24-04-2013, 01:39 AM | #1 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
आपके खाने में कितना है पोषक तत्व?
यह महत्वपूर्ण नहीं है कि हम कितनी मात्रा में सब्जियां और फल खाते हैं, उससे भी महत्वपूर्ण है कि इनमें मौजूद विटामिन, मिनरल और दूसरे पोषक तत्व कितनी मात्रा में हमारे शरीर को मिल पाते हैं। यह बहुत कुछ इस पर निर्भर करता है कि हम इन्हें किस तरह से खाते हैं। गलत विधि के कारण हम सारे पोषक तत्वों को नष्ट कर देते हैं। कई बार पकाने से विटामिन और मिनरल की कुछ मात्रा नष्ट हो जाती हैं लेकिन पकाना कुछ रसायनों की सक्रियता को खत्म कर देता है, जो पोषक तत्वों के अवशोषण की राह में बाधक बन जाता है। आज हम अपको बता रहें हैं किस चीज को कैसे पकाएं और खाना पकाने की कौन-सी विधि सबसे बेहतर है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
24-04-2013, 01:40 AM | #2 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आपके खाने में कितना है पोषक तत्व?
क्यों जरूरी है पकाना
यह सही है कि खाने को हम कितना भी सावधानीपूर्वक पकाएं, उसके 10-15 प्रतिशत तक पोषक तत्व नष्ट हो ही जाते हैं। लेकिन पकाने के फायदे भी हैं, इससे पाचकता सुधरती है और पोषक तत्व उस रूप में परिवर्तित हो जाते हैं, जो आसानी से अवशोषित हो सकें। कुछ खाद्य पदार्थो के लिए पकाना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम उन्हें कच्चा नहीं खा सकते।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
24-04-2013, 01:42 AM | #3 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आपके खाने में कितना है पोषक तत्व?
खाना बनाने की सुरक्षित विधियां
हम क्या खाते हैं, उससे ज्यादा यह महत्वपूर्ण है कि उसे कैसे खाते व पकाते हैं। खाद्य पदार्थों को दो रूप में खाया जाता है, कच्चा या पकाकर। कई सब्जियों और फलों को कच्चा खाना बहुत लाभदायक है, लेकिन हर चीज को कच्चा नहीं खाया जा सकता, इसलिए हम भोजन को पकाते हैं। खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए कई मसाले, शक्कर, घी, तेल और दूसरी चीजें डालकर हम उसके पोषक तत्वों को नष्ट कर देते हैं। लेकिन पकाने की कुछ ऐसी विधियां हैं, जिनसे अधिक से अधिक पोषक तत्वों को सुरक्षित रख सकते हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
24-04-2013, 01:44 AM | #4 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आपके खाने में कितना है पोषक तत्व?
स्टीमिंग यानी भाप में पकाना
भाप में भोजन को पकाना पोषक तत्वों को सुरक्षित रखने का सबसे अच्छा तरीका है। ताजी सब्जियां, चावल और दलिया को जहां तक सम्भव हो कम पानी में भाप में पकाएं। सब्जियों को प्रेशर कुकर में भाप में पकाना सबसे अच्छा है। इसमें तेल की जरूरत भी कम होती है, समय भी कम लगता है और विटामिन व दूसरे पोषक तत्व भी पूरी तरह से सुरक्षित रहते हैं। पकाने के बाद सब्जियों की जितनी रंग और चमक बरकरार रहेगी, उनमें पोषक तत्वों की मात्रा उतनी ही अधिक रहेगी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु Last edited by Dark Saint Alaick; 24-04-2013 at 01:47 AM. |
24-04-2013, 01:47 AM | #5 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आपके खाने में कितना है पोषक तत्व?
ग्रिलिंग
इस विधि में खाद्य पदार्थो के स्वाद और गुण सुरक्षित रहते हैं। इसमें पकाए जाने वाले खाद्य पदार्थ को ग्रिल के ऊपर रखते हैं, जिसमें नीचे से आंच लगती है। स्टर फ्राइंग इसमें ग्रिलिंग की तरह ही कम घी-तेल का इस्तेमाल होता है। कम तेल के कारण खाद्य पदार्थ पैन में न चिपकें , इसके लिए उसे धीरे-धीरे लगातार हिलाया जाता है या बीच-बीच में थोड़ा पानी छिड़का जाता है। इसमें खाद्य पदार्थों के पोषक तत्वों के साथ ही उनका रंग और फ्लेवर भी सुरक्षित रहता है। रोस्टिंग पोषक तत्वों को सुरक्षित रखने के लिए आंच पर सब्जियों या दूसरी खाने की चीजों को सीधे पकाने की इस विधि से सब्जियां जल्दी और आसानी से पक जाती हैं। इसमें भी घी और तेल का उपयोग कम होता है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
24-04-2013, 01:50 AM | #6 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आपके खाने में कितना है पोषक तत्व?
फायदे भी हैं पकाने के
- कच्चे भोजन में बैक्टीरिया होता है, जो पकाने के बाद नष्ट हो जाता है। भोजन पचने लायक बनता है। - पकने के बाद भोजन नरम हो जाता है। यह भोजन को चबाने, निगलने और पचाने में आसान बना देता है। - पकाने से स्वाद बेहतर हो जाता है। - भोजन को लम्बे समय तक सुरक्षित रखता है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
24-04-2013, 01:53 AM | #7 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आपके खाने में कितना है पोषक तत्व?
किस चीज को कैसे पकाएं
पालक: पालक को काटने से पहले धो लें। ज्यादा देर पकाने से पालक का 64 प्रतिशत विटामिन सी नष्ट हो जाता है। इसलिए पकाते समय इसमें अलग से पानी न डालें, ढक कर 2-3 मिनट से ज्यादा न पकाएं। पालक में आयरन काफी होता है, लेकिन इसमें अक्सेलिक एसिड भी काफी मात्रा में होता है, जो आयरन के अवशोषण को रोकता है। मांसाहारी खाना: मांस, चिकन व मछली को पकाने के लिए बहुत कम पानी में भाप में गला लें और फिर कम मसालों और तेल में पकाएं। अगर ज्यादा पानी में बना रही हैं तो उस पानी का सूप के रूप में उपयोग करें। अंडे: अंडे को कभी भी कच्चा न खाएं। उबालकर खाने से आयरन और बायोटिन की उपलब्धता बढ़ जाती है। चावल: चावल को उबालने के बाद उसका पानी फेंके नहीं। चावल के पानी के साथ करीब 25 प्रतिशत विटामिन बी नष्ट हो जाता है। चावल को कम पानी में भाप में पकाएं। पके हुए चावल बहुत जल्दी संक्रमित हो जाते हैं और दोबारा गर्म करने पर भी नष्ट नहीं होते। बासी चावल कतई न खाएं। करेला: कड़वा करेला औषधीय गुणों और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। भाप में कम मसालों के साथ पका कर खाना इसे पकाने का सबसे कारगर तरीका है। कुछ लोग इसे उबालकर सब्जी बनाते हैं। भिंडी: धीमी आंच पर भाप में पकाएं, मसालों का कम से कम प्रयोग करें। अगर इसे अधपके रूप में खाया जाए तो इसके पोषक तत्व बरकरार रहेंगे। साबुत अनाज: साबुत अनाज को रातभर कम पानी में भिगोएं, कम आंच पर भाप में गलाएं और कम तेल-मसालों में पकाएं। इसमें मौजूद फायटिक एसिड जो हमारे लिए हानिकारक है, पकाने से 50 प्रतिशत तक कम हो जाता है। अंकुरण से भी अनाजों में इसका स्तर कम हो जाता है। तेल: तेल को ज्यादा देर गर्म न करें, क्योंकि 15 मिनट तक गर्म करने से उसके प्राकृतिक गुण नष्ट होने लगते हैं। इसमें ट्रांस फैटी एसिड की मात्रा बढ़ जाती है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
24-04-2013, 01:54 AM | #8 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: आपके खाने में कितना है पोषक तत्व?
इनका भी रखें ख्याल
- सब्जियों को पकाने से पहले पानी में न भिगोएं, इससे पोषक तत्व पानी में घुलकर नष्ट हो जाएंगे। - सब्जियों को कम पानी में पकाएं, पानी की मात्रा जितनी कम होगी, उतने ही कम पोषक तत्व इसमें घुलकर नष्ट होंगे। - भोजन को ज्यादा देर न पकाएं। जितनी देर पकाएंगे उसके पोषक तत्व उतने ही ज्यादा नष्ट हो जाएंगे। - सब्जियों को ढक कर पकाएं, पोषक तत्व सुरक्षित रहेंगे। - रिफाइंड तेल के बजाए सरसों या जैतून के तेल में भोजन बनाएं, इनमें पोषक तत्व संतुलित मात्रा में होते हैं। - ताजे और मौसमी फल और सब्जियों का ही उपयोग करें। - सब्जियों को काटकर कभी न धोएं, इससे विटामिन बी और सी नष्ट हो जाते हैं। - फ्रिज में खाद्य पदार्थों को 4 डिग्री सेंटिग्रेड पर रखें, फ्रोजन फूड को -18 डिग्री पर और डिब्बा बंद को सूखे और ठंडे स्थान पर रखें।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
24-04-2013, 12:41 PM | #9 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
Re: आपके खाने में कितना है पोषक तत्व?
- सब्जियों को पकाने से पहले पानी में न भिगोएं, इससे पोषक तत्व पानी में घुलकर नष्ट हो जाएंगे। - सब्जियों को कम पानी में पकाएं, पानी की मात्रा जितनी कम होगी, उतने ही कम पोषक तत्व इसमें घुलकर नष्ट होंगे। - भोजन को ज्यादा देर न पकाएं। जितनी देर पकाएंगे उसके पोषक तत्व उतने ही ज्यादा नष्ट हो जाएंगे। - सब्जियों को ढक कर पकाएं, पोषक तत्व सुरक्षित रहेंगे। - रिफाइंड तेल के बजाए सरसों या जैतून के तेल में भोजन बनाएं, इनमें पोषक तत्व संतुलित मात्रा में होते हैं। - ताजे और मौसमी फल और सब्जियों का ही उपयोग करें। - सब्जियों को काटकर कभी न धोएं, इससे विटामिन बी और सी नष्ट हो जाते हैं। - फ्रिज में खाद्य पदार्थों को 4 डिग्री सेंटिग्रेड पर रखें, फ्रोजन फूड को -18 डिग्री पर और डिब्बा बंद को सूखे और ठंडे स्थान पर रखें।[/QUOTE] बहुत काम की जानकारी आपने दी है. एक सप्ताह में दो महानुभाव (आपसे पहले सिकंदर जी के पनीर पकवान देखने को मिले) से खान-पान सम्बन्धी जानकारी पा कर आश्चर्य मिश्रित हर्ष का अनुभव हुआ. मूल्यवान जानकारी के लिए धन्यवाद, अलैक जी. |
Bookmarks |
|
|