27-10-2012, 11:03 PM | #16611 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
राजीव चौक और नोएडा सिटी मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शनी नई दिल्ली। विश्व प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भारतीय नागरिकों के बारे में जानना चाहते हैं? यदि हां, तो फिर दो नवंबर से पहले राजीव चौक और नोएडा सिटी मेट्रो स्टेशन जाएं। स्वीडन दूतावास और दिल्ली मेट्रो ने दोनों मेट्रो स्टेशनों पर संयुक्त रूप से ‘नोबेल स्मृति दीवार’ का उद्घाटन किया है, ताकि नोबेल पुरस्कार से नवाजे गए भारतीय नागरिकों के बारे में लोगों को जागरूक किया जा सके। स्वीडन भारत नोबेल स्मृति सप्ताह के छठे संस्करण और दिल्ली मेट्रो रेल निगम की ओर से की गई एक पहल के हिस्से के तौर पर नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भारतीय नागरिकों को इस अनोखे तरीके से सम्मानित किया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम के प्रमुख मंगू सिंह और भारत में स्वीडन के राजदूत हेराल्ड सैंडबर्ग ने नोबेल दीवार का अनावरण किया। इस मौके पर सिंह ने कहा कि अपने नोबेल विजेताओं को सम्मानित करने के लिए स्वीडन दूतावास के साथ मिलकर नोबेल स्मृति दीवार की मेजबानी करना हमारे लिए गर्व की बात है। हमारे नोबेल विजेताओं के योगदान से दुनिया भर में भारत को मान्यता मिली है। सैंडबर्ग ने कहा कि इस पहल में हमारे साथ साझेदारी करने पर मैं डीएमआरसी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
27-10-2012, 11:05 PM | #16612 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कांटे की टक्कर
वाशिंगटन। अमेरिका में दस दिन बाद होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर रहने की संभावना है। चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों के अनुसार वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा से उनके प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन पार्टी के मिट रोमनी लगभग एक अंक से आगे हैं। नेशनल ट्रैकिंग सर्वेक्षण के मुताबिक रोमनी को बराक ओबामा पर बेशक बढ़त हासिल है लेकिन ओबामा अभी भी फायदे में हैं क्योंकि चुनावी फैसले में मुख्य भूमिका निभाने वाले ओहियो समेत सभी महत्वपूर्ण राज्यों में वह रोमनी से आगे हैं। गैलप के प्रतिदिन सर्वेक्षण के अनुसार रोमनी को ओबामा पर पांच अंकों की बढ़त हासिल है जबकि रीयल क्लियर पॉलिटिक्स के अनुसार उन्हें 0.9 अंकों की बढ़त हासिल है। वाशिंगटन पोस्ट-एबीसी के अनुसार रोमनी एक अंक से आगे हैं। हालांकि चुनावी जंग का मुख्य मैदान ओहियो राज्य है जहां सीएनएन के मुताबिक ओबामा चार अंकों से आगे चल रहे हैं। यहां इन दोनों में मुकाबला अभी भी काफी कड़ा है। इस राज्य में कुल 18 इलेक्टोरल कॉलेज मत हैं। एक दिन पहले ही ओबामा को दूसरे कार्यकाल के लिए समर्थन देने वाले द वाशिंगटन पोस्ट ने कहा कि अधिकतर मत सर्वेक्षणों से लगता है कि पूरे देश में रोमनी आगे चल रहे हैं लेकिन नतीजों को प्रभावित कर सकने वाले नौ राज्यों में हुए सर्वेक्षण ओबामा को आंशिक लाभ मिलता दिखा रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के राजनैतिक रणनीतिकार रह चुके मार्क मैकिनन ने अखबार को बताया कि रोमनी के लोकप्रिय मत अपने पक्ष में करने की संभावनाएं पचास-पचास प्रतिशत की हैं लेकिन दोबारा राष्ट्रपति पद प्राप्त करने के लिए ओबामा के हक में निर्वाचक मंडल में 270 या ज्यादा मत हैं। पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के नीति सलाहाकार के रूप में काम कर चुके विलियम ए गैलस्टोन ने अखबार को बताया कि अगर चुनाव कल हो जाएं तो यह एक संभावना नहीं हकीकत होगी। सीएनएन की खबर के अनुसार, बराक ओबामा खुद को आगे बता रहे हैं जबकि ऐसा नहीं है। न्यूज चैनल ने कहा कि रोमनी अपनी जीत को निश्चित करना चाहते हैं और वे ओबामा के चुनाव अभियान को हताशा भरा बता रहे हैं। ब्रूकिंग्स इंस्टीट्यूशन में गर्वनेंस स्टडीज के उपाध्यक्ष और निदेशक डैरेल वेस्ट ने कहा कि रोमनी इस दौड़ में आगे हैं। सीएनएन के प्रमुख राजनैतिक विश्लेषक ग्लोरिया बोरगर ने इस बारे में कहा कि पिछली बार राष्ट्रपति ओबामा बदलाव के प्रत्याशी के रूप में चुनाव में उतरे थे। वे पूरी तरह बदलाव के पक्ष में थे। इस बार, मिट रोमनी पूरी तरह बदलाव की बात कर रहे हैं। अपने चुनावी अभियान में वे बड़े बदलावों की बात कर रहे हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
27-10-2012, 11:05 PM | #16613 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
ओबामा-रोमनी के वकीलों ने भी कसी कमर
वाशिंगटन। अमेरिका में जहां राष्ट्रपति बराक ओबामा और विपक्षी उम्मीदवार मिट रोमनी आगामी राष्ट्रपति चुनावों के लिए मोर्चा संभाल चुके हैं, वहीं चुनाव के दौरान उन्हें कानूनी अड़चनों से बचाने के लिए उनके वकीलों ने भी कमर कस ली है। ओबामा और रोमनी की लीगल टीमों का मकसद दरअसल चुनाव के दौरान किसी भी कानूनी अड़चन तथा चुनावी नतीजों को लेकर उभरने वाले विवाद से अपने-अपने खेमे का बचाव करना है। इससे पहले वर्ष 2000 के विवादास्पद चुनाव का निपटारा करने के लिए अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट को आगे आना पड़ा था। रोमनी की लीगल टीम की बागडोर पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश के मुख्य कानूनी सलाहकार बेंजामिन जिंस्बर्ग के हाथों में है जबकि ओबामा ने इस काम के लिए व्हाइट हाउस के पूर्व कानूनी सलाहकार राबर्ट बौअर को चुना है। बौअर इससे पहले ओहायो राज्य में रिपब्लिकन पार्टी द्वारा चुनाव कानूनों में संशोधन कराने की कोशिशों के खिलाफ बोलते आए हैं। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों के लिए ठीकठाक कानूनी सलाहकार का चुनाव करना मुश्किल काम होता है क्योंकि बहुत कम वकील ही ऐसे हैं जो अपने पेशे के साथ-साथ अपनी राजनीतिक सक्रियता को भी उतनी ही तवज्जो देते हैं। जिंस्बर्ग के अनुसार भी मौजूदा समय में बहुत कम वकील ही ऐसे हैं जो इस काम का दारोमदार संभाले हुए हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
27-10-2012, 11:05 PM | #16614 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
हम आधुनिक भारतीय सेना के समर्थक : बर्न्स
वाशिंगटन। अमेरिका ने भारतीय सेना और नौसेना के आधुनिकीकरण का समर्थन करते हुए कहा है कि यह एक अच्छा निवेश है, क्योंकि इसके जरिए भारत विश्व और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शांति कायम रखने में योगदान करता है। अमेरिका के विदेश उपमंत्री विलियम बर्न्स ने कहा कि निश्चित रूप से एशिया-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता हमारे हित में है। सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोगे्रस में अमेरिका और भारत : बदलते विश्व में एक अहम सम्बंध पर भाषण के बाद बर्न्स ने यह बात कही। बर्न्स द्वारा भारतीय सेना के आधुनिकीकरण का समर्थन एक महत्वपूर्ण बात है क्योंकि अमेरिका ने चीन की सेना और नौसेना के आधुनिकीकरण पर चिंता जताई है और इस सम्बंध में चीन से पारदर्शिता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चाहें चीन हो या भारत अथवा अमेरिका, हममें से प्रत्येक के पास अगले कुछ सालों के लिए कई अहम घरेलू प्राथमिकताएं है जिन्हें आर्थिक आधुनिकीकरण के जरिए सुलझाना है। हमारा मानना है कि स्थिर माहौल सबके हित में है। बर्न्स ने कहा कि इसका मतलब है कि उस क्षेत्र के प्रत्येक महत्वपूर्ण देश इसके लिए सुरक्षा में योगदान कर सकते हैं। उदाहरण के लिए नौवहन व्यापार सुरक्षित रखना।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु Last edited by Dark Saint Alaick; 27-10-2012 at 11:31 PM. |
27-10-2012, 11:06 PM | #16615 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
टाइफून सोन-तिह्न पर चीन ने जारी की चेतावनी
बीजिंग। चीन ने आज प्रचंड तूफान सोन-तिह्न को लेकर आरेंज लेवल (अधिकतम से एक कम स्तर) की चेतावनी जारी की है। उसने अनुमान जताया कि देश के दक्षिणी तटीय इलाके में तूफान (टाइफून) के साथ तेज बारिश हो सकती है। राष्ट्रीय समुद्री पर्यावरण पूर्वानुमान केंद्र ने कहा कि उष्णकटिबंधीय तूफान ‘टाइफून’ में बदल गया और पूरी क्षमता के साथ या धीरे-धीरे गति पकड़ते हुए पश्चिम उत्तर में बढ़ रहा है। तेज हवाओं के लिए चीन में जारी होने वाली चार स्तरीय चेतावनियों में आॅरेंज चेतावनी दूसरे सर्वोच्च नंबर पर आती है। सोन-तिह्न रात को दक्षिण चीन सागर में हेनान प्रांत के तट पर पहुंच सकता है। सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ की खबर के मुताबिक टाइफून की वजह से दक्षिण चीन सागर के पूर्वी इलाके में पांच से आठ मीटर ऊंची लहरें उठ रही हैं। केंद्र ने प्रभावित इलाकों के जहाजों और लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
27-10-2012, 11:06 PM | #16616 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
चुनाव रैलियों को संबोधित करने गडकरी पहुंचे हिमाचल प्रदेश
शिमला। भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी अपनी कंपनी सम्बंधी मामलों को लेकर छिड़े विवाद के बीच शनिवार को हिमाचल प्रदेश पहुंचे, जहां वह चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगे। एक दिन पहले ही भाजपा ने उन्हें पार्टी अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए सर्वसम्मति से समर्थन जताया था। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। गडकरी यहां से 22 किमी दूर जब्बरहट्टी हवाई अड्डा पहुंचे और चुनाव रैली को सम्बोधित करने के लिए आदिवासी बहुल किन्नौर जिले के रेकोंग पोए चले गए। पार्टी ने गडकरी की संवाददाताओं से मुलाकात के लिए कोई व्यवस्था नहीं की। पार्टी के महासचिव जे. पी. नड्डा ने कहा कि गडकरी अगले शिमला दौरे पर 30 अक्टूबर को संवाददाताओं से मिलेंगे। भाजपा ने कल रात गडकरी को पार्टी अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए सर्वसम्मति से समर्थन जताया और मीडिया में आई उनके इस्तीफे सम्बंधी खबरों को ‘बेबुनियाद और असत्य’ बताते हुए खारिज कर दिया। पार्टी के प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि नितिन गडकरी ने खुद ही कहा है कि वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं तो पार्टी की आम राय यह है कि वह उनके साथ हैं। उनके इस्तीफे के बारे में मीडिया की अटकलें बेबुनियाद और असत्य हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
27-10-2012, 11:06 PM | #16617 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
फिरौती के पर्चे पर लिखे घरेलू नामों ने पकड़वाया सानवी के हत्यारों को
वाशिंगटन। आंध्र प्रदेश के रहने वाले एक 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 50,000 अमेरिकी डॉलर के लिए अपने पारिवारिक मित्र की दस साल की बेटी सानवी वेन्ना का अपहरण किया और उसे मार डाला। आरोपी ने सानवी को मारने के बाद उसका शव एक सूटकेस में डाल दिया। लेकिन अपहरण के दौरान छोड़े गए फिरौती के पर्चे पर उसने सानवी के माता-पिता के घरेलू नामों का प्रयोग किया जिससे पुलिस को उसे पकड़ने में महत्वपूर्ण सुराग मिले। रघुनंदन यंदमुरी को सानवी वेन्ना के अपहरण और उसकी और उसकी 61 वर्षीय दादी की हत्या करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया। पेनसेल्वेनिया के उपरी मेरियन उपनगर में स्थित सानवी के घर से गत 22 अक्तूबर को उसका अपहरण कर लिया गया था और उसकी दादी सत्यवती वेन्ना की हत्या कर दी गयी थी। यंदमुरी पहले उसी परिसर में रहता था जिसमें सानवी के माता-पिता का घर है। यंदमुरी को पेनसेल्वेनिया की एक अदालत में पेश किया गया। कल पुलिस ने यंदमुरी के उपरी मर्लन उपनगर स्थित अपार्टमेंट के जिम में सानवी का शव बरामद किया। यंदमुरी ने बताया कि उसने वेंकट वेन्ना और चेंचू लता पुनुरू के अपार्टमेंट को निशाना बनाया क्योंकि उसे लगा था कि उनके पास पैसे हैं। अपहरण के दौरान उसने अपार्टमेंट में फिरौती के दस पर्चे छोड़े थे जिसमें उसने 50,000 अमेरिकी डॉलर की फिरौती मांगी थी। उसने पर्चों में वेंकट को ‘शिवा’ नाम से संबोधित किया था और मांग की कि ‘लता’ फिरौती के पैसे पहुंचाए। जांचकर्ताओं को लगा कि ‘लता’ वेकेंट की पत्नी चेचू के लिए लिखा गया था। वेंट का भी पूरा नाम वेंकट कोंड शिव प्रसाद वेन्ना है, इसे देखते हुए पुलिस को यकीन हो गया कि किसी करीबी व्यक्ति ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने बाद में वेंकट और चेंचू के सभी करीबी मित्रों की सूची तैयार की। जांच के कई दौरों के बाद यंदमुरी को गिरफ्तार कर लिया गया। यंदमुरी ने बताया कि सत्यवती द्वारा अपहरण का विरोध करने पर उसने उसे मार दिया। यंदमुरी ने पुलिस को बताया कि सानवी के रोना शुरू करने पर उसने उसके मुंह में एक रूमाल डाल दिया। इसके बाद उसने वेंकट के घर से ज्वैलरी निकाली और सानवी को ज्वैलरी के साथ एक सूटकेस में डाल दिया। इसके बाद वह अपने घर लौट गया और अपने अपार्टमेंट के जिम में पुरूषों के स्नानागार में सानवी का शव डाल दिया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
27-10-2012, 11:10 PM | #16618 |
Special Member
|
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
मुझे तो ये समझ में नहीं आता की नेताओं की चमड़ी इतनी मोटी कैसे हो जाती है
क्या भगवान इनके लिए अलग से मिट्टी का प्रबंध करते हैं
__________________
घर से निकले थे लौट कर आने को मंजिल तो याद रही, घर का पता भूल गए बिगड़ैल |
27-10-2012, 11:10 PM | #16619 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
समय से आगे चलने वाला अनोखा ब्रिटिश दम्पती
लंदन। ब्रिटेन के एक दम्पती ने सिरदर्द (क्लस्टर हेडेक) की समस्या से बचने का अनोखा तरीका ईजाद किया और अपनी घड़ियों को बाकी देश के समय से एक घंटे आगे कर लिया। जॉन और जेन्स वारेन पिछले छह वर्षों से रोजाना बाकी ब्रिटेनवासियों के मुकाबले एक घंटे पहले सोकर उठ जाते हैं तथा रोजमर्रा के बाकी काम भी एक घंटा पहले ही खत्म कर लेते हैं। उन्होंने बताया कि जॉन क्लस्टर हेडेक से पीड़ित थे, उनके सिर में अक्सर एक तरफ उठने वाला भयानक दर्द होता है। इस दम्पती ने एक व्यक्ति के बारे में सुन रखा था, जो भिन्न समय क्षेत्र वाले आस्ट्रेलिया में जाकर रहने लगा और उसका सिरदर्द ठीक हो गया। जेन्स ने बताया कि वह लोग बेहद परेशान थे। उनके पति को पहले तो क्लस्टर हेडेक की परेशानी कभी-कभार ही होती थी, लेकिन जब उन्हें इसके दौरे अक्सर पड़ने लगे थे तो उन्होंने अपनी घड़ियों और दिनचर्या में परिवर्तन करने का निर्णय लिया। जेन्स ने बताया कि अब छह वर्ष बाद वह तथा जॉन काफी स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। वारेन दम्पती की इस बदली हुई दिनचर्या का लाभ उन्हें केवल अच्छे स्वास्थ्य के रूप में ही नहीं मिला, बल्कि इससे उनका बिजली का बिल भी बेहद कम आने लगा। उन्होंने बताया कि जब तक वे सोकर नहीं उठ जाते, तब तक अपने घर के हीटर वगैरह आन नहीं करते हैं और वे बाकी लोगों की तुलना में एक घंटा पहले ही सोने चले जाते हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
27-10-2012, 11:13 PM | #16620 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
माल्या को अपनी संपदा दिखाने का अफसोस, अमीर नेताओं पर साधा निशाना
नई दिल्ली। देश के प्रमुख शराब कारोबारी विजय माल्या ने आज कहा है कि उन्हें यह कड़वी सीख मिली है कि भारत में अपनी धन-संपदा का प्रदर्शन नहीं करना चाहिए और यहां एक अरबपति राजनीतिज्ञ होना ज्यादा अच्छा है। यूबी समूह की किंगफिशर एयरलाइंस में लंबे समय से जारी संकट के बीच माल्या ने ट्वीट किया, ‘मुझे भारत में यह कडवी सीख मिली है कि अपनी धन संपदा का प्रदर्शन कतई नहीं करना चाहिए। खादी पहनने वाला अरबपति राजनीतिज्ञ होना इससे ज्यादा बेहतर है।’ कल माल्या ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर लिखा था कि वह ईश्वर के शुक्रगुजार हैं उनका अरबपति का दर्जा छिन गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे अब उनसे ईर्ष्या या उन पर बेमतलब के हमले कम हो सकेंगे। माल्या फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची से बाहर हो गए हैं। उनके विमानन क्षेत्र के कारोबार के ‘बुरे समय’ की वजह से नेटवर्थ घटकर एक अरब डालर से नीचे आ गई। बिजनेस पत्रिका की ताजा सूची के अनुसार माल्या अरबपतियों की सूची में 80 करोड़ डालर की संपदा के साथ 73वें स्थान पर खिसक गए हैं। पिछले साल वह 1.1 अरब डालर की संपदा के साथ 49वें स्थान पर थे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|