07-05-2014, 02:12 PM | #8581 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
डॉक्टर: नाम? संता: जी संता। डॉक्टर: पिता का नाम? संता: करनैल। डॉक्टर: जन्म की तारीख? संता: 1 मार्च। डॉक्टर: शादीशुदा? संता: जी नहीं, कार एक्सीडेंट। |
07-05-2014, 02:16 PM | #8582 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक डाकू ने एक मकान में डाका डाला, घर के सारे गहने, पैसे एक जगह पर इकठ्ठा करने के बाद उसने मकान मालिक के सामने एक बड़ा सा छूरा निकालते हूए कहा, "चल जल्दी से बोल, बाकि माल कहाँ छुपा रखा है, नहीं तो इस छूरे से तेरे कान काट दूंगा!"
मकान मालिक ने कहा, "साहब मुझ पर रहम करो मैं बहुत गरीब आदमी हूँ, मेरे पास यही सामान है और कुछ नहीं है!" डाकू ने फिर से कहा, "मैं तीन तक गिनता हूँ, नहीं तो मैं तेरे कान काट दूंगा!" मकान मालिक बोला, "लो तिजोरी की चाबी ले लो साहब, लेकिन मेरे कान ना काटो, नहीं तो मैं अंधा हो जाऊंगा!" डाकू आश्चर्यचकित होकर बोला, "कान काटने के बाद तू ज्यादा से ज्यादा बहरा हो सकता है लेकिन अंधा कैसे होगा?" मकान मालिक बोला, "साहब कान काटने के बाद मैं अपना चश्मा कैसे पहनूंगा!" |
07-05-2014, 02:19 PM | #8583 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक आदमी रात को गली के सामने खड़ा था।
वहां के चौकीदार ने देखा तो कड़क कर पूछा कौन हो तुम यहां क्या कर रहे हो? आदमी बोला, "मेरा नाम शेर सिंह है"। चौकीदार: बाप का नाम क्या है? आदमी: शमशेर सिंह। चौकीदार: कहां रहते हो? आदमी: शेरों वाले मोहल्ले में। चौकीदार: तो इतनी रात में यहाँ खड़े क्या कर रहे हो, जाओ अपने घर जाओ? आदमी: कैसे जाऊं, आगे कुत्ते भौंक रहे हैं। |
07-05-2014, 02:22 PM | #8584 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक बार फ़ोन की घंटी सुन कर जब संता फ़ोन उठाया तो दूसरी ओर से आवाज़ आयी।
हेल्लो, फ्रिज चल रहा है? संता: हां, चल रहा है, आप कौन? फोन करने वाला (कॉलर): तो फिर पकड़ लो, वर्ना भाग जायेगा। कॉलर ने थोड़ी देर बाद दोबारा फोन किया। "हेल्लो फ्रिज है?" संता गुस्से से बोला: नहीं है। कॉलर: कहा भी था पकड़ लो, भाग जायेगा। |
08-05-2014, 09:31 PM | #8585 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
भिखारी: हेलो, पिज़्ज़ा हट?
ऑपरेटर: जी हां, बोलिए। भिखारी: तीन लार्ज पिज़्ज़ा, एक स्मॉल पिज़्ज़ा और एक लार्ज कोल्ड ड्रिंक चाहिए। ऑपरेटर: ऑर्डर किसके नाम से भेजना है सर? भिखारी: अल्लाह के नाम पर दे देना बाबा! |
08-05-2014, 10:31 PM | #8586 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
Hugh Hefner (Editor@Playboy) – 87 years old, has a
27 year old wife. Berlusconi (Italian Politician) – 77 years old, has a 27 year old girlfriend. Maradona (Footballer) – 52 years old, has a 22 year old girlfriend. Digvijay singh (Indian Politician) – is 67 and has 38 years old girlfriend….. . . Moral: Don’t worry if you don’t have a girlfriend, she probably hasn’t born yet .. |
10-05-2014, 01:16 PM | #8587 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक वृद्ध सज्जन अपनी पत्नी के साथ एक मित्र के घर दावत पर गए। भोजन के बाद महिलाएं दूसरे कमरे में चली गईं और दोनों मित्र आपस में बातचीत करने लगे।
वृद्ध सज्जन बोले, ‘कल शाम मैं अपनी पत्नी के साथ एक होटल में डिनर के लिए गया था। वहां का खाना इतना लाजवाब था कि क्या कहूं। तुम भी एक बार वहां जरूर जाना।’ मित्र बोला, ‘हां-हां जरूर जाएंगे। क्या नाम है होटल का?’ वृद्ध सज्जन थोड़ी देर तक याद करने की कोशिश करते रहे, फिर बोले, ‘उस फूल को क्या कहते हैं, जो किसी को प्रेम का इजहार करते समय दिया जाता है और उसके साथ कांटे भी होते हैं?’ मित्र ने जवाब दिया, ‘गुलाब?’ वृद्ध सज्जन बोले, ‘हां वही।’ फिर पत्नी को आवाज देते हुए बोले, ‘अरे गुलाबो, कल शाम हम लोग जिस होटल में खाना खाने गए थे उसका नाम तो बताना जरा!’ |
10-05-2014, 01:17 PM | #8588 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक आदमी मानसिक रोग विशेषज्ञ के पास पहुंचा।
‘क्या समस्या है?’ डाक्टर ने पूछा। ‘हमारी कोई समस्या नहीं’, आदमी शान से बोला, ‘हम बादशाह अकबर हैं। बादशाह को कोई समस्या भला हो भी कैसे सकती है? अरे समस्या तो हमारी बेगम जोधाबाई की है।’ ‘उनकी क्या समस्या है?’, डॉक्टर ने पूछा। ‘वे समझती हैं कि वे मिसेस शर्मा हैं!’ आदमी ने जवाब दिया। |
10-05-2014, 01:19 PM | #8589 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
टीचर
- कल जो पाठ याद करने को दिया था, वह याद करके आए हो? स्टूडेंट - नहीं मैम। टीचर - क्यों? स्टूडेंट - कल रात को जैसे ही मैं पढ़ने बैठा, लाइट चली गई। टीचर - तो लाइट फिर आई तो होगी? स्टूडेंट - आई थी मैम, पर जैसे ही मैं फिर पढ़ने बैठा तो फिर लाइट चली गई। टीचर - तो लाइट फिर नहीं आई क्या? स्टूडेंट - आई थी मैम, लेकिन मैं फिर इस डर से पढ़ने नहीं बैठा कि कहीं मेरी वजह से लाइट फिर ना चली जाए!
|
10-05-2014, 01:22 PM | #8590 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक कंजूस आदमी का 5 साल का बेटा उसके पास आया।
बेटा - पापा, 2 रुपए दो ना। कंजूस - चल भाग नहीं दूंगा। बेटा - पापा दो ना, आपको दूधवाले और मां की एक बात बताऊंगा। कंजूस - ये ले 10 का नोट और जल्दी बता? बेटा - कल दूधवाला मां से बोल रहा था कि आपने अभी तक इस महीने के पैसे नहीं दिए, कल से दूध नहीं मिलेगा! इतना कहकर बेटा छू-मंतर हो गया।
|
Bookmarks |
Tags |
संता बंता, cool jokes, fun, funny hindi jokes, hindi jokes, hot jokes, indian jokes, jokes, santa banta, shayari |
|
|