकड़ों नहीं दिए गए हैं, लेकिन जानकारों का मानना है कि और मध्*यप्रदेश में होने जा रहे चुनाव सोशल मीडिया के प्रभाव से अवगत करा देंगे।
__________________



Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote
Old 04-10-2013, 07:41 PM   #4
rajnish manga
Super Moderator
 
rajnish manga's Avatar
 
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
rajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond repute
Default Re: पाँच राज्यों के चुनाव - 2013



राजनैतिक शतरंज के विषय में बहुत अच्छा आकलन और अपडेट्स.
rajnish manga is offline   Reply With Quote
Old 05-10-2013, 04:32 PM   #5
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 91
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: पाँच राज्यों के चुनाव - 2013

Quote:
Originally Posted by rajnish manga View Post

राजनैतिक शतरंज के विषय में बहुत अच्छा आकलन और अपडेट्स.
__________________



Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote
Reply

Bookmarks


Posting Rules
You may not post new threads
You may not post replies
You may not post attachments
You may not edit your posts

BB code is On
Smilies are On
[IMG] code is On
HTML code is Off



All times are GMT +5. The time now is 04:31 AM.


Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.