07-04-2012, 09:56 PM | #6021 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
इस्लामाबाद। सियाचिन सेक्टर स्थित एक सैन्य शिविर के शनिवार सुबह हिमस्खलन की चपेट में आने से कम से कम 100 सैनिक बर्फ के नीचे दब गए। टेलीविजन चैनलों की खबरों के अनुसार सियाचिन सेक्टर के ग्यारी स्थित एक बटालियन का मुख्यालय सुबह छह बजे हिमस्खलन की चपेट में आ गया। सेना प्रमुख मेजर जनरल अतहर अब्बास ने कहा कि राहत अभियान जारी है। सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि क्षेत्र में राहत कार्य में मदद के लिए हेलीकॉप्टर, खोजी कुत्ते और अतिरिक्त सैनिक भेजे गए हैं। हिमस्खलन पूर्वी काराकोरम पर्वतमाला के स्कार्दू के पास एक स्थान पर हुई। कुछ खबरों में कहा गया है कि एक कर्नल सहित करीब 135 सैनिक हिमस्खलन की चपेट में आ गए हैं। हिमस्खलन की घटना में जनहानि होने की रिपोर्ट थी लेकिन इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई। ग्यारी में महत्वपूर्ण बटालियन मुख्यालय स्थित है और एक समय में यहां पर करीब तीन हजार सैनिक तैनात थे। जम्मू कश्मीर सीमा पर संघर्षविराम होने के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपने सैनिकों की संख्या मेें कटौती कर दी थी। सियाचिन ग्लेशियर विश्व का सबसे ऊंचा और सबसे ठंडा युद्धक्षेत्र है। इस क्षेत्र में जितने सैनिक संघर्ष में नहीं मारे गए उससे अधिक खराब मौसम के चलते मारे गए हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
07-04-2012, 09:57 PM | #6022 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
सर्राफा कारोबारियों ने दुकानें खोलीं, आभूषण बाजार में लौटी रौनक
नई दिल्ली। सोने, चांदी के आभूषणों के बाजार में रौनक लौटने लगी है। सर्राफा व्यापारियों ने 21 दिन पुरानी हड़ताल समाप्त कर शनिवार को अपनी दुकानें खोल दीं। सरकार से अपनी मांगों पर विचार का आश्वासन मिलने के बाद शुक्रवार दोपहर उन्होंने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की थी। आॅल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष शीलचंद जैन ने कहा कि देशभर में शनिवार सुबह ज्यादातर स्वर्णकारों ने अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान खोल दिए। हालांकि कारोबार शनिवार को कमजोर रहा, क्योंकि शादी ब्याह के लिए काफी पहले ही खरीदारी काफी कुछ हो चुकी थी। मुंबई के झावेरी बाजार और दिल्ली में चांदनी चौक सहित देश के महानगरों में आभूषण कारोबार शुरु होने से बाजार में रौनक लौटने लगी है। दिल्ली में शनिवार को कारोबार शुरु होने पर स्टैण्डर्ड सोने का भाव 28,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर बोला गया। सर्राफा कारोबार पिछले 21 दिन बंद रहने से देशभर में कुल मिलाकर 20,000 करोड़ रुपए के कारोबार का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इससे वैट, आयकर तथा दूसरे करों के रुप में सरकारी खजाने को भी करीब 1,200 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। देशभर से यहां पहुंचे सर्राफा कारोबारियों के प्रतिनिधियों की शुक्रवार को वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी के साथ बातचीत हुई। वित्त मंत्री ने गैर ब्रांडेड आभूषणों पर एक प्रतिशत उत्पाद शुल्क लगाने के बजट प्रस्ताव को वापस लिए जाने की उनकी मांगों पर विचार का आश्वासन दिया। इससे पहले स्वर्णकार संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिले थे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
07-04-2012, 09:57 PM | #6023 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
मणिपुर मंत्रिमंड़ल का विस्तार शीघ्र
इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री ओ इबोबी सिंह रविवार को दिल्ली में कांग्रेस आला कमान से मुलाकात करेंगे और अगले मंत्रिमंड़ल विस्तार में जिन मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी उनके नाम को अंतिम रूप देंगे। कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सिंह के दिल्ली के लौटने के बाद जल्द ही बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंड़ल विस्तार को अमली जामा पहनाया जाएगा। उनके साथ एमपीसीसी अध्यक्ष और गृह मंत्री गाईखंगम भी होंगे। कुछ दिनों के लिए राज्य के बाहर गए राज्यपाल गुरबचन जगत को शनिवार को यहां लौटना है। इबोबी सिंह ने गत 14 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। दो दिन बाद तीन कैबिनेट मंत्रियों गाईखंगम, देवेंद्र सिंह और टी फुंगजाथंग को भी शपथ दिलाई गई थी। मणिपुर विधानसभा में कुल 60 सीटें हैं। वहां पर 12 मंत्री हो सकते हैं। कांग्रेस के राज्य विधानसभा में 42 विधायक हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
07-04-2012, 09:58 PM | #6024 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
ब्लॉग पर बनाया हिलेरी क्लिंटन का मजाक
वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और बराक ओबामा का एक ब्लॉग पर मजाक बहुत ही प्रचलित हो गया है। इसमें कुछ मजाकिया तस्वीरों के जरिए हिलेरी और कई शीर्ष नेताओें के बीच मोबाइल संदेश से बातचीत दिखाई गई है। राष्ट्रपति बराक ओबामा हिलेरी से पूछते हैं कि क्या कर रही हो इस पर अपने सी 17 विमान में बैठी हिलेरी जवाब देती हैं, दुनिया को चला रही हूं। ‘टेक्स्ट फ्रॉम हिलेरी’ नामक यह ब्लॉग वाशिंगटन के एडम स्मिथ और स्टेसी लंबे की परिकल्पना है। उन्होंने अक्टूबर में ली गईं हिलेरी की दो तस्वीरों के जरिए यह स्पूफ बनाया है। इसमें हिलेरी को मिट रोमनी से लेकर मार्क जुकरबर्ग तक को मजाकिया जवाब देते हुए दर्शाया गया है। मार्क उनको फेसबुक पर मित्रता के लिए अनुरोध भेजते हैं जिसे हिलेरी खारिज कर देती हैं। स्मिथ और लंैबे ने बताया कि विदेश विभाग ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन उससे कुछ जवाब मिले तो रोचक रहेगा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
07-04-2012, 09:59 PM | #6025 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
राठौड़ समर्थकों पर लाठीचार्ज
जयपुर। बहुचर्चित दारिया प्रकरण में भाजपा विधायक राजेन्द्र् सिंह राठौड़ की गिरफ्तारी के विरोध में राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन के बीच जयपुर में आधा दिन के बंद कराने पर उतारू करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। करणी सेना के कार्यकर्ता दुपहिया वाहनों पर झोटवाड़ा से रैली निकालते हुए शहर के त्रिपोलिया बाजार पहुंचें और जबरन दुकानें बंद कराने का प्रयास किया, इस पर उनकी दुकानदारोंं से कहासुनी हो गई तथा कुछ दुकानदारों से मारपीट करने पर पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए बंद समर्थकों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया तथा कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया। करणी सेना के कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते हुए राठौड की गिरफ्तारी पर विरोध जता रहे थे। लेकिन कार्यकर्ताओं को उस समय निराशा का सामना करना पड़ा, जब भाजपा ने बड़ी चौपड़ पर आयोजित धरना स्थल पर लगाए गए बैनर पर राठौड का नाम नजर नहीं आया। बैनर पर सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना बताया गया है। इस मामले में भाजपा के शहराध्यक्ष शैलेन्द्र भार्गव तथा पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह धरना कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ है जिसमें राठौड की गिरफ्तारी का मामला भी शामिल है। दूसरी तरफ करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने इस बात पर अफसोस व्यक्त किया कि भाजपा ने बैनर पर राठौड की गिरफ्तारी के खिलाफ धरने का जिक्र नहीं किया। जबकि भाजपा ने पहले घोषणा की थी कि राठौड की गिरफ्तारी के विरोध में धरना-प्रदर्शन किए जाएगें। भाजपा के रवैये में रातोंरात आए बदलाव के मामले में राजनीतिक प्रेक्षकों का कहना है कि भाजपा किसी जाति विशेष का अपना चहेरा नहीं दिखाना चाहती।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
07-04-2012, 10:00 PM | #6026 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
कॉमेडी फिल्मों में फूहड़पन और भद्दे मजाक का धड़ल्ले से प्रचलन
कुरूक्षेत्र। जाने माने फिल्म अभिनेता ओमपुरी ने कहा है कि आज कॉमेडी फिल्मों का दौर है और दुर्भाग्य से इन फिल्मों में घटिया मजाक का इस्तेमाल बेहिचक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजकल ऐसी कॉमेडी फिल्में बनाई जा रही है जिसमें कोई कहानी नहीं है और न ही संदेश। पुरी ने शुक्रवार को यहां कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के तत्वावधान में आयोजित मीडिया इंटरनेशनल फिल्म फैस्टीवल में छात्र-छात्राओं तथा सिनेमा प्रेमियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे शहरों में फिल्म समारोहों के आयोजनों से ही देश में फिल्म संस्कृति का विकास होगा जो भारतीय सिनेमा को भविष्य में एक नई दिशा दे सकता है। अच्छी- बुरी दोनों तरह की फिल्में हर जगह ही बनती हैं। यह दर्शकों को तय करना है कि उन्हें कौनसा सिनेमा पसंद है। आर्ट फिल्मों से लेकर कमर्शियल फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके ओमपुरी ने कहा कि एक दौर था जब सिनेमा में थियेटर तथा साहित्य से लोग आते थे। इसके कारण उस दौर का सिनेमा लोगों के जीवन के लिए अर्थपूर्ण था लेकिन अब कॉरपोरेट सिनेमाई संस्कृति का हिस्सा हो गया है जिसके कारण रचनात्मक फिल्में बनना कम हो गई हैं जो भारतीय सिनेमा उद्योग के लिए चिंता का विषय है। उनके अनुसार फिल्म तथा टेलीविजन ऐसे माध्यम हैं जो लोगों के जीवन को सीधे प्रभावित करते हैं। इन माध्यमों की विषय वस्तु पर लेखकों, फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज आतंकवाद तथा भ्रष्टाचार सबसे बड़ी समस्याएं हैं। पहले अशिक्षित लोगों को आतंकवादी बनाया जाता था और अब प्रोफेसर, इंजीनियर तथा प्रबुद्ध लोग कहीं न कहीं ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जा रहे हैं जो चिंता का विषय है। ओमपुरी ने कहा कि सिनेमा किसी भी देश की संस्कृति तथा सभ्यता का परिचायक होता है। सरकार की जिम्मेदारी है कि सामाजिक सरोकार रखने वाली शिक्षाप्रद फिल्मों को स्कूल कॉलेजों में दिखाए। उतर-पूर्वी भारत में क्षेत्रीय सिनेमा दम तोड़ता जा रहा है जबकि दक्षिण भारत की स्थिति बेहतर है क्योंकि दक्षिण भारत में बनने वाली फिल्मों का अनुवाद करके उसे देश के विभिन्न राज्यों में दिखाया जा रहा है और हर तरह का दर्शक उन फिल्मों को खूब पसंद करता है। उन्होंने कहा कि दर्शकों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे अच्छे सिनेमा को सराहें तथा बुरे की आलोचना करें जिससे फिल्म निर्माता को अच्छे सिनेमा का निर्माण करने के लिए प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि जो फिल्में सिनेमा घर तक नहीं पहुंच पाती सरकार उन्हें टेलीविजन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाए ताकि इन फिल्मों के निर्माण में जो आर्थिक तथा रचनात्मक क्षमता लगी है उसका सही तरीके से प्रयोग हो सके। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अच्छा सिनेमा देखें और अपनी सकारात्मक सोच से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की अध्यक्षा लीला सैमसन ने कहा कि भारतीय फिल्मों को सर्टिफिकेट जारी करने के लिए अभी तक 60 वर्ष पुराना पैटर्न इस्तेमाल किया जाता है। यदि फिल्मों की गुणवत्ता में सुधार लाना है तो इस साठ साल पुराने एक्ट में परिवर्तन जरूरी है। वर्ष 1952 में जब यह कानून बना था तब से लेकर अब तक इसमें कोई संशोधन नहीं किया गया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
07-04-2012, 10:00 PM | #6027 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
माओवादियों के अल्टीमेटम से ओडिशा सरकार की परेशानी बढ़ी
भुवनेश्वर। ओड़िशा में एक इतालवी नागरिक और बीजू जनता दल के विधायक के अपहरण में शामिल दो माओवादी संगठनों ने राज्य की नवीन पटनायक सरकार की परेशानी बढ़ाते हुए बंधकों की रिहाई के बदले उनकी मांगों को पूरा करने के अल्टीमेटम दिए है। बीजद विधायक झीना हिकाका के अपहरण में शामिल आंध्र ओडिशा सीमा विशेष क्षेत्रीय कमेटी द्वारा दिए गए अल्टीमेटम की अवधि शनिवार शाम समाप्त हो रही है जबकि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी की ओडिशा संचालन इकाई द्वारा शुक्रवार को दी गई 96 घंटे की मोहलत मंगलवार की शाम को समाप्त होगी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हालांकि आठ कट्टर माओवादियों समेत 27 कैदियों को रिहा करने पर सहमत हो गए थे लेकिन इसके बावजूद माओवादी संगठनों ने ये अल्टीमेटम जारी किए। माओवादी नेता सब्यसाची पांडा ने शुक्रवार को यहां मीडिया में एक आडियो टेप जारी करके राज्य सरकार को चेतावनी दी थी कि यदि अगले 96 घंटे में उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो वे सख्त कदम उठायेंगे। माओवादी नेता ने कहा था कि सरकार अगर उनकी मांगों को अगले 96 घंटे में लिखित समझौते के रूप में नहीं मानती है तो उन्हें मजबूरन इतालवी बंधक के खिलाफ सख्त कदम उठाना पड़ेगा। आंध्र ओडिशा सीमा विशेष क्षेत्रीय कमेटी की तरफ से अभी सरकार को विधायक के अपहरण के बारे में कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
07-04-2012, 10:01 PM | #6028 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
पाकिस्तान का दावा, आतंकियों को सुधार रहा है सईद
इस्लामाबाद। अमेरिका ने जिस दुर्दांत आतंकवादी के सिर पर एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा है उसके लिए पाकिस्तान का कहना है कि वह इस्लामी विद्वान है और आतंकियों को सुधारने के काम में लगा है। आतंकवादी संगठन लश्करे तैयबा के छद्म आवरण जमात उद दावा का प्रमुख हाफिज सईद भारत की औद्योगिक नगरी मुम्बई में वर्ष 2008 में हुए भीषण आतंकवादी हमलों का मास्टरमाइंड है। अमेरिका ने हाल ही में उसके सिर पर एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया है। लेकिन पाकिस्तान के आतंकवाद रोधी अभियान के एक अधिकारी के मुताबिक हफीद आतंकवादियों को सुधारने की मुहिम में लगा है और इसी सिलसिले में उसने हाल में पंजाब प्रांत के अधिकारियों से मुलाकात की थी। अधिकारी ने कहा कि हफीज ने आतंकवादियों और जिहादियों को सुधारने के पंजाब सरकार के प्रोग्राम से सहमति जताई है और वह इस मामले में पूरी तरह मदद करने को तैयार है। पंजाब प्रांत के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने भी कहा हफीज और उसके समर्थक आतंकवादियों को अच्छे नागरिक बनाने में मदद कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि हमने इस योजना के बारे में जमात उद दावा से मशविरा किया था। इस संगठन ने आतंकियों और जिहादियों को सुधारने में अपनी तरफ से पूरी मदद देने का आश्वासन दिया है। हालांकि जमात उद दावा के प्रवक्ता मुजाहिद ने कहा कि उनके संगठन ने आंतकवादियों को सुधारने के प्रोग्राम में हिस्सा नहीं लिया है। संगठन के एक और सीनियर सदस्य हाफिज खालिद वलीद ने इस पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया कि हाफिज सईद आतंकवादियों को सुधारने की मुहिम में सीधे तौर पर शामिल है। वलीद ने कहा कि सईद और उनके अनुयायी अहिंसा को बढ़ावा देने में लगे हैं। उसने कहा कि हाफिज सईद आतंकवाद और आत्मघाती हमलों की निंदा करने वाले पहले धार्मिक विद्वान हैं। हमारे स्कूलों और मदरसों में अमन की शिक्षा दी जाती है। भारत हाफिज को मुम्बई आतंकवादी हमलों का मास्टरमाइंड मानता है, जबकि पश्चिमी देशों को संदेह है कि उसका सम्बंध दुर्दांत आतंकवादी संगठन अलकायदा से भी है। भारतीय संसद पर दिसंबर 2001 में हुए आतंकवादी हमले के बाद हफीज ने लश्करे तैयबा का नेतृत्व छोड़ दिया था, लेकिन जमाद उद दावा की आड़ में वह अब भी अपने काले कारनामों को अंजाम देने में लगा है, लेकिन पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि हाफिज को खुले घूमने की पूरी छूट है, क्योंकि कोर्ट ने उसे सभी आरोपों से बरी कर रखा है। अधिकांश पाकिस्तानी भी भारत के खिलाफ हाफिज के कारनामों का समर्थन करते हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
07-04-2012, 10:02 PM | #6029 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
केएनपीपी संयंत्र की पहली इकाई के दो महीने में शुरू होने को लेकर केंद्र आश्वस्त: नारायणसामी
मदुरै। केंद्र ने शनिवार को कहा कि वह कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र की पहली इकाई को दो महीने में शुरू किए जाने को लेकर आश्वस्त है क्योंकि इसका 99 फीसदी काम पूरा हो चुका है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री नारायणसामी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हमें पहली इकाई के कार्य करने के लिए सिर्फ यूरेनियम लोड करने की आवश्यकता है। दूसरी इकाई के संबंध में उन्होंने कहा कि सिर्फ पांच फीसदी काम पूरा किया जाना बाकी है और निर्माण संबंधी सारी गतिविधियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र्र केएनपीपी से उत्पन्न होने वाली समूची बिजली को राज्य को आवंटित करने की तमिलनाडु की मांग की पड़ताल कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मामले में अच्छा फैसला किया जाएगा। नारायणसामी ने कहा कि फिलहाल तमिलनाडु सरकार को दो इकाइयों से 965 मेगावाट बिजली मिलेगी। नारायणसामी ने कहा कि भारत ने पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ कथित युद्ध अपराधों को लेकर यूएनएचआरसी में एक प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया क्योंकि युद्ध प्रभावित तमिलों के लिए पुनर्वास कार्यक्रम को लागू नहीं करने को लेकर हम नाखुश थे। श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिल मछुआरों पर कथित हमले के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि दोनों देशों के मछुआरा संघों के बीच बातचीत चल रही है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और विदेश मंत्री एसएम कृष्णा श्रीलंका में तमिलों के पुनर्वास कार्यक्रम पर करीबी नजर रखे हुए हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
07-04-2012, 10:04 PM | #6030 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
यमन के राष्ट्रपति ने सेना से निकाले सालेह के करीबी व रिश्तेदार
सना। यमन के नवनियुक्त राष्ट्रपति आबेद रब्बो मंसूर हादी ने सेना में भारी उठापटक करते हुए पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह के नजदीकी माने जाने वाले अधिकारियों और सेना में शामिल उनके रिश्तेदारों को निष्कासित कर दिया है। राष्ट्रपति हादी ने एक बयान में कहा कि चार गर्वनरों और सेना के 12 से अधिक जनरलों को उनके पद से हटाया जा रहा है ताकि उनकी जगह नए लोग देश को अपनी सेवाएं दे सकें। सालेह 30 साल से ज्यादा समय तक राष्ट्रपति के पद पर रहे और इस दौरान सेना और सुरक्षा संस्थानों मे अपने वफादारों या रिश्तेदारों को भर लिया था। सालेह के खिलाफ भड़के जनान्दोलन के बाद अमेरिका के समर्थन से उन्होंने सत्ता हादी को सौंप दी थी। हादी ने जनता से किए सुधारों के वायदे पर अपनी जवाबदेही दिखाने के लिए यह फैसला किया। हादी ने ऐसा इसलिए भी किया क्योंकि सेना से सालेह के रिश्तेदारों को बाहर करने की मांग पर शुक्रवार को ही बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|