04-01-2012, 07:48 PM | #1741 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद की रिपब्लिकन उम्मीदवारी को लेकर आहोया प्रांत में प्राथमिक चुनाव त्रिकोणीय मुकाबले में तब्दील हो चुका है। प्रांत में मुख्य मुकाबला मिट रोमनी, रॉन पॉल और रिक सैंटोरम के बीच है। इस प्रांत में तीनों उम्मीदवारों के बीच कड़ा संघर्ष चल रहा है। आहोया में लगभग आधे मतों की गिनती हो चुकी है। इसमें मासाचुसेट्स के पूर्व गवर्नर रोमनी, टैक्सास से कांग्रेस के सदस्य पॉल और पेनसिल्वेनिया से पूर्व सीनेटर सैंटोरम के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। समाचार चैनल ‘फॉक्स न्यूज’ के मुताबिक मुकाबला इतना कड़ा है कि तीनों उम्मीदवारों में मामूली बढ़त के लिए भी होड़ लगी है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
04-01-2012, 07:48 PM | #1742 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
वर्ष 2008 के मुकाबले अब ज्यादा आशावान : ओबामा
वाशिंगटन। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अगले चुनाव के लिए सशक्त उम्मीदवार के चयन की कवायद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि वर्ष 2008 के मुकाबले वह अब ज्यादा आशावान हैं। राष्ट्रपति पद के लिए वर्ष 2008 में हुए चुनाव में उन्होंने ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के चार साल पहले ओबामा ने व्हाइट हाउस पहुंचने की मुहिम शुरू कर दी थी। इस साल होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव के संदर्भ में भी उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है। ओबामा ने कहा कि हमने बहुत कुछ किया है, लेकिन अभी बहुत कुछ करना शेष है। अभी हमें चार साल चाहिए, ताकि शेष कार्यों को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि जब मैं पहली बार चुनाव में खड़ा हुआ था, उस वक्त के मुकाबले अब ज्यादा आशावान हूं, क्योंकि हमने इस कार्यकाल में कई बदलाव होते देखे हैं। ओबामा ने अपने समर्थकों का आह्वान किया कि वे नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए तैयार रहें।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
04-01-2012, 07:51 PM | #1743 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
कुशवाहा मामले में दबाव में आई भाजपा
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार से हटाए गए दागी मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को भाजपा में शामिल किए जाने को लेकर विरोधी दलों और पार्टी के भीतर भी आलोचनाओं को देखते हुए पार्टी ने उन्हें प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में न तो टिकट देने और न ही स्टार प्रचारक बनाने का संकेत दिया है। पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को यहां कहा कि चुनाव से पहले हम कई लोगों को पार्टी में शामिल करते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि उन्हें चुनाव टिकट भी दिया जाए। इस मामले में पार्टी उन्हें टिकट देने पर विचार नहीं कर रही है। बताया जाता है कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध जन चेतना यात्रा करने वाले वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भ्रष्टाचार के आरोप में मायावती मंत्रिपरिषद से बर्खास्त ओबीसी नेता कुशवाहा को पार्टी में लेने और उन्हें टिकट दिए जाने की खबरों से नाखुश हैं। इस बारे में आडवाणी की नाखुशी के बारे में पूछे जाने पर नकवी ने कहा कि यह फैसला संयुक्त रूप से किया गया है और पार्टी इस मामले में एकजुट है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी के कुछ नेता कुशवाहा को भाजपा में शामिल करने से उलझन में हैं। इसके बावजूद कुशवाहा को पार्टी में शामिल किए जाने की विरोधी दलों की आलोचनाओं पर भाजपा ने आक्रमक रुख इसलिए अपनाया है कि कहीं 2004 के लोकसभा चुनाव जैसी स्थिति नहीं बन जाए जब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेता डी. पी. यादव को भाजपा में लिया गया था। उस समय चुनाव से ऐन पहले यादव को भाजपा में शामिल किया गया था, लेकिन आलोचनाओं से घिर जाने पर पार्टी को कुछ ही दिन के भीतर उन्हें निकालना पड़ा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
04-01-2012, 07:53 PM | #1744 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
प्रत्याशियों की घोषणा के बाद भाजपा में घमासान
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी 30 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा 46 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा के बाद पार्टी में घमासान शुरू हो गया है। सैकड़ों की संख्या में भाजपा के क्षुब्ध कार्यकर्ताओं ने टिकट बांटने में धांधली का आरोप लगाते हुए पार्टी के राज्य मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया, जिसके चलते पार्टी कार्यालय पर होने वाले नियमित संवाददाता सम्मेलन को रद्द करना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि कई वर्तमान विधायकों के टिकट कटने से उनके समर्थकों द्वारा प्रदर्शन तथा धरना दिया जा रहा है। भाजपा मुख्यालय पर सहसपुर क्षेत्र से विधायक राजकुमार तथा कर्णप्रयाग के विधायक अनिल के समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया तथा भाजपा आलाकमान के निर्णय को गलत ठहराया। राजकुमार पुरोला सीट से दावेदारी कर रहे थे, लेकिन उनका टिकट काटकर मालचंद को दे दिया गया है। इसी तरह कर्णप्रयाग से अनिल का टिकट काटे जाने से कार्यकर्ता खासे नाराज हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
04-01-2012, 07:54 PM | #1745 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
एनआरएचएम घोटाला : सीबीआई के कुशवाहा के घर समेत अन्य स्थानों पर छापे
नई दिल्ली/लखनऊ। सीबीआई ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के तहत आवंटित 10,000 करोड़ रुपए के कोष से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच के सम्बंध में बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व परिवार कल्याण मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के घर समेत लगभग 60 जगहों पर तलाशी ली। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने दो जनवरी को इस सम्बंध में पांच मामले दर्ज किए थे, जिनमें से एक मामले में कुशवाहा का भी नाम था। एजेंसी ने ये मामले दर्ज करने के बाद तलाशी ली। सूत्रों के मुताबिक, 60 स्थानों पर तलाशी का सिलसिला बुधवार सुबह शुरू हुआ। इनमें पूर्व मंत्री कुशवाहा का लखनऊ स्थित घर भी शामिल था। मायावती सरकार द्वारा बर्खास्त किए जाने के बाद कुशवाहा मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए थे। राष्ट्रीय राजधानी में भी कई स्थानों पर तलाशी ली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से उत्तर प्रदेश को 2005-06 के लिए अब तक एनआरएचएम के तहत लगभग 10,000 करोड़ रुपए का कोष आवंटित किया जा चुका है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पिछले साल 15 दिसंबर को सीबीआई को आदेश दिया था कि वह एनआरएचएम योजनाओं के क्रियान्वयन और कोष के उपयोग से जुड़े मामलों की शुरूआती जांच करे। अदालत ने सीबीआई को चार महीने में जांच पूरी करने का आदेश दिया था। भाजपा बोली : कांग्रेस-माया की मिलीभगत नई दिल्ली। मायावती सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के यहां सीबीआई छापों पर भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला संप्रग और उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार में मिलीभगत है और वे राजनीतिक इरादों को पूरा करने के लिए केन्द्रीय जांच ब्यूरो का दुरूपयोग कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने यहां दावा किया कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में खतरनाक गठजोड़ किया है और इस गठजोड़ की कहानी राहुल गांधी तथा दिग्विजय सिंह ने रची है। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराध के आरोपियों को दंडित किया जाना चाहिए , लेकिन अचानक सीबीआई इस मामले में इतनी सक्रिय कैसे हो गई।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
04-01-2012, 07:54 PM | #1746 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
सेरेना चोटिल पर जीत से की शुरुआत
ब्रिस्बेन। सेरेना विलियम्स सितंबर के बाद बुधवार को जब पहली बार किसी टूर्नामेंट में खेलने के लिए उतरी तो उनका टखना चोटिल हो गया जिससे आस्ट्रेलियाई ओपन के लिए उनकी तैयारियों को करारा झटका लगा है। आस्ट्रेलियाई ओपन 2010 में खिताब जीतने के बाद पहली बार आस्ट्रेलिया पहुंची सेरेना तब सर्बिया की बोजना जोवानोवस्की के खिलाफ 6-2 एवं 5-3 के स्कोर पर मैच के लिए सर्विस कर रही थी जब उनका टखना मुड़ गया और वह धड़ाम से कोर्ट पर गिर गई। तेरह बार की ग्रैंडस्लैम विजेता को इसके बाद कई मिनट तक उपचार करवाना पड़ा और जब खेलने के लिए उतरी तो उन्होंने अपनी सर्विस गंवा दी। वह हालांकि अगले गेम में अंक जुटाने में सफल रही और 6-2, 6-4 से जीत दर्ज करके ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही। सेरेना ने इसके बाद कोर्ट पर इंटरव्यू नहीं दिया और टूर्नामेंट के अधिकारियों ने बताया कि चिकित्सक उनकी चोट की जांच कर रहे हैं। वह पिछले दो सत्र से भी चोटों से जूझती रही है और उन्हें लंबा समय बाहर बैठकर बिताना पड़ा। पिछले साल सितंबर में अमेरिकी ओपन के फाइनल में सेरेना को हराने वाली आस्ट्रेलियाई समंता स्टोसुर को यहां चेक गणराज्य की इवेटा बेनेसोवा ने 6-4, 6-2 से उलटफेर का शिकार बनाया। एक अन्य मैच में एस्तोनिया की काइया कानेपी ने रूस की सातवीं वरीय अनस्तेसिया पावलिचेनकोवा को 6-0, 6-3 से हराया। पुरु षों के वर्ग में फ्रांस के जाइल्स सिमोन ने आस्ट्रेलियाई किशोर जेम्स डकवर्थ को 6-3, 7-5 से जबकि चेक गणराज्य के छठी वरीय रादेक स्टेपनेक ने फिनलैंड के जार्को नेमीनेन को 7-6, 6-2 से पराजित किया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
05-01-2012, 02:48 AM | #1747 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
आज धरती से सबसे पास होगा सूर्य
नई दिल्ली। सूर्य गुरूवार को धरती से सबसे पास होगा। इस अद्भुत मौके के चलते अंतरिक्ष संबंधित गतिविधियों में रुचि रखने वाले लोगों को अनेक प्रयोग करने के अवसर उपलब्ध होंगे। प्लैनेटेरी सोसाइटी आॅफ इंडिया के महासचिव एन. श्रीरघुनंदन कुमार ने बताया कि कल सुबह पांच बज कर 53 मिनट (पैरीहीलियॉन दिवस) पर धरती सूर्य से सबसे पास होगी। इस दौरान दोनों के बीच की दूरी 14.7 करोड़ किलोमीटर होगी। उन्होंने बताया कि हर साल जनवरी में धरती सूर्य से सबसे कम दूरी पर होती है, जबकि जुलाई में यह सूर्य से सबसे ज्यादा दूरी पर होती है। पैरीहीलियॉन शब्द ग्रीक भाषा के शब्द पैरी (पास) और हीलियॉज (सूर्य) से मिल कर बना है । इस मौके पर कल अंतरिक्ष संबंधी गतिविधियों में रुचि रखने वाले लोगों के जंतर-मंतर पर एकत्र होकर धरती और सूर्य से जुड़े कई प्रयोग करने की संभावना है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
05-01-2012, 02:55 AM | #1748 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
ब्रिटेन में बरपा तूफान का कहर, दो की मौत
लंदन। ब्रिटेन में 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान के कारण कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है और सड़क व रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में हजारों लोगों के घरों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। पुलिस ने बताया कि खराब मौसम के कारण टुनब्रिडगे वेल्स में कल एक पेड़ के एक वैन पर गिर जाने के कारण 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि तूफान के कारण इंग्लिश चैनल में एक टैंकर पर चालक दल का एक सदस्य पहले घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। दो अन्य घायल व्यक्तियों को पोत से निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि ब्रिटेन में कल जगह-जगह रेल पटरियों और बिजली के तारों पर पेड़ गिर पड़े। पुलिस के अनुसार सूरी में एक बड़ा पेड़ एक बस पर गिर गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने कहा कि ग्लासगो में किंगडम ब्रिज पर दो वाहनों के पलट जाने के कारण जाम लग गया
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
05-01-2012, 02:56 AM | #1749 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
सैलफोर्ड में एशियाई व्यक्ति पर हमला
लंदन ! ब्रिटेन के सैलफोर्ड में भारतीय छात्र अनुज बिदवे की हत्या को लेकर गुस्सा और शोक के बीच शहर में एक अन्य एशियाई व्यक्ति पर सामूहिक रूप से हमला किया गया और उसके साथ नस्ली गाली-गलौज की गई। मैनचेस्टर पुलिस ने बताया कि मंगलवार तड़के सैलफोर्ड में 24 वर्षीय एक एशियाई व्यक्ति के साथ लूटपाट करने के दौरान उसपर हमला किया गया और उसके साथ नस्ली गाली-गलौज की गई। पीड़ित की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। बिदवे की बॉक्सिंग डे के दिन बेहद करीब से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह लैंकास्टर विश्वविद्यालय में माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स में स्नातकोत्तर की पढाई कर रहा था। इस मामले में एक स्थानीय व्यक्ति पर उसकी हत्या का आरोप लगाया गया है। सोमवार की शाम बिदवे की स्मृति आयोजित एक कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया था। हालिया घटना में पुलिस ने बताया कि जब एशियाई युवक कुछ खाद्य पदार्थ लेकर जा रहा था तो चार युवकों ने उसका पीछा किया। उनमें से एक मोटरसाइकिल पर सवार था। उन्होंने उससे पूछा, ‘‘तुम्हारी जेब में क्या है।’’ मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति के हमले के बाद एशियाई भागने लगा लेकिन एक समूह ने उसका पीछा किया और बाद में चारों ने उस पर हमला किया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
05-01-2012, 02:57 AM | #1750 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
अनुज का शव अंत्येष्टि कंपनी को सौंपा
लंदन ! भारतीय छात्र अनुज बिदवे के शव को ब्रिटेन ने लंदन में एक अंत्येष्टि कंपनी को सौंप दिया है, जहां से उसे अंतिम संस्कार के लिए भारत ले जाया जाएगा। बिदवे की हाल ही में वहां हत्या कर दी गई थी। उसके शव का कल दूसरा पोस्टमार्टम करने के बाद सौंपा गया है। उसके परिवार के सदस्य शव को भारत लाने के लिए आज यहां पहुंचने वाले हैं। यहां पहुंचने के बाद वे लोग सैलफोर्ड जाने के बारे में कोई फैसला करेंगे, जहां बॉक्सिंग डे के दिन एक व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी थी। लैंकास्टर विश्वविद्यालय ने बर्मिंघम स्थित भारतीय वाणिज्य दूत आरआर स्वैन को इस बारे में सूचना दी कि वह बिदवे द्वारा जमा की गई फीस लौटा देगा। बिदवे यहां माइक्रोइलेक्ट्रानिक्स में स्नाकोत्तर की पढाई कर रहा था। स्वैन ने पीटीआई को बताया कि बिदवे की फीस लौटाने के बारे में लैंकास्टर विश्वविद्यालय के फैसले और बिदवे के साथ रहने वाले अन्य भारतीय छात्रों का खयाल रखे के प्रस्ताव का स्वागत है। गौरतलब है कि बिदवे के परिवार ने लैंकास्टर विश्वविद्यालय में उसकी पढाई का खर्च उठाने के लिए पुणे स्थित अपने मकान को कथित तौर गिरवी रखकर कर्ज लिया था।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|