06-10-2013, 07:41 PM | #121 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
लाइफ टीवी न्यूज के दौरान सुसाइड - क्रिस्टीन चुबुक दुनिया की पहली और अकेली न्यूज रिपोर्टर हैं, जिन्होंने लाइव टेलीविजन ब्रॉडकास्ट के दौरान सुसाइड किया था। 15 जुलाई, 1974 के दिन लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान क्रिस्टीन ने कहा, "चैनल 40 की हमेशा सबसे तेज और ताजा खबरें देने की पॉलिसी के तहत अब आप देखेंगे एक लाइव सुसाइड।" इतना कहने के बाद क्रिस्टीन ने अपने सिर में रिवॉल्वर से गोली मार ली। |
06-10-2013, 07:42 PM | #122 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
रोबोट से मौत - रॉबर्ट विलियम्स पहले ऐसे शख्स हैं, जिनकी मौत की वजह एक रोबोट था। 25 जनवरी, 1979 को विलियम फोर्ड मोटर कंपनी के फ्लैट रॉक (मिशिगन) स्थित कार प्लांट में एक पुर्जा लेने के स्टोरेज रैक पर चढ़ गए। रोबोट खराब होने के कारण यह स्थिति बनी थी, लेकिन अचानक रोबोट एक्टीवेट हो गया और उसकी मशीनी बांह विलियम के सिर में जा लगी। विलियम की मौके पर ही मौत हो गई। |
06-10-2013, 07:42 PM | #123 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
कैक्टस से मौत - 1982 को 27 वर्षीय डेविड ग्रंडमैन और उनके रूममेट ने रेगिस्तान में शूटगन से कैक्टस को उखाड़ने की योजना बनाई। शुरुआती प्रयास में उन्होंने एक छोटे कैक्टस को उखाड़ दिया, लेकिन बड़े कैक्टस के साथ की गई कोशिश हादसे में बदल गई। कैक्टस का एक बड़ा टुकड़ा डेविड के ऊपर आ गिरा और उनकी मौत हो गई |
06-10-2013, 07:43 PM | #124 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
बोतल के ढक्कन से मौत - अमेरिकन नाटककार टेनेसी विलियम कीमौत सन् 1983 में बोतल के ढक्कन से हो गई। दरअसल शराब पीते समय एक बोतल का ढक्कन उनके गले में फंस गया और उनकी मौत हो गई। |
06-10-2013, 07:43 PM | #125 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
स्टेज पर चुटकुला सुनाते हुए मौत - डिक शॉन (1924-1987) एक कॉमेडियन थे, जिनकी मौत स्टेज पर चुटकुला सुनाते हुए हुई। उस दौरान वह नेताओं का मज़ाक उड़ा रहे थे। एक चुटकुला सुनाने के बाद फर्श पर लेट गए और उनकी मौत हो गई। शुरुआत में दर्शकों को लगा कि फर्श पर लेटना उनकी प्रस्तुति का हिस्सा है, लेकिन काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने के बाद दर्शकों को अनहोनी का अहसास हुआ |
06-10-2013, 07:44 PM | #126 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
पैर का अंगूठा बना मौत का कारण - चर्चित शराब व्यापारी जैक डेनियल ने 1911 की एक सुबह अपने घर में काम कर रहे थे। इस दौरान वह अपनी अलमारी खोलना चाहते थे, लेकिन वो खुल नहीं रही थी। जैक ने गुस्से में अलमारी को जोर से लात मारी और उनके अंगूठे में चोट लग गई। कुछ समय बाद यह चोट इन्फेक्शन में बदल गई और उनकी मौत हो गई। |
06-10-2013, 07:46 PM | #127 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
दुनिया के सबसे प्राचीन रस्मोरिवाज
दुनिया में मान्यताएं और परंपराओं का कोई भी अंत नहीं है। एशियाई से लेकर पश्चिमी देशों तक अजीबोगरीब मन्यताओं के अधीन होकर मनुष्य ने हजारों साल बिताएं हैं। इनमें से कुछ रस्मों के बारे में बात करना भी मना है, लेकिन इनका पालन सालो-साल आज भी किया जा रहा है। इन्हें खामोशी से, एकदम एकांत में निभाने की परंपरा है। कई बार यह बड़े संगठन में सामूहिक रूप से निभाई जाती है। कई बार यह अधिक हिंसात्मक और दर्दनाक भी होती है। |
06-10-2013, 07:47 PM | #128 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
मृत व्यक्ति की अस्थियां को खाने की परंपरा यह जानकार आश्चर्य होगा, लेकिन यह सच है कि ब्राजील और वेनेजुएला के कुछ आदिवासी समुदाय अपने ही मृत रिश्तेदारों की अस्थियां खाते हैं। शव को जलाने के बाद बची हड्डियां और राख का सेवन किया जाता है। इसके लिए वह केले के सूप का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से यह लोग अपनों के प्रति जुड़ाव और प्यार महसूस करते हैं |
06-10-2013, 07:48 PM | #129 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
नरभक्षण और शवभक्षण भारत के वाराणासी में अघोरी बाबा रहते हैं। यह मृत व्यक्ति के शरीर के टुकड़े और मांस के लूथड़े खाने के लिए कुख्यात हैं। इनका मानना है कि ऐसा करना से इनके मन से मौत का डर हमेशा के लिए चला जाएगा। इसके अलावा इन्हें आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति हो जाएगी। हिंदू मान्यता के मुताबिक, पवित्र व्यक्ति, बच्चे, गर्भवती,कवारी लड़कियां, कुष्ठ रोग और सांप के काटे जाने वाले व्यक्ति का दाह संस्कार नहीं किया जाता है। इन सभी को गंगा नदी में बहा दिया जाता है। अघोरी बाबा इन्हें वहां से निकाल अपने रस्म पूरी करते हैं |
06-10-2013, 07:49 PM | #130 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: खबरें अजब-गजब
बॉडी मॉडिफिकेशन पपुआ न्यूगिनी कनिंनगारा जैसी डरावनी रस्म निभाते हैं। इसमें वह शरीर को खुरचकर डिजाइन बनाते हैं, जिससे यह निशान जीवन भर रह जाते हैं। वहीं, हॉज टम्बरान (आत्माओं का घर) नामक रस्म में किशारों को आत्माओं के घर अकेले दो महीने तक छोड़ दिया जाता है। इसके बाद उन्हें मर्द बनाने की परंपरा निभाई जाती है। उनके शरीर पर बांस के लकड़ी से छोटे खूनी निशान बनाए जाते हैं। यह निशान इस समुदाय में मर्दानगी की निशानी है। |
Bookmarks |
Tags |
अजब गज़ब खबर, ajab gazab, ajab gazab khabren, ajab khabren, bizzare news, farmer protest in paris, gazab khabren, grumpy cat, mosque made by sikhs |
Thread Tools | |
Display Modes | |
|
|