06-05-2013, 12:14 AM | #29141 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
इंफाल। मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले के सिलेंट गांव में छह अज्ञात लोगों ने 36 घरों में आग लगा दी और करोड़ों रुपए की संपत्ति नष्ट कर दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सिलेंट से लगे हुए साइजांग गांव के रहने वाले छह लोगों ने भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को सिलेंट गांव के घरों में आग लगा दी और संपत्तियां नष्ट कर दी। सिलेंट और साइजांग गांवों के लोग दो अलग-अलग समुदायों के हैं। आठवीं मणिपुर रायफल बटालियन के सुरक्षा जवानों को किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तैनात कर दिया गया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-05-2013, 12:15 AM | #29142 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
सिलेंडर फटा, 60 लोग बेहोश
मेरठ में एक फैक्ट्री में छज्जा गिरने के बाद लीक हुई गैस मेरठ। मेरठ से करीब 12 किलोमीटर दूर भोला बाईपास रोड पर स्थित एक गैस फैक्ट्री में शनिवार सुबह सिलेंडर फट जाने से खडौली गांव के करीब 60 लोग बेहोश हो गए। घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए है। बेहोश और उल्टी-चक्कर के शिकार लोगों को यहां जिला अस्पताल समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि 5 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस के अनुसार भोला बाईपास रोड पर जीएस नामक एक गैस फैक्ट्री है जहां अमोनिया गैस बनाई जाती है। बताया गया है कि शनिवार प्रात करीब 6 बजे अचानक फैक्ट्री का छज्जा गिर गया, जिससे वहां मौजूद 5 टन गैस का सिलैंडर फट गया। फैक्ट्री मालिक संजय गुप्ता का कहना है कि सिलैंडर में से करीब डेढ़ टन गैस लीक हो गई। फैक्ट्री से कुछ ही दूर सड़क पार गांव खडौली में लीक हुई गैस धुंध की तरह फैल गई जिससे लोग उलटी, चक्कर के साथ ही बेहोश होने लगे। कुछ ही देर में गांव के करीब 60 लोग लीक गैस का शिकार हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फौरन ही गांव के लोगों को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में भर्ती गैस के शिकार लोगों का हाल जानने के बाद जिला मजिस्ट्रेट नवदीप रिनवा ने बताया कि ज्यादातर की हालत में सुधर हो रहा है और उन्हें संभवत 24 घंटे बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं और फैक्ट्री की लापरवाही सामने आने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-05-2013, 12:15 AM | #29143 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
वाहन का शीशा टूटने से लालू घायल
पटना। वैशाली जिले की ओर जाने के क्रम में शुक्रवार रात कच्ची दरगाह के समीप पीपा पुल को पार करते समय वाहन के सामने का शीशा टूटने से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद घायल हो गए। लालू को शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनके सिर में दो टांके लगाए। देर रात उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनके निजी सचिव भोला यादव ने बताया कि घटना शुक्रवार रात तब हुई जब उनकी कार राघोपुर की ओर जा रही थी। उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि पीपा पुल पार करने के दौरान वाहन का अगला शीशा टूट गया और इस कारण आगे की सीट पर बैठे लालू के सिर में चोटें आई। गौरतलब है कि पटना में 15 मई को रैली के लिए समर्थन के वास्ते लालू यादव राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर रहे हैं। लालू के निजी सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना के बाद राजद अध्यक्ष को फोन कर उनके हालचाल की जानकारी ली। अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी उनसे बातचीत की।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-05-2013, 12:16 AM | #29144 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
शाहनवाज हुसैन अस्पताल में भर्ती
पटना। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन को सीने में दर्द की शिकायत के बाद यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष मंगल पांडेय ने बताया कि हुसैन ने शुक्रवार रात सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद उन्हें यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हुसैन की ईसीजी सहित अन्य मेडिकल जांच की जा रही है। पांडेय ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि गैस के कारण यह समस्या पैदा हुई। उनकी तबियत पर नजर रखी जा रही है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने फोन पर हुसैन की तबियत के बारे में जानकारी ली। पार्टी महासचिव जे. पी. नड्डा अभी पटना में हैं और वह हुसैन को देखने अस्पताल गए। पार्टी उपाध्यक्ष सी. पी. ठाकुर, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे के अलावा कई विधायक और पार्टी कार्यकर्ता हुसैन का हालचाल लेने अस्पताल गए।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-05-2013, 12:16 AM | #29145 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
ब्राह्मण-दलित एकजुट हुए तो बसपा करेगी क्लीन स्वीप : मिश्र
संत कबीर नगर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र ने आज दावा किया कि अगर उत्तर प्रदेश की कुल आबादी की 16 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले ब्राह्मण और 24 फीसद दलित एकजुट हो जाएं, तो सूबे की सभी लोकसभा सीटों पर बसपा अपने विपक्षियों का सूपड़ा साफ कर देगी। बसपा द्वारा यहां आयोजित ब्राह्मण समाज सम्मेलन के दौरान मिश्र ने कहा कि अगर प्रदेश के ब्राह्मण और दलित एकजुट हो जाएं तो राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर बसपा की जीत को कोई नहीं रोक सकता। मिश्र प्रचंड गर्मी के बीच अपने सम्बोधन के दौरान गश खाकर गिर पड़े। मंच पर मौजूद लोगों ने उन पर पानी के छींटे डाले, जिसके बाद वह होश में आए। मिश्र संक्षिप्त भाषण देने के बाद लखनऊ रवाना हुए। इसके पूर्व, बसपा महासचिव ने कहा कि ब्राह्मणों ने हमेशा से समाज को जोड़ने तथा उसे आगे बढ़ाने का काम किया है, लेकिन आज ब्राह्मणों को राजनीतिक रूप से समाप्त करने की साजिश की जा रही है। इस समाज के लोगों को यह समझना होगा। मिश्र ने कहा कि बसपा अध्यक्ष मायावती ने ब्राह्मणों को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि मायावती ने उन्हें प्रदेश का महाधिवक्ता बनाया था, तब तक उन्होंने उनका एक भी मुकदमा नहीं लड़ा था। उन्होंने बताया कि उन्हें प्रदेश के 38 स्थानों पर ब्राह्मण समाज भाईचारा रैली को सम्बोधित करना है और इस सिलसिले की शुरुआत संत कबीर नगर से हुई है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-05-2013, 12:16 AM | #29146 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
रेलवे रिश्वत मामला
सीबीआई ने कुरियर पहुंचाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया नई दिल्ली। सीबीआई ने कुरियर पहुंचाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने रेलवे बोर्ड के एक सदस्य की प्रोन्नति से जुड़े मामले में रेल मंत्री पी. के. बंसल के भांजे तक कथित रूप से नकद 90 लाख रुपए की रिश्वत पहुंचाई थी। कुरियर पहुंचाने वाले दो लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही इस रिश्वत मामले में अब तक छह लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसके पहले सिंगला, रेलवे बोर्ड सदस्य (स्टाफ) महेश कुमार, बिचौलिए संदीप गोयल और मंजूनाथ को गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोपियों को यहां लाया जा रहा है और उन्हें पटियाला हाउस अदालत में पेश किया जाएगा। एजेंसी पूछताछ के लिए उन्हें अपनी हिरासत में दिए जाने की मांग करेगी। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि विभिन्न रेल परियोजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज के अलावा बोर्ड में हुई चर्चा से सम्बंधित रिकार्ड भी मुंबई स्थित महेश कुमार के निवास से बरामद किए गए हैं। महेश कुमार 1975 बैच के भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी हैं। सूत्रों ने बताया कि सिंगला बंसल के करीबी सहयोगी हैं और उन्हें चुनाव प्रचार में अक्सर साथ देखा जाता था। पदों के क्रम में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष के बाद सदस्य (इलेक्ट्रिकल) पद को माना जाता है। सूत्रों ने बताया कि एजेंसी को कथित सौदे के बारे में गुप्त सूचना मिली थी और उसने सिंगला और कुमार के फोन को सर्विलांस पर रखा था। एजेंसी उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। शुरू में सिंगला ने रिश्वत के रूप में 10 करोड़ रपए की मांग की थी लेकिन दोनों दो करोड़ रुपए पर सहमत हुए थे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-05-2013, 12:17 AM | #29147 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला मामला
इटली में ब्रुनो के खिलाफ 19 जून से शुरू होगी सुनवाई रोम। भारत के साथ 3,600 करोड़ रुपए के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में कथित तौर पर रिश्वत देने के लिए इटली की सार्वजनिक रक्षा कंपनी फिनमैकेनिका के पूर्व सीईओ गिउसपे ओर्सी और कंपनी की हेलीकॉप्टर इकाई अगस्ता वेस्टलैंड के सीईओ ब्रुनो स्पागनोलिनी के खिलाफ यहां ‘त्वरित सुनवाई’ 19 जून से शुरू होगी। इतालवी समाचार एजेंसी एएनएसए की रिपोर्ट के मुताबिक, इटली के पूर्वी शहर बुस्तो अरसिजियो के एक जज ने त्वरित सुनवाई के लिए सरकारी वकील के अनुरोध को स्वीकार कर लिया। त्वरित सुनवाई के चलते आरंभिक सुनवाई नहीं होगी। ओर्सी और स्पागनोलिनी पर आरोप है कि उन्होंने भारत को 12 अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर बेचने का ठेका हासिल करने के लिए कथित तौर पर रिश्वत दी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-05-2013, 12:18 AM | #29148 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
आकाश टैबलेट के अगले संस्करण की कीमत 2,500 रुपए
नई दिल्ली। आईआईटी बंबई को 2,263 रुपए प्रति इकाई के मूल्य पर एक लाख आकाश टैबलेट देने के बाद अब डाटाविंड इसका अगला संस्करण लगभग 2,500 रुपए प्रति इकाई पर देने को तैयार है। डाटाविंड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुनीत सिंह तुली ने कहा कि जहां तक मेरी जानकारी है, आकाश टैबलेट पर समिति इसका उच्च संस्करण 2,500 रुपए प्रति इकाई पर चाहती है। हम प्रत्येक 10 लाख इकाई के आर्डर पर इस मूल्य के लिए तैयार हैं। पिछली निविदा में आकाश टैबलेट की आपूर्ति में विलंब के बारे में पूछे जाने पर तुली ने कहा कि हमने इनकी आपूर्ति एक माह पहले ही कर दी है। निविदा के प्रावधान के तहत आकाश टैबलेट की आपूर्ति 6 जून तक की जानी थी। हमने यह काम 1 मई को ही पूरा कर दिया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-05-2013, 12:19 AM | #29149 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
केरल पर्यटन के आनलाइन क्विज शो की मेजबानी करेंगे थरूर
तिरअनंतपुरम। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री शशि थरूर केरल पर्यटन के आनलाइन क्विज शो की मेजबानी करेंगे। यह शो 10 मई से शुरू होने जा रहा है। भारत में किसी पर्यटन विभाग द्वारा पहली बार आॅनलाइन क्विज शो शुरू किया जा रहा है जो करीब दो महीने तक चलेगा। थरूर ने दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज में 1974 में क्विज क्लब स्थापित किया था। इसी कॉलेज में थरूर ने तालीम ली थी। सेंट स्टीफन में अपनी पहल के संदर्भ में थरूर ने कहा कि यह देश में पहला कॉलेज क्विज क्लब था और यह आज भी अस्तित्व में है एवं अन्य लोगों के लिए एक आदर्श है। थरूर आगामी शो में केरल पर्यटन की वेबसाइट पर केरल की प्रकृति, भूगोल और संस्कृति पर सवाल पूछेंगे। केरल पर्यटन की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, क्विज शो के लिए पहले ही हजारों की तादाद में लोग अपना पंजीकरण करा चुके हैं। पंजीकरण कराने वाले लोगों में ज्यादातर केरल से बाहर के हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-05-2013, 12:19 AM | #29150 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
मणिपुर में विस्फोट में पांच लोग घायल
इंफाल। मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में एक बेकरी की दुकान में एक शक्तिशाली ग्रेनेड फटने से पांच व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि शहर के बाहरी इलाके चिंगमेइरोंग में शुक्रवार रात संदिग्ध उग्रवादियों ने ग्रेनेड फेंका। सभी घायल गैर मणिपुरी हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|