![]() |
#1 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]() ‘कभी किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता, कहीं जमीं तो कहीं आसमां नहीं मिलता’ उपरोक्त गीत की पंक्तियां हर इंसान के दिल में एक चुभन सी पैदा कर देती है. हर सुबह आंख खुलते ही अपना आज भूलकर कल बेहतर करने की जो जद्दोजदह शुरू होती है, देर रात तक खत्म नहीं होती. हालात इस कदर खराब हो चुके हैं कि मुकम्मल जहां की चाहत दिल में संजोए अपने आज से भी वफा नहीं हो रही है. जाने अनजाने हम उन रास्तों पर चल ही पड़ते हैं, जिन पर हमको दुःखदर्द के सिवा कुछ नहीं मिलता. वजह साफ है कि हम सब कुछ जानते हुए भी वह काम कर देते हैं, जो नहीं करने चाहिए जैसे हम जानते हैं कि हमारा नेता भ्रष्ट हो चुका है, फिर भी उसको दोबारा अपना भविष्य तय करने के लिए विजयी घोषित करवा देते हैं, फिर अगले पांच साल तक उसके कर्मों की करनी का फल हम भुगतते हैं. क्योंकि हमने मतदान वाले दिन अपने वर्तमान को भूलकर अपने सुनहरे कलका निर्माण करने के लिए अपना नया ब्रह्मा निर्मित करते हैं. यही ब्रह्मा हमारे लिए रोजमर्रा की चीजों के दाम तय करते हैं, हमारे लिए नियम-कानून बनाते हैं, यह अलग बात है कि वह खुद इन पर अमल नहीं करते. और अमल करें भी क्यों? रचनाकार तो वह खुद ही है. उन्होंने आम इंसान को फंसाने के लिए लोकतंत्र रूपी चक्रव्यूह की रचना की है, तो इससे निकलने के रास्तों का निर्माण भी कर ही रखा होगा. फिर हमारा खुद पर भी तो विश्वास धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है और जिनको अपने आज पर विश्वास नहीं होता, वही अपने कल का इंतजार करते हैं, और कल है कि कभी आता ही नहीं. क्योंकि कल तो कभी आने वाला नहीं इसलिए हमारी वह खुशियां, जो कल ने अपने पास रखी है, वह हम तक कैसे पहुंचेगी. ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम कल की उम्मीद ही छोड़ दें और अपने आज पर विश्वास करें, अगर हमको अपने आज पर विश्वास हो गया तो हमको बड़ी खुशी तो नहीं, पर छोटीछोटी खुशियां जरूर मिल जाएगी. जो हमारे आसपास ही रहती है, पर उनको देख या महसूस नहीं कर पाते. फिर हमारा छोटा सा जहां हमारा घर ही है. कहते हैं न कि बूंद-बूंद करके गागर भरती है, ठीक उसी प्रकार छोटी-छोटी बातों में छोटी-छोटी खुशियां तलाश कर हम अपने जीवन को खुशियों से भर सकते हैं. जब हम ऐसा नहीं कर पाते तो एक बड़ी खुशी की तलाश में अपनी छोटी-छोटी खुशियों को भूल जाते हैं. अगर अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में ही घटनाओं और बातों पर ध्यान देकर उनको सुधारने की कोशिश करें तो संभव है कि हमको हर बात में एक-एक खुशी मिल जाएगी. अगर हम ऐसा कर पाते हैं तो हमको मुकम्मल जहां तो नहीं, पर मुकम्मल घर जरूर मिल जाएगा. |
![]() |
![]() |
![]() |
#2 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]() मां से करनी हैं छोटी-छोटी बातें Last edited by rajnish manga; 19-08-2013 at 12:26 AM. |
![]() |
![]() |
![]() |
#3 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
छोटी-छोटी मगर मोटी बातें
बुराईयां जीवन में आयें उससे पहले उन्हें मिट्टी में मिला दो; अन्यथा वे तुम्हें मिट्टी में मिला देंगीं। ** यदि तुम्हें कोई नज़र अंदाज़ कर दे तो बुरा मत मानना। लोग अक्सर बर्दास्त से बाहर महंगी चीज़ों को नज़र अंदाज़ कर देते हैं। ** जीवन का सबसे बड़ा अपराध - किसी की आँख में आंसू आपकी वजह से होना। और जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि - किसी की आँख में आंसू आपके लिए होना। ** प्यार दिल में होना चाहिए लफ़्ज़ों में नहीं; और नाराजगी लफ़्ज़ों में होनी चाहिए दिल में नहीं! ** जिंदगी में दो चीज़ें हमेशा टूटने के लिए ही होती हैं: "सांस और साथ" सांस टूटने से तो इंसान 1 ही बार मरता है; पर किसी का साथ टूटने से इंसान पल-पल मरता है। |
![]() |
![]() |
![]() |
#4 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
छोटी-छोटी मगर मोटी बातें (2)
ज्ञान का घमंड सबसे बड़ी अज्ञानता है। एंव अपने अज्ञानता की सीमा को जानना ही सच्चा ज्ञान है। ** मनुष्य सुबह से शाम तक काम करके उतना नहीं थकता; जितना क्रोध और चिंता से एक क्षण में थक जाता है। ** कर्म करने से हार या जीत कुछ भी मिल सकता है। लेकिन कर्म न करने से केवल हार ही मिलती है। ** जीवन के लिए शानदार नज़रिया: लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं - अगर यह भी हम सोचेंगे तो लोग क्या सोचेंगे। जीयो बिंदास। |
![]() |
![]() |
![]() |
#5 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
छोटी-छोटी मगर मोटी बातें (3)
जब लोग आप की आलोचना कर रहें हों, आप पर चिल्लारहे हो, या आप का दिल दुखा रहे हों आप परेशान ना हों, बस एक बात याद रखें "हर खेल में दर्शक ऐसा ही करते हैं, लेकिन खिलाडी़ अपना काम करते रहते हैं" ** नारद जी ने कृष्णा से पूछा, "प्रभु, इस दुनिया में सब के सब दुखी क्यों हैं?" कृष्णा जी बोले, "खुशियाँ तो सबके पास हैं, बस एक की ख़ुशी से दूसरा परेशान है। ** झूठ, बेवजह दलील देता है; सच खुद अपना वकील होता है! ** ईश्वर का दिया कभी अल्प नहीं होता; जो टूट जाये वो संकल्प नहीं होता; हार को लक्ष्य से दूर ही रखना; क्योंकि जीत का कोई विकल्प नहीं होता। ** गरीबी छोटा दुःख है, कर्जा दुःख महान; रोग दुःख इनसे बड़ा, कलह दुःख की खान। छोटी-छोटी मगर मोटी बातें सोचो और समझो!! मीठा बोलने से शुगर नहीं होती। Last edited by rajnish manga; 19-08-2013 at 12:36 AM. |
![]() |
![]() |
![]() |
#6 |
VIP Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
बहुत बदिया
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
![]() |
![]() |
![]() |
#7 |
Exclusive Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 116 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
बेहतरीन शब्द सयोंजन............................................ ......
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: ![]() ![]() Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. |
![]() |
![]() |
![]() |
#8 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
छोटी-छोटी मगर मोटी बातें (4)
दुनियाँ मे हजारों भाषायेँ होते हुए भी मुस्कुराहट सभी की एक समान है। लेकिन सबसे अच्छी मुस्कुराहट वो है जो इंसान के चेहरे पर कठिनाईयों मे भी बनी रहे। ** एक तलवार की कीमत होती है उसके धार से; और एक इंसान की कीमत होती है उसके व्यवहार से। ** कोई कार्य तुच्छ नहीं होता: यदि मनपसंद कार्य मिल जाए, तो मूर्ख भी उसे पूरा कर सकता हैं। किंतु बुद्धिमान इंसान वही हैं, जो प्रत्येक कार्य को अपने लिए रुचिकर बना ले। ** जब आप कुछ गंवा बैठते हैं, तो उससे प्राप्त शिक्षा को न गंवाएं। ** सच्ची दोस्ती अच्छी सेहत की तरह होती है। इसकी कीमत का पता तब ही चलता है जब हम इसे खो देते हैं। |
![]() |
![]() |
![]() |
#9 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
छोटी-छोटी मगर मोटी बातें (5)
किसी व्यक्ति को खाना देंगे तो उसका एक दिन के लिए पेट भरेगा। यदि उसे कोई काम करना सिखा देंगे तो उसका जिंदगी भर पेट भरेगा। ** जब लोग आप की आलोचना कर रहें हों, आप पर चिल्ला रहे हो,या आप का दिल दुखा रहे हों परेशान ना हो बस एक बात याद रखें "हर खेल में दर्शक ऐसा ही करते हैं,लेकिन खिलाडी़ अपना काम करते रहते हैं" ** दुनिया में हर काम के लिए दूसरा मौका अवश्य रहता है लेकिन याद रखें, "लेकिन दोबारा जीने का मौका नहीं मिलता,अपने जीवन का पूरा आनन्द उठाये"... ** हर सुबह भगवान हमें अपने जीवन का एक और इनिंग खेलने का मौका देते हैं। क्यों ना इसे बेहतर तरीके से खेला जाए. ** |
![]() |
![]() |
![]() |
#10 |
Exclusive Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 116 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
वाह क्या कहना...........................
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: ![]() ![]() Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. |
![]() |
![]() |
![]() |
Bookmarks |
Tags |
छोटी छोटी बातें, motivating |
|
|