26-01-2015, 05:10 PM | #1 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 30 |
लेखन-रहस्य
अब यक्ष-प्रश्न यह है कि लेखन कैसे किया जाता है? दूसरा प्रश्न यह है कि लेखन सरल कार्य है या आसान? दूसरे प्रश्न का उत्तर यह है कि जिस प्रकार एक कुशल हलवाई तरह-तरह के पकवान बड़ी आसानी से बना लेता है, ठीक उसी प्रकार एक कुशल लेखक तरह-तरह की रचनाएँ बड़ी आसानी से लिख लेता है। हमें यहाँ पर हलवाई और लेखक से पूर्व कुशल शब्द जोड़ना पड़ा, क्योंकि प्रत्येक लेखक इतना कुशल नहीं होता कि हर प्रकार की रचनाएँ लिख ले। आप इस बात को इस प्रकार समझिए- एक चाट बनाने वाले की चाट चाहे जितनी अच्छी हो, वह किसी हालत में गुलाबजामुन नहीं बना सकता, यदि उसे गुलाबजामुन बनाना न आता हो। अब हम यक्ष-प्रश्न का उत्तर देते हैं- लेखन कैसे किया जाता है? लेखन-कार्य करने के लिए सबसे पहले एक अदद काग़ज़ और एक पेन की ज़रूरत पड़ती है। यहाँ पर यह उल्लेखनीय है कि यदि आप नोटबुक या कम्प्यूटर पर लिखने के आदी हैं तो आपको काग़ज़ और पेन ढूँढ़ने की कोई ज़रूरत नहीं है! लेखन-कार्य करने के लिए यह अति आवश्यक है कि आपके मस्तिष्क में पर्याप्त सूचनाएँ पहले से एकत्रित हों, क्योंकि एक रचना को सम्पूर्ण करने के लिए तरह-तरह की बातों के बारे में जानना अति आवश्यक होता है। यदि आप नवागत लेखक हों और आप के पास पहले से कोई ‘लेखन-मसाला’ न हो तो चिन्ता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। अब आपको सिर्फ़ कल्पनालोक में भटकना होगा और यह कल्पना करनी होगी कि आपके पास तरह-तरह के ई-मेल, पत्र, फ़ोन इत्यादि आ रहे हैं और लोग आपसे तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। लिख डालिए इन सवालों के जवाब में एक शानदार लेख। यदि यह नुस्खा काम न करे तो चिन्ता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आप अपने पड़ोसियों के बारे में चिन्तन करिए और कल्पना कीजिए आपका पड़ोसी ‘हूडा जी’आपको तंग कर रहे हैं। क्यों तंग कर रहे हैं? इस पर विचार करके एक लेख लिख डालिए। सावधान! अपने लेख में अपने पड़ोसी का नाम जैसा का तैसा ‘हूडा जी’ डालने की धृष्टता कभी न करें। मानहानि का दावा हो सकता है और लेने के देने पड़ सकते हैं। इसलिए ‘हूडा जी’ का नाम बदलकर ‘गड्ढ़ा जी’ रख दीजिए। ‘गड्ढ़ा जी’ रखने का एक सुन्दर काल्पनिक कारण भी दे दीजिए- लोग हूडा जी को पीठ पीछे बहुत प्यार से गड्ढ़ा जी इसलिए कहते हैं क्योंकि वे दूसरों के लिए गड्ढ़ा खोदते हैं। देखा आपने। बातों ही बातों में लेखन-कार्य के लिए आपको सोचने का महान गुर सिखा दिया। (अभी और है!)
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ Last edited by Rajat Vynar; 26-01-2015 at 05:41 PM. |
27-01-2015, 01:34 PM | #2 |
Moderator
Join Date: Aug 2012
Posts: 1,810
Rep Power: 39 |
Re: लेखन-रहस्य
वैसे अच्छे लेखन का एक ओर भी रहस्य है...अच्छा वाचन। जो यहां रजत जी के सुत्रों मे हम सबको मिलता है।
लेकिन हमारे प्रिय 'रजत जी ब्रान्ड' के सुत्र पर क्या नई टिप्पणी की जाए उसके बारे में भी एक 'रजत जी ब्रान्ड' सुत्र बनना चाहीए। हर बार "आपकी रचना पढ़नें मे मज़ा आया..." लिखना बहूत हो गया!
__________________
|
27-01-2015, 01:52 PM | #3 |
Moderator
Join Date: Sep 2014
Location: UP
Posts: 623
Rep Power: 32 |
Re: लेखन-रहस्य
मैं आपसे बिल्कुल सहमत हूँ दीप जी , रजत जी के सूत्र बहुत ही अच्छे होते हैं , पर हर बार पढ कर क्या रिप्लाइ करें ये समझ नहीं आता , तो रजत जी आप खुद ही हमें कुछ आइडिआ दें कि हम कैसे अपनी भागीदारी आपके सूत्रों पर दे सकें ??? :d :d :d
__________________
It's Nice to be Important but It's more Important to be Nice |
27-01-2015, 02:14 PM | #4 | |
Moderator
Join Date: Sep 2014
Location: UP
Posts: 623
Rep Power: 32 |
Re: लेखन-रहस्य
Quote:
ये क्या बात हुई रजत जी??? मतलब हम जो गद्य रचनाकार हैं (आपके और हमारे जैसे) , उनमें कम emotions होते हैं ? मुझे तो ऐसा नहीं लगता । सोचिये जो लोग कहानियाँ लिखा करते हैं , वो लोग भी बहुत अधिक भावुक होते हैं । हाँ एक चीज जो पद्य रचनाकारों के पास होती है और गद्य रचनाकारों के पास नहीं ,वो है - शब्द भन्डार ......मुझे लगता है जो लोग कविताएँ लिखते हैं उनके पास भाषा , और शब्दों का ज्ञान ज्यादा होता है । तभी तो वो लोग आसानी से शब्दों की तुक्बन्दी बिठा लेते हैं । और ये बात आपकी सच है लेखक चाहे गद्य का हो या पद्य का "कुशलता" होना आवश्यक है। आशा है आप मुझे "कुशल" लेखकों की श्रेणी में रखते होंगे .... :P :P :P इतना महान गुर सिखाने के लिये आपका धन्यवाद , अब तक कुशल हों या ना हों अब जरूर हम सभी कुशल लेखकों की श्रेणी में आजाएँगे । jk ...... :P :P :P
__________________
It's Nice to be Important but It's more Important to be Nice |
|
28-01-2015, 07:16 PM | #5 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 30 |
Re: लेखन-रहस्य
पवित्रा जी अपने सूत्र गुण और कला में आगे लिखती हैं- ‘चलिए, कहानी तो अपने मन से बना के कुछ भी लिख दो अच्छा या बुरा...’ इस संदर्भ में मेरा कथन यह है कि अच्छा या बुरा कुछ भी लिख देना कहानी नहीं, क्योंकि हमारे शब्दों में कहानी की परिभाषा है- ‘किसी भी काल्पनिक अथवा वास्तविक घटनाक्रम को जिसमें द्वन्द्व हो, रोचक ढंग से तर्कसंगत निष्कर्ष के साथ निर्वहण करना ही कहानी है।’ कहानी की परिभाषा के अन्तर्गत आई हुई इन चन्द पंक्तियों की सम्पूर्ण व्याख्या करने के लिए कम से कम दो हज़ार पृष्ठ चाहिए। अतः अपने इस लेख में हम लेखन के गूढ़ रहस्यों पर ही प्रकाश डाल रहे हैं। (अभी और है!)
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ |
28-01-2015, 07:24 PM | #6 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 30 |
Re: लेखन-रहस्य
यहाँ पर emotions के empathy अर्थात परानुभूति रूप को लिया गया है, sympathy अर्थात सहानुभूति की भावना तो लगभग सभी के पास होती है.
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ |
28-01-2015, 07:28 PM | #7 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 30 |
Re: लेखन-रहस्य
Why not? इसमें कोई शक?
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ |
28-01-2015, 07:31 PM | #8 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 30 |
Re: लेखन-रहस्य
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ |
28-01-2015, 07:45 PM | #9 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 30 |
Re: लेखन-रहस्य
भागीदारी तो आप सबकी हमेशा से रही है, क्योंकि मेरे सूत्र आप सबकी कड़ी मेहनत का फल ही तो है. आप लोग इतनी कड़ी मेहनत करती हैं, पैसा खर्च करती हैं तब जाकर मेरे रोचक सूत्र पढ़ती हैं. आप लोगों की जितनी प्रशंसा की जाए कम है. इंटरनेट का खर्चा करके सूत्र पढ़ना, थैंक्स लगाना और उत्तर देना कोई मामूली बात है क्या? आशा है- आप लोग भविष्य में भी इसी प्रकार खर्चा और कड़ी मेहनत करके मेरे सूत्र पढ़ती रहेंगी.
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ |
Bookmarks |
|
|