01-06-2012, 02:07 AM | #9501 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
मुजफ्फरपुर। बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के मुजफ्फरपुर-मोतिहारी रेल खंड पर पुलिस ने गुरुवार को एक शक्तिशाली सिलेंडर बम बरामद कर माओवादियों की ट्रेन उड़ाने की योजना विफल कर दी। घटनास्थल पर मौजूद रेल पुलिस अधीक्षक शिवकुमार झा ने यहां बताया कि डुमाडीह गांव के लोग जब सुबह रेल लाईन के किनारे मवेशियों को चरा रहे थें तभी उनकी नजर सिलेंडर बम पर पड़ी जो रेल पुल के नीचे छिपा कर रखा गया था। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सिलेंडर बम को बरामद कर लिया। झा ने बताया कि बरामद बम 25 किलोग्राम से अधिक वजन का है। माओवादियों ने इसके जरिए रेल पटरी और ट्रेन को उड़ाने की योजना बनाई थी। घटनास्थल से पुलिस ने कुछ पर्चें भी बरामद किए हैं । इस रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन फिलहाल रोक दिया गया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
01-06-2012, 02:08 AM | #9502 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
सीडीएस की परीक्षा में 356 पास
नई दिल्ली। संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा में इस वर्ष 356 उम्मीदवार पास हुए है। यह परीक्षा गत वर्ष सितम्बर में हुई थी। लिखित परीक्षा के बाद सेवा चयन बोर्ड की ओर से साक्षात्कार भी हुआ था। परीक्षा में पास करने वाले छात्र मेडिकल परीक्षा पास होने के बाद भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून, नौ सेना अकादमी एजिमला (केरल) तथा वायुसेना अकादमी, हैदराबाद में दाखिला ले सकेंगे। उम्मीदवार इस परीक्षा के नतीजे संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन उम्मीदवारों को परीक्षाफल के अंक अंतिम नतीजे के बाद प्राप्त हो सकेंगे। कोई भी उम्मीदवार इस सम्बंध में अधिक जानकारी 011-23385271, 011-23381125, 011-23098543 से प्रात 10 बजे से 1700 बजे के बीच प्राप्त कर सकते हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
01-06-2012, 02:22 AM | #9503 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
सड़क दुर्घटना में 24 श्रद्धालुओं की मौत, 23 घायल
बुलंद शहर। उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर जिले में खानपुर अलाउटी के पास गुरुवार तड़के बस और मिनी ट्रक की टक्कर में 24 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 23 घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलाब सिंह ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर से गंगा स्रान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस खानपुर अलाउटी के पास एक मिनी ट्रक से टकरा गई, जिससे 24 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। गंभीर रुप से घायल हुए लोगों को दिल्ली और मेरठ के लिए रेफर किया गया है।उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मैटाडोर पिचक गई और रोडवेज बस पलट गई। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौके पर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
01-06-2012, 02:40 AM | #9504 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
महमूद के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कार्नर नोटिस
जामा मस्जिद और बेंगलूरु विस्फोट मामले में है संदिग्ध नई दिल्ली। जामा मस्जिद और बेंगलूरु के चिन्नास्वामी में विस्फोट की आपराधिक साजिश में कथित भूमिका के मामले में बिहार के इंजीनियर फसीह महमूद के खिलाफ गुरुवार को इंटरपोल ने रेड कार्नर नोटिस जारी किया। इंटरनेशनल पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंटरपोल ने आतंकवाद और अपराधिक घटनाओं में शामिल होने और हथियार एवं विस्फोटकों का इस्तेमाल करने के अपराध से सम्बंधित सीबीआई के अनुरोध पर 28 वर्षीस महमूद के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया है। प्रत्यर्पण से सम्बंधित भारत के औपचारिक आग्रह पर समझा जाता है कि महमूद को सउदी अरब में हिरासत में लिया गया है। महमूद के खिलाफ कथित तौर पर 17 अप्रेल 2010 में बेंगलूर में चिन्नास्वामी विस्फोट की साजिश रचने में भूमिका होने के आरोप हैं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि ऐसी संभावना है कि उसे जल्द ही प्रत्यर्पित किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पिछले नौ महीने में प्रतिबंधित इंडियन मुजाहिदीन के गिरफ्तार आतंकवादियों से मिली जानकारी के अनुसार उसकी (महमूद) जामिया मस्जिद विस्फोट में भूमिका थी। उसकी पत्नी निखत परवीन ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था और सरकार को उसके पति का पता लगाने के लिए निर्देश दिए जाने का आग्रह किया था, जिसे कथित तौर पर सऊदी अरब में उसके आवास से कथित तौर पर भारतीय खुफिया एजेंसियों ने अपने कब्जे में लिया था। न्यायमूर्ति के. एस. राधाकृष्णन और न्यायमूर्ति जे. एस. खेहर की पीठ ने इस संबंध में गृह और विदेश मंत्रालय को नोटिस भेजा था और एक जून तक महिला की याचिका पर प्रतिक्रिया देने को कहा था। महमूद की पत्नी ने अपनी याचिका में कहा था कि सरकार उसके पति के बारे में जानकारी दे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
01-06-2012, 03:01 AM | #9505 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
बिक्रम सिंह ने बने नए सेनाध्यक्ष
जनरल वी के सिंह सेवानिवृत नई दिल्ली। जनरल बिक्रम सिंह ने गुरुवार को 25वें सैन्य प्रमुख के रूप में अपना पदभार संभाल लिया। जनरल बिक्रम सिंह ने जनरल वी. के. सिंह का स्थान लिया, जिनका सैन्य प्रमुख के रूप में 26 माह का कार्यकाल विवादों से फंसा रहा। सेनाध्यक्ष के रूप में 59 वर्षीय जनरल बिक्रम सिंह का कार्यकाल दो वर्ष और तीन महीने के लिए होगा। सेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति से पहले जनरल सिंह कोलकाता आधारित सेना की पूर्वी कमान की कमान संभाल रहे थे। उन्होंने आतंकवाद निरोधक अभियान वाले क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। इसमें श्रीनगर स्थित 15 कोर के कोर कमांडर और अखनूर स्थित 10वीं डिविजन का मेजर जनरल पद शामिल है। अधिकारी अपने मित्रों के बीच ‘बिक्की’ नाम से मशहूर हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से निकलने के बाद सिख लाइट इंफेंट्री रेजीमेंट में 31 मार्च 1972 को कमीशन प्राप्त किया। आईएमए में उन्हें ‘रणनीति एवं नेतृत्व’ के लिए जम्मू कश्मीर राइफल्स स्वर्ण पदक एवं श्रीगणेश ट्राफी प्रदान की गई। इंफेंट्री स्कूल में युवा अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण के दौरान उन्हें ‘कमांडो डैगर‘ और ‘बेस्ट इन टैकटिक्स’ ट्राफी भी प्रदान की गई। जनरल बिक्रम सिंह ने बेलगाम स्थित इंफ्रेंट्री स्कूल के कमांडो विंग के प्रशिक्षक के रूप में भी कार्य किया। जनरल बिक्रम सिंह करगिल युद्ध के दौरान सेना का चेहरा थे, क्योंकि उस समय वह सैन्य अभियान निदेशालय में कार्यरत थे तथा वह भारतीय क्षेत्र से दुश्मन के सैनिकों को खदेड़ने के लिए सेना के अभियान की प्रगति के बारे में मीडिया को नियमित जानकारी मुहैया कराते थे। ब्रिगेडियर के रूप में बिक्रम सिंह ने पेनसिलवानिया स्थित यूनाटेड स्टेट आर्मी वार कॉलेज में भाग लेने के साथ ही संयुक्त राष्ट्र के दो अभियानों में भी कार्य किया। इसमें मध्य अमेरिका में डिप्टी फोर्स कमांडर और कांगो में पूर्वी डिविजन के जीओसी के रूप में उनका कार्य शामिल है। जनरल बिक्रम सिंह का विवाह सुरजीत कौर से हुआ है और इन्हें दो संतानें हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
01-06-2012, 03:36 AM | #9506 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
सबूत हैं तो एफआईआर कराएं : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वालों को सीधी चुनौती दी है। कांग्रेस ने कहा है कि अगर सबूत है तो एफआईआर कराएं। कांग्रेस ने कहा है कि देश कानून व्यवस्था से चलता है इसलिए किसी के पास किसी के खिलाफ कोई सबूत है तो आरोप लगाने की बजाय अदालत का दरवाजा खटखटाएं। जबकि इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने यह साफ कर दिया कि अगर उन पर दोष साबित हो गया तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। इसके बावजूद टीम अन्ना के सदस्यों का हमला प्रधानमंत्री पर लगातार जारी है। कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री पर आरोप लगाने वाले को अपने शब्दों पर लगाम लगाना चाहिए। प्रधानमंत्री किसी एक पार्टी का नेता नहीं होता है। वह देश का प्रधानमंत्री होता है। इसलिए उनके खिलाफ असांस्कृतिक भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। अल्वी ने टीम अन्ना का नाम लिए बिना उन पर हमला जारी रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री या किसी भी मंत्री के खिलाफ अगर भ्रष्टाचार के कोई सबूत उपलब्ध हैं तो उन्हें अदालत का दरवाजा खटखटाना चाहिए। सबूत को लेकर टीम अन्ना एफआईआर करवाए। उन्होंने कहा कि देश कानून के आधार पर चलता है, इसलिए सबूत हैं तो कानून के पास जाएं, अनर्गल बयानबाजी न करें। वहीं टीम अन्ना ने एक स्पष्टीकरण जारी कर मीडिया वालों को एक पत्र भेजा है। इसमें प्रधानमंत्री को शिखंडी कहने जैसी बातों पर खेद जताया व्यक्त किया गया है, लेकिन इस खत पर भेजने वालों का नाम नहीं है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
01-06-2012, 03:57 AM | #9507 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
हजारे का आंदोलन छलावा, राजनीतिक रूप से प्रेरित
मुम्बई। अन्ना हजारे पर कड़ा प्रहार करते हुए एक सेवानिवृत न्यायाधीश ने उनके भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को ‘छलावा’ और ‘पूरी तरह राजनीतिक रूप से प्रेरित’ बताया। बम्बई उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश सुरेश होसबेट ने कहा कि भ्रष्टाचार की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने का श्रेय हजारे को देना गलत है जबकि सुधारवादी लेखक और कार्यकर्ता असगर अली इंजीनियर ने आरोप लगाया कि उनके आंदोलन का उद्देश्य केवल कांग्रेस पर निशाना साधना है। न्यायमूर्ति सुरेश ने कहा कि आंदोलन छलावा है और पूरी तरह राजनीतिक रूप से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि हजारे को इसके बजाए राजनीति में आना चाहिए। ‘अन्ना हजारे अपसर्ज : एक क्रिटिकल अप्रेजल’ किताब का विमोचन करने के बाद उन्होंने यह बात कही। किताब में पिछले वर्ष लोकपाल विधेयक के लिए हजारे के आंदोलन पर ‘आलोचनात्मक’ लेखों का संग्रह है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
01-06-2012, 03:59 AM | #9508 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
तीन जून को रामदेव और अन्ना जंतर मंतर पर एक साथ
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ आंदोलन चला रहे स्वामी रामदेव और जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे तीन जून को अपने समर्थकों के साथ तीन जून को जंतर मंतर पर अनशन करेंगे। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रवक्ता एस के तिजारावाला ने यहां बताया कि बाबा रामदेव तीन जून को सुबह दस बजे से एक दिन का सांकेतिक अनशन करेंगे। तिजारावाला ने बताया कि कालेधन, भ्रष्टाचार के खिलाफ और व्यवस्था में बदलाव के लिए आंदोलन चला रहे बाबा रामदेव देश के 11 करोड़ से अधिक लोगों से संपर्क साध चुके हैं। उन्होंने बताया कि अनशन शुरू करने से पहले बाबा रामदेव और हजारे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद देश की आजादी के संघर्ष में सात लाख शहीद लोगों को श्रद्धांजलि देने शहीदी पार्क जाएंगे। उन्होंने बताया कि अनशन सुबह दस बजे शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। अनशन के साथ सभी राज्यों की राजधानियों और 627 जिला मुख्यालयों पर कैंडल मार्च का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान दस लाख से अधिक लोगों ने मिस काल करके आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बाबा रामदेव ने कहा है कि अब यह सामने आना चाहिए कि कौन झूठ बोल रहा है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक जैसे संवैधानिक संस्थान अथवा लोकतंत्र के मुखिया प्रधानमंत्री । बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वह अपने को बचाने की बजाय निष्पक्ष और स्वंत्रत जांच कराए। तिजारावाला ने कहा कि अनशन के दिन जंतर मंतर पर आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
01-06-2012, 07:20 AM | #9509 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
वनक्षेत्र के मामले में मध्य प्रदेश अव्वल
ठाणे। देश के हृदय प्रदेश के नाम से मशहूर मध्य प्रदेश वनक्षेत्र के मामले में सबसे आगे है। पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य ओमप्रकाश शर्मा द्वारा सूचना का अधिकार के तहत पूछे एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि भारत की वन रिपोर्ट 2011 के अनुसार देश में कुल छह लाख 90 हजार 899 किलोमीटर के इलाके में वन हैं। इसमें से 77 हजार 700 किलोमीटर वनक्षेत्र मध्य प्रदेश में है जो कुल वनक्षेत्र का 11.24 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि देश में 83 हजार 471 किलोमीटर (2.05 प्रतिशत) भूमि अति सघन वनक्षेत्र, तीन लाख 20 हजार 732 किलोमीटर (46.32 प्रतिशत) भूमि मध्यम सघन वनक्षेत्र और दो लाख 87 हजार 820 किलोमीटर (41.56 प्रतिशत) भूमि विरल वनक्षेत्र के तहत आती है। मध्यप्रदेश की बात की जाए तो वहां कुल वनक्षेत्र का छह हजार 640 किलोमीटर का इलाका अति सघन, 34 हजार 986 किलोमीटर मध्यम सघन और 36 हजार 74 किलोमीटर का इलाका विरल वनक्षेत्र के तहत आता है। रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश के बाद देश में वनक्षेत्र के मामले में अरुणाचल प्रदेश दूसरे और छत्तीसगढ़ तीसरे स्थान पर है। अरुणाचल प्रदेश में 67410 किलोमीटर और छत्तीसगढ़ में 55870 किलोमीटर के इलाके में वन हैं, जबकि चंडीगढ़ दादरा नगर हवेली, दमन दीव, लक्षद्वीप और पुड्डुचेरी में वनक्षेत्र के तहत आने वाला इलाका 100 किलोमीटर से भी कम है। मंत्रालय ने बताया कि कम से कम आठ राज्यों में 100 से 10000 किलोमीटर, 14 राज्यों में 10000 से 25000 और आठ राज्यों में 25000 किलोमीटर से अधिक इलाके में वन हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
01-06-2012, 10:27 PM | #9510 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने भाजपा विधायक के निर्वाचन को खारिज किया
बेंगलूरु। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने भाजपा विधायक एस. नंदीश रेड्डी के निर्वाचन को चुनावी प्रक्रिया में ‘खामियों’ के लिए शुक्रवार को खारिज कर दिया। निर्दलीय उम्मीदवार कविता महेश ने विधायक के निर्वाचन को चुनौती दी थी। उनके आवेदन को बिना किसी वैध कारण के पीठासीन पदाधिकारी ने खारिज कर दिया था। उच्च न्यायालय ने न केवल कविता की याचिका को बरकरार रखा बल्कि उनका आवेदन खारिज करने के लिए पीठासीन पदाधिकारी अशोक के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू करने का भी आदेश दिया। रेड्डी का निर्वाचन के. आर. पुरम विधानसभा क्षेत्र से दस मई 2008 को हुआ था।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|