06-07-2017, 07:23 PM | #1 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
मैं जादू का खेल देखने क्यों जाऊं?
प्रातः सूरज का उगना क्या……कम जादू है?
चारों ओर पवन का चलना…..कम जादू है? बादल आना गरजन करना…..कम जादू है? आकाश से पानी का गिरना …कम जादू है? जंगल झरना हरियाली क्या……कम जादू है? गगन में पक्षी का यूँ उड़ना……कम जादू है? देह में दिल व धड़कन होना….कम जादू है? साँसों का आना जाना क्या…..कम जादू है? जगना सोना ख्वाब देखना…….कम जादू है? क्या ऊपर बैठे जादूगर का..…कम जादू है? मैं जादू का खेल देखने क्यों जाऊं?
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) |
Bookmarks |
Tags |
जादू का खेल, मैं जादू, jadu ka khel, magic show, main jadu |
|
|